Responsive Scrollable Menu

Tariq Rahman की India यात्रा द्विपक्षीय बातचीत की प्रगति पर निर्भर है

बांग्लादेश के प्रधानमंत्री तारिक रहमान की भारत की प्रस्तावित यात्रा को अभी अंतिम रूप दिया जाना बाकी है और इसका समय उनके ‘‘कार्यक्रम” और द्विपक्षीय बातचीत में ‘‘प्रगति’’ पर निर्भर करेगा। एक मंत्री ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी। बांग्लादेश की विदेश राज्य मंत्री शमा ओबैद इस्लाम ने विदेश कार्यालय में पत्रकारों से कहा, ‘‘सरकार सभी देशों की यात्राओं को लेकर सकारात्मक है।

लेकिन यह प्रधानमंत्री के कार्यक्रम और दोनों देशों के बीच बातचीत कितनी आगे बढ़ती है, इस पर निर्भर करेगा।’’ प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने रहमान को नयी दिल्ली में होने वाले आगामी ब्रिक्स शिखर सम्मेलन के सत्र में शामिल होने के लिए आमंत्रित किया है। भारत 12 और 13 सितंबर को वार्षिक ब्रिक्स शिखर सम्मेलन की मेजबानी करेगा। भारत ने बिम्सटेक के मौजूदा अध्यक्ष के तौर पर रहमान को ब्रिक्स शिखर सम्मेलन के सत्र में शामिल होने के लिए आमंत्रित किया है।

बिम्सटेक (बंगाल की खाड़ी बहु-क्षेत्रीय तकनीकी और आर्थिक सहयोग पहल) एक क्षेत्रीय संगठन है, जिसमें भारत, श्रीलंका, थाईलैंड, बांग्लादेश, म्यांमा, नेपाल और भूटान शामिल हैं। विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने मंगलवार को कहा था कि रहमान को भारत आने के लिए दो अलग-अलग निमंत्रण दिए गए हैं। इनमें एक निमंत्रण द्विपक्षीय यात्रा के लिए और दूसरा सितंबर में नयी दिल्ली में होने वाले ब्रिक्स शिखर सम्मेलन के संपर्क सत्र में हिस्सा लेने के लिए है।

शमा ने कहा, “ब्रिक्स में अभी काफी समय है। एक महीने में बहुत कुछ हो सकता है।’’ उन्होंने आगामी घरेलू कार्यक्रमों और संवैधानिक गतिविधियों का हवाला देते हुए कहा, ‘‘सरकार व्यस्त है और प्रधानमंत्री भी व्यस्त हैं। अगर सब कुछ अनुकूल रहा, तो निश्चित रूप से भारत की यात्रा होगी, जापान की यात्रा होगी; सभी यात्राएं होंगी।’’ अगस्त 2024 में शेख हसीना सरकार के बेदखल होने के बाद मोहम्मद यूनुस के नेतृत्व वाली अंतरिम सरकार के सत्ता में आने के बाद भारत और बांग्लादेश के संबंधों में काफी गिरावट आई थी।

यह पूछे जाने पर कि क्या प्रधानमंत्री रहमान की भारत यात्रा से तनाव कम करने में मदद मिल सकती है, शमा ने कहा कि दोनों देशों की सरकारों के प्रमुखों के बीच सीधी बातचीत से लंबित मुद्दों को सुलझाने का अवसर मिल सकता है। उन्होंने कहा, ‘‘जब भी दो देशों के शीर्ष नेता आपस में बातचीत करते हैं, तो कई समस्याओं के समाधान की संभावना बनती है। यह अवसर मौजूद है और बना हुआ है।

Continue reading on the app

Aaj Ka Rashifal 14 August 2026: आज शुक्रवार को पूर्वा फाल्गुनी नक्षत्र से वृषभ और मकर राशि वालों को लाभ मिलेगा, मां लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए करें उपाय, पढ़ें आज का राशिफल

Aaj Ka Rashifal 14 August 2026: आज यानी 14 अगस्त 2026, शुक्रवार के दिन सभी जातकों को मां लक्ष्मी की कृपा प्राप्त होगी. ज्योतिषाचार्य डॉक्टर अरविंद त्रिपाठी के अनुसार, आज का दिन 12 जातकों के लिए अत्यंत पावन, शुभ और नए अवसर लेकर आएगा. आज श्रावण मास के शुक्ल पक्ष की द्वितीय तिथि शाम 6 बजकर 48 मिनट तक रहेगी. इसके पश्चात तृतीया तिथि शुरू हो जाएगी. आज नक्षत्रों की बात करें तो पूर्वा फाल्गुनी नक्षत्र का प्रभाव रहेगा. इसके बाद रात 03:43 के बाद उत्तरा फाल्गुनी नक्षत्र शुरू हो जाएगा. आज चंद्रमा सिंह राशि में रहेंगे और सूर्य कर्क राशि में रहेगा. शुक्रवार का दिन धन, सुख और समृद्धि की देवी मां लक्ष्मी को समर्पित होता है. इसलिए, आज के दिन माता लक्ष्मी की पूजा जरूर करें. उन्हें लाल और सफेद फूल अर्पित करें. सफेद चीजों का भोग लगाएं. आज के दिन द्वितीया तिथि, पूर्वा फाल्गुनी नक्षत्र और मां लक्ष्मी की कृपा का दिव्य संयोग बन रहा है, जो कारोबारियों को बड़ा फायदा देने वाला है. साथ ही पुराने निवेशों से भी बेहतरीन लाभ मिलेगा. चलिए पढ़ते हैं आज का राशिफल 14 अगस्त 2026. 

पढ़ें आज का राशिफल 14 अगस्त 2026 (Today Horoscope 14 August 2026)

1.मेष राशि 

मेष राशि के लोगों को आज के दिन प्रयासरत कार्यों में सफलता मिलेगी. आज धन के क्षेत्र में वृद्धि का योग बन रहा है. प्रगति का योग बन रहा है. मान-सम्मान का प्रबल योग बन रहा है. संतान से मन प्रसन्न रहेगा. आज पदोन्नत हो सकते हैं. आज भाग्य से सारा कार्य संपन्न होगा.

सावधानी- एकाग्र होकर काम करें
उपाय- सूर्य देव की आराधना करें 
शुभ अंक- 1
लक रंग- लाल
लक मीटर- 7

ये भी पढ़ें- August 2026 Ekadashi: अगस्त में कब-कब है एकादशी व्रत? नोट करें कामिका और पुत्रदा एकादशी की सही तारीख और महत्व

2.वृषभ राशि 

वृषभ राशि के लोगों को आज के दिन लेखन कार्य से धन लाभ होगा. परिश्रम से धन लाभ होगा. आज आर्थिक स्थिति सुदृढ़ होगी. आज नया वाहन खरीद सकते हैं. आज समस्याओं का समाधान होगा. नौकरी में प्रमोशन मिल सकता है. आज यात्रा और तीर्थाटन का लाभ मिलेगा.

सावधानी- गुस्से पर नियंत्रण करें
उपाय- सफेद वस्त्र दान करें
शुभ अंक- 2
शुभ रंग- नीला
लक मीटर- 8

3.मिथुन राशि 

मिथुन राशि के जातकों की धन की स्थिति आज अच्छी रहेगी. आज रुका हुआ धन मिलेगा. प्रयासरत कार्यों में सफलता मिलेगी. परिवार में शुभ कार्य होगा. आज रोजगार के अवसर मिलेंगे. आज आपकी माली हालत अच्छी होगी.

सावधानी- सोच सकारात्मक रखें
उपाय- गाय को हरा चारा खिलाएं
शुभ अंक- 6
शुभ रंग- सी ग्रीन
लक मीटर- 8

4.कर्क राशि

इस राशि के लोगों को आज अपनी ऊर्जा को सही दिशा में लगाना चाहिए. आज आपकी बड़ी सफलता का योग बन रहा है. परिवार में शुभ कार्य होने का योग बन रहा है. आज मन प्रसन्न रहेगा और रोग और शत्रु परास्त होंगे. आज षड्यंत्रकारी विफल रहेंगे.

सावधानी- आलस्य से दूर रहें
उपाय- जरूरतमंदों की मदद करें
शुभ अंक- 8
शुभ रंग- केसरिया
लक मीटर- 8

5.सिंह राशि 

सिंह राशि के जातकों को नए व्यापार और व्यवसाय से लाभ मिलेगा. आज आपकी महत्वाकांक्षाएं पूर्ण होंगी. आपको मान सम्मान मिलेगा. आज आप दूर देश की यात्रा कर पाएंगे. कोर्ट के क्षेत्र में बड़ी उपलब्धि मिल सकती है. आज साहित्यिक जगत से लाभ होगा.

सावधानी- गुस्से पर नियंत्रण रखें
सोच समझकर काम करें
उपाय- सूर्य देव की पूजा करें
शुभ अंक- 5 
शुभ रंग- मैरून
लक मीटर- 8

6.कन्या राशि

कन्या राशि के लोगों को आज के दिन लेखन और साहित्य के क्षेत्र से लाभ का योग होने वाला है. आज मान सम्मान मिलेगा. आपकी योजनाएं पूर्ण होंगी. जमीन खरीदने का योग बन रहा है. छात्रों के लिए उत्तम समय चल रहा है.

सावधानी- अपनी ऊर्जा सही दिशा में लगाएं
उपाय- गणेश जी की आराधना करें
पंचमेवा की खीर से हवन करें
शुभ अंक- 6
शुभ रंग- हरा
लक मीटर- 7

7.तुला राशि

तुला राशि के लोगों को आज के दिन मान सम्मान में वृद्धि होगी. रोजगार से आपको लाभ मिलेगा. आयात निर्यात का योग बन रहा है. आज परिवार में शुभ कार्य होने का योग बन रहा है. आज रोग और शत्रु परास्त होंगे.

सावधानी- व्यय पर नियंत्रण रखें
उपाय- जरूरतमंदों को भोजन कराएं
सफेद वस्त्र का दान करें
शुभ अंक- 2
शुभ रंग- नीला
लक मीटर- 7

8.वृश्चिक राशि 

वृश्चिक राशि के लोगों के लिए आज धन लाभ के योग हैं. पूंजी निवेश से लाभ मिल सकता है. माली स्थिति में सुधार होगा. आज नौकरी मिल सकती है और प्रमोशन मिल सकता है. परिवार में शुभ कार्य होगा.

सावधानी- गुस्से पर नियंत्रण रखें
खान-पान में सावधानी बरतें
उपाय- हनुमान जी की पूजा करें
शुभ अंक- 9
शुभ रंग- केसरिया
लक मीटर- 8

9.धनु राशि

धनु राशि के लोगों को आज के दिन देश-विदेश की यात्रा का योग बन रहा है. आज स्वास्थ्य को लेकर सावधानी बरतें. अपनी ऊर्जा को सही दिशा में लगाएं. समय आपके लिए अनुकूल चल रहा है. आज आप जितना मेहनत करेंगे उतना लाभ होगा.

सावधानी- अधिक खर्च से बचें
उपाय- बंदरों को केला खिलाएं
शुभ अंक- 4
शुभ रंग- हरा
लक मीटर- 9

10.मकर राशि

मकर राशि के जातकों को आज के दिन रुका हुआ धन मिलेगा. महत्वपूर्ण कार्य संपन्न होंगे. आज लेखन कार्य से धन मिलेगा. पत्नी से अनबन हो सकती है. नेत्र की पीड़ा हो सकती है. अज्ञात व्यक्ति से व्यापार न करें. माली हालत अच्छी होगी.

सावधानी- गुस्से पर नियंत्रण करें 
उपाय - सरसों के तेल का दीपक जलाएं
शुभ अंक- 4
शुभ रंग- हल्का ग्रे
लक मीटर- 8

11.कुंभ राशि

कुंभ राशि के घर में आज परिवार में शुभ कार्य होने का योग बन रहे हैं. आज रोजगार के अवसर मिलेंगे. आपकी महत्वाकांक्षाएं पूर्ण होंगी. दूर देश की यात्रा होगी. व्यापार के नए अवसर मिलेंगे. आज छात्र और खिलाड़ियों के लिए दिन शुभ है.

सावधानी- जल्दबाजी में निर्यण न लें
उपाय- हनुमान जी की पूजा करें
शुभ अंक- 6
शुभ रंग- हरा
लक मीटर- 6       

12.मीन राशि 

मीन राशि के लोगों को आज के दिन अपनी भावनाओं पर नियंत्रण रखना चाहिए. आज आवेश में आकर कोई काम न करें. वाणी से धन लाभ होने का योग बन रहा है. समय का सदुपयोग करें और भाग्य का साथ मिलेगा. 

सावधानी- आलस्य से दूर रहें
उपाय- पीला वस्त्र दान करें
शुभ अंक- 9
शुभ रंग- पिंक
लक मीटर- 7

ये भी पढ़ें- Mangal Gochar 2026: राहु के साथ मंगल का संयोग! क्या इस महागोचर से आएगी प्रलय? इन 3 राशियों पर दिखेगा प्रभाव

Continue reading on the app

  Sports

धोनी की कप्तानी में किया डेब्यू, विराट ने दिए भरपूर मौके, अब हेड कोच बना 900 विकेट लेने वाले ये गेंदबाज

Vinay Kumar: कर्नाटक क्रिकेट टीम ने आगामी घरेलू सीजन से पहले नए हेड कोच का ऐलान कर दिया है. भारतीय टीम के पूर्व तेज गेंदबाज विनय कुमार ये जिम्मेदारी निभाते हुए नजर आएंगे. Fri, 14 Aug 2026 06:57:23 +0530

  Videos
See all

Chamoli Accident News: चमोली टनल हादसा में 9 मजदूरों की मौत, बचाव कार्य जारी | Tunnel Collapse #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-14T01:45:38+00:00

Top News : फटाफट देखें सुबह की 100 बड़ी खबरें | Ranchi Protest | Superfast News |Jharkhand News Live #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-14T01:47:06+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers