Delhi Hotel Fire: दिल्ली के एक और होटल में लगी आग, दमकल विभाग की मुस्तैदी से पाया काबू
Delhi Hotel Fire: देश की राजधानी दिल्ली के एक और होटल में आग लगने का मामला सामने आया है. गुरुवार शाम सफदरजंग एन्क्लेव के पास हुमायूंपुर गांव स्थित एक होटल में आग लग गई. हादसे की जानकारी मिलते ही दमकल विभाग की कई गाड़ियां मौके पर पहुंच गई. मौके पर रेस्क्यू शुरू कर दिया गया है.
होटल में इस वजह से लगी थी आग
दिल्ली फायर सर्विसेज के अनुसार, शाम 7.06 बजे होटलल के बेसमेंट में आग लगने की सूचना मिली थी. शुरुआती जानकारी के अनुसार, आग बेसमेंट में रखे फर्नीचर में लगी थी और थोड़ी ही देर में धुआं फैल गया. घटना की जानकारी मिलते ही दमकल कर्मियों ने तेजी से कार्रवाई की और आग को बेसमेंट से आगे बढ़ने ही नहीं दिया.
दिल्ली होटल अग्निकांड से जुड़ी ये खबर भी पढ़ें- Explainer: आग लग जाए तो क्या करें और क्या नहीं? इन टिप्स से बचा सकते हैं अपनी और अपने परिवार की जान
होटल में लोगों के फंसे रहने की आशंका
आग लगने की वजह से होटल में कुछ लोगों के फंसने की आशंका भी जताई गई थी, जिस वजह से तुरंत राहत और बचाव अभियान शुरू कर दिया गया. दमकल विभाग की मुस्तैदी से ना तो आग बढ़ने दी गई और न ही किसी को हताहत होने दिया गया.
A fire broke out in the basement of a hotel in Safdarjung Enclave on Thursday evening. The Fire Department received the call at 7:06 PM and deployed five fire tenders. The blaze, which involved furniture stored in the basement, was brought under control within 15 minutes: DFS pic.twitter.com/UvwfkdwJsN
— IANS (@ians_india) June 4, 2026
आग लगने के कारणों की तलाश जारी
आग लगने के कारणों का पता लगाया जा रहा है. शुरुआती जानकारी के अनुसार, मौके पर किसी भी प्रकार का ना तो बड़ा नुकसान हुआ है और न ही किसी के हताहत होने की सूचना मिली है. घटना के बाद से इलाके में अफरा-तफरी मच गई थी लेकिन स्थिति को काबू में कर लिया गया.
दिल्ली होटल अग्निकांड से जुड़ी ये खबर भी पढ़ें- दिल्ली में बंद होंगे BnB होटल? हादसे के बाद दिल्ली सरकार ने पॉलिसी वापस लेने का किया ऐलान
मालवीय नगर होटल अग्निकांड में 21 की मौत
एक दिन पहले, दक्षिणी दिल्ली के मालवीय नगर स्थित एक होटल में बुधवार सुबह आग लग गई थी, जिसमें करीब 21 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई थी. मृतकों में 11 विदेशी नागरिक थे, जो मध्य एशिया और अफ्रीकी देशों के रहने वाले थे. 37 लोग भी हादसे में घायल हो गए थे, जिन्हें एम्स और मैक्स सहित कुल तीन अस्पतालों में भर्ती करवाया गया था. कई लोगों की हालत गंभीर होने की वजह से मृतकों की संख्या में इजाफा होने की भी आशंका है.
दिल्ली होटल अग्निकांड से जुड़ी ये खबर भी पढ़ें- मालवीय नगर होटल में 21 की मौतों के वक्त सामने से गुजरा था मालिक बजाज! पुलिस की पूछताछ में हुए कई चौंकाने वाले खुलासे
दिल्ली फायर सर्विस और स्थानीय लोगों की मानें तो आग सुबह 8.50 बजे होटल के निचले इलाके में लगी थी, जो देखते ही देखते ऊपर तक पहुंच गई. हादसे से जुड़े कई वीडियो भी सामने आए, जिसमें लोग 5 मंजिला बिल्डिंग से कूदते हुए दिखाई दे रहे थे. इन्हें बचाने के लिए स्थानीय लोगों ने जमीन पर गद्दे बिछा दिए थे. रेस्क्यू फॉर्सेज के अधिकारियों की मानें तो 40 लोगों का अब तक बचाया जा चुका है. कई लोगों की हालत गंभीर है.
दिल्ली होटल अग्निकांड से जुड़ी ये खबर भी पढ़ें- दिल्ली अग्निकांड में मारे गए लोगों के परिजनों को 10-10 लाख का मुआवजाः CM रेखा
Captain Bharat Bhardwaj: चीता हेलीकॉप्टर के आगे मंगेतर को किया प्रपोज, बहस छिड़ने पर पूर्व जनरलों ने किया बचाव
'इश्क और जंग में सब कुछ जायज है', यह पुरानी कहावत इन दिनों भारतीय सेना के एक युवा पायलट के वायरल वीडियो के बाद चर्चा का मुख्य विषय बन गई है। नासिक स्थित कॉम्बैट आर्मी एविएशन ट्रेनिंग स्कूल (CAATS) में आयोजित पासिंग आउट परेड और दीक्षांत समारोह के ठीक बाद भारतीय सेना के युवा एविएशन पायलट कैप्टन भरत भारद्वाज ने सैन्य परिसर में खड़े एक 'चीता हेलीकॉप्टर' के सामने घुटनों के बल बैठकर अपनी मंगेतर को शादी के लिए प्रपोज किया था।
इस खूबसूरत पल का वीडियो जैसे ही सोशल मीडिया पर वायरल हुआ, इसे लेकर एक नया विवाद खड़ा हो गया। कई आलोचकों ने इस कृत्य को मिलिट्री प्रोटोकॉल, अनुशासन और सैन्य मर्यादा के खिलाफ बताया। लेकिन इस सोशल मीडिया स्टॉर्म के बीच भारतीय सेना के कई पूर्व शीर्ष जनरलों ने खुलकर युवा कैप्टन का समर्थन किया है और इसे किसी भी तरह का सुरक्षा उल्लंघन मानने से साफ इनकार किया है।
'यंगस्टर नहीं करेगा, तो कौन करेगा?'—पूर्व नॉर्दर्न आर्मी कमांडर लेफ्टिनेंट जनरल केजेएस ढिल्लों ने जताई सहमति
सोशल मीडिया पर कैप्टन भरत भारद्वाज की आलोचना करने वालों को सेना के पूर्व दिग्गजों ने करारा जवाब दिया है। इस मामले में सबसे मुखर और मजबूत आवाज पूर्व नॉर्दर्न आर्मी कमांडर लेफ्टिनेंट जनरल केजेएस ढिल्लों (रिटायर्ड) की सामने आई है।
उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'X' पर युवा पायलट के समर्थन में लिखते हुए सेना की एक प्रसिद्ध आंतरिक कहावत का जिक्र किया, "आर्मी में हम कहते हैं कि 'यंगस्टर नहीं करेगा, तो कौन करेगा?'"। लेफ्टिनेंट जनरल ढिल्लों ने उन सुझावों और दावों को पूरी तरह से खारिज कर दिया जिसमें इस प्रपोजल को सुरक्षा में चूक या लापरवाही बताया जा रहा था। उन्होंने तर्क दिया कि देशभक्ति और व्यक्तिगत लगाव या मानवीय भावनाएं दोनों एक दूसरे के विरोधी नहीं हैं, बल्कि एक युवा अधिकारी अपनी वर्दी के गौरव और अपनी मंगेतर के सम्मान को एक साथ बखूबी निभा सकता है।
सोशल मीडिया पर जरूरत से ज्यादा कड़वाहट, सतीश दुआ बोले—सुरक्षा में सेंध का एंगल लाना पूरी तरह गलत
इस विवाद में दखल देते हुए पूर्व लेफ्टिनेंट जनरल सतीश दुआ (रिटायर्ड) ने भी इंस्टाग्राम पर आलोचकों को आड़े हाथों लिया। उन्होंने लिखा कि एक युवा कैप्टन द्वारा हेलीकॉप्टर के सामने अपनी होने वाली पत्नी को प्रपोज करने की इस बेहद खूबसूरत तस्वीर को लेकर सोशल मीडिया पर जरूरत से ज्यादा कड़वाहट और नकारात्मकता फैलाई जा रही है।
उन्होंने स्पष्ट किया कि देश के विभिन्न हिस्सों में आयोजित होने वाली 'नो योर आर्मी' प्रदर्शनियों के दौरान आम नागरिक, छात्र और गैर-सैन्य कर्मी नियमित रूप से सेना के टैंकों, हथियारों और हेलीकॉप्टरों के साथ गर्व से तस्वीरें खिंचवाते हैं। ऐसे में जब सेना का ही एक युवा अधिकारी अपनी पासिंग आउट परेड के ऐतिहासिक दिन ऐसी तस्वीर साझा करता है, तो इसमें 'राष्ट्रीय सुरक्षा के खतरे' या अनुशासनहीनता का एंगल ढूंढना पूरी तरह बेबुनियाद और गलत है।
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
News Nation
Haribhoomi