Captain Bharat Bhardwaj: चीता हेलीकॉप्टर के आगे मंगेतर को किया प्रपोज, बहस छिड़ने पर पूर्व जनरलों ने किया बचाव
'इश्क और जंग में सब कुछ जायज है', यह पुरानी कहावत इन दिनों भारतीय सेना के एक युवा पायलट के वायरल वीडियो के बाद चर्चा का मुख्य विषय बन गई है। नासिक स्थित कॉम्बैट आर्मी एविएशन ट्रेनिंग स्कूल (CAATS) में आयोजित पासिंग आउट परेड और दीक्षांत समारोह के ठीक बाद भारतीय सेना के युवा एविएशन पायलट कैप्टन भरत भारद्वाज ने सैन्य परिसर में खड़े एक 'चीता हेलीकॉप्टर' के सामने घुटनों के बल बैठकर अपनी मंगेतर को शादी के लिए प्रपोज किया था।
इस खूबसूरत पल का वीडियो जैसे ही सोशल मीडिया पर वायरल हुआ, इसे लेकर एक नया विवाद खड़ा हो गया। कई आलोचकों ने इस कृत्य को मिलिट्री प्रोटोकॉल, अनुशासन और सैन्य मर्यादा के खिलाफ बताया। लेकिन इस सोशल मीडिया स्टॉर्म के बीच भारतीय सेना के कई पूर्व शीर्ष जनरलों ने खुलकर युवा कैप्टन का समर्थन किया है और इसे किसी भी तरह का सुरक्षा उल्लंघन मानने से साफ इनकार किया है।
'यंगस्टर नहीं करेगा, तो कौन करेगा?'—पूर्व नॉर्दर्न आर्मी कमांडर लेफ्टिनेंट जनरल केजेएस ढिल्लों ने जताई सहमति
सोशल मीडिया पर कैप्टन भरत भारद्वाज की आलोचना करने वालों को सेना के पूर्व दिग्गजों ने करारा जवाब दिया है। इस मामले में सबसे मुखर और मजबूत आवाज पूर्व नॉर्दर्न आर्मी कमांडर लेफ्टिनेंट जनरल केजेएस ढिल्लों (रिटायर्ड) की सामने आई है।
उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'X' पर युवा पायलट के समर्थन में लिखते हुए सेना की एक प्रसिद्ध आंतरिक कहावत का जिक्र किया, "आर्मी में हम कहते हैं कि 'यंगस्टर नहीं करेगा, तो कौन करेगा?'"। लेफ्टिनेंट जनरल ढिल्लों ने उन सुझावों और दावों को पूरी तरह से खारिज कर दिया जिसमें इस प्रपोजल को सुरक्षा में चूक या लापरवाही बताया जा रहा था। उन्होंने तर्क दिया कि देशभक्ति और व्यक्तिगत लगाव या मानवीय भावनाएं दोनों एक दूसरे के विरोधी नहीं हैं, बल्कि एक युवा अधिकारी अपनी वर्दी के गौरव और अपनी मंगेतर के सम्मान को एक साथ बखूबी निभा सकता है।
सोशल मीडिया पर जरूरत से ज्यादा कड़वाहट, सतीश दुआ बोले—सुरक्षा में सेंध का एंगल लाना पूरी तरह गलत
इस विवाद में दखल देते हुए पूर्व लेफ्टिनेंट जनरल सतीश दुआ (रिटायर्ड) ने भी इंस्टाग्राम पर आलोचकों को आड़े हाथों लिया। उन्होंने लिखा कि एक युवा कैप्टन द्वारा हेलीकॉप्टर के सामने अपनी होने वाली पत्नी को प्रपोज करने की इस बेहद खूबसूरत तस्वीर को लेकर सोशल मीडिया पर जरूरत से ज्यादा कड़वाहट और नकारात्मकता फैलाई जा रही है।
उन्होंने स्पष्ट किया कि देश के विभिन्न हिस्सों में आयोजित होने वाली 'नो योर आर्मी' प्रदर्शनियों के दौरान आम नागरिक, छात्र और गैर-सैन्य कर्मी नियमित रूप से सेना के टैंकों, हथियारों और हेलीकॉप्टरों के साथ गर्व से तस्वीरें खिंचवाते हैं। ऐसे में जब सेना का ही एक युवा अधिकारी अपनी पासिंग आउट परेड के ऐतिहासिक दिन ऐसी तस्वीर साझा करता है, तो इसमें 'राष्ट्रीय सुरक्षा के खतरे' या अनुशासनहीनता का एंगल ढूंढना पूरी तरह बेबुनियाद और गलत है।
सीएमआर ग्रीन टेक्नॉलाॉजीज के आईपीओ को दूसरे दिन 9.6 गुना बोलियां मिलीं
सीएमआर ग्रीन टेक्नॉलाॉजीज के आईपीओ को दूसरे दिन 9.6 गुना बोलियां मिलीं
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
Haribhoomi
IBC24















