सुशासन तिहार 2026: पाली के मुड़ापार में लगा जनसमस्या निवारण शिविर, 238 आवेदनों का मौके पर समाधान
Sushasan Tihar 2026: मुड़ापार में आयोजित जनसमस्या निवारण शिविर में कुल कितने आवेदन प्राप्त हुए और कितनों का समाधान हुआ? सुशासन तिहार 2026 के तहत ग्रामीणों को किन-किन सरकारी योजनाओं का लाभ दिया गया? विधायक प्रेमचंद पटेल ने सुशासन तिहार के उद्देश्य को लेकर क्या कहा?
Delhi Hotel Fire: दिल्ली के एक और होटल में लगी आग, दमकल विभाग की मुस्तैदी से पाया काबू
Delhi Hotel Fire: देश की राजधानी दिल्ली के एक और होटल में आग लगने का मामला सामने आया है. गुरुवार शाम सफदरजंग एन्क्लेव के पास हुमायूंपुर गांव स्थित एक होटल में आग लग गई. हादसे की जानकारी मिलते ही दमकल विभाग की कई गाड़ियां मौके पर पहुंच गई. मौके पर रेस्क्यू शुरू कर दिया गया है.
होटल में इस वजह से लगी थी आग
दिल्ली फायर सर्विसेज के अनुसार, शाम 7.06 बजे होटलल के बेसमेंट में आग लगने की सूचना मिली थी. शुरुआती जानकारी के अनुसार, आग बेसमेंट में रखे फर्नीचर में लगी थी और थोड़ी ही देर में धुआं फैल गया. घटना की जानकारी मिलते ही दमकल कर्मियों ने तेजी से कार्रवाई की और आग को बेसमेंट से आगे बढ़ने ही नहीं दिया.
दिल्ली होटल अग्निकांड से जुड़ी ये खबर भी पढ़ें- Explainer: आग लग जाए तो क्या करें और क्या नहीं? इन टिप्स से बचा सकते हैं अपनी और अपने परिवार की जान
होटल में लोगों के फंसे रहने की आशंका
आग लगने की वजह से होटल में कुछ लोगों के फंसने की आशंका भी जताई गई थी, जिस वजह से तुरंत राहत और बचाव अभियान शुरू कर दिया गया. दमकल विभाग की मुस्तैदी से ना तो आग बढ़ने दी गई और न ही किसी को हताहत होने दिया गया.
A fire broke out in the basement of a hotel in Safdarjung Enclave on Thursday evening. The Fire Department received the call at 7:06 PM and deployed five fire tenders. The blaze, which involved furniture stored in the basement, was brought under control within 15 minutes: DFS pic.twitter.com/UvwfkdwJsN
— IANS (@ians_india) June 4, 2026
आग लगने के कारणों की तलाश जारी
आग लगने के कारणों का पता लगाया जा रहा है. शुरुआती जानकारी के अनुसार, मौके पर किसी भी प्रकार का ना तो बड़ा नुकसान हुआ है और न ही किसी के हताहत होने की सूचना मिली है. घटना के बाद से इलाके में अफरा-तफरी मच गई थी लेकिन स्थिति को काबू में कर लिया गया.
दिल्ली होटल अग्निकांड से जुड़ी ये खबर भी पढ़ें- दिल्ली में बंद होंगे BnB होटल? हादसे के बाद दिल्ली सरकार ने पॉलिसी वापस लेने का किया ऐलान
मालवीय नगर होटल अग्निकांड में 21 की मौत
एक दिन पहले, दक्षिणी दिल्ली के मालवीय नगर स्थित एक होटल में बुधवार सुबह आग लग गई थी, जिसमें करीब 21 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई थी. मृतकों में 11 विदेशी नागरिक थे, जो मध्य एशिया और अफ्रीकी देशों के रहने वाले थे. 37 लोग भी हादसे में घायल हो गए थे, जिन्हें एम्स और मैक्स सहित कुल तीन अस्पतालों में भर्ती करवाया गया था. कई लोगों की हालत गंभीर होने की वजह से मृतकों की संख्या में इजाफा होने की भी आशंका है.
दिल्ली होटल अग्निकांड से जुड़ी ये खबर भी पढ़ें- मालवीय नगर होटल में 21 की मौतों के वक्त सामने से गुजरा था मालिक बजाज! पुलिस की पूछताछ में हुए कई चौंकाने वाले खुलासे
दिल्ली फायर सर्विस और स्थानीय लोगों की मानें तो आग सुबह 8.50 बजे होटल के निचले इलाके में लगी थी, जो देखते ही देखते ऊपर तक पहुंच गई. हादसे से जुड़े कई वीडियो भी सामने आए, जिसमें लोग 5 मंजिला बिल्डिंग से कूदते हुए दिखाई दे रहे थे. इन्हें बचाने के लिए स्थानीय लोगों ने जमीन पर गद्दे बिछा दिए थे. रेस्क्यू फॉर्सेज के अधिकारियों की मानें तो 40 लोगों का अब तक बचाया जा चुका है. कई लोगों की हालत गंभीर है.
दिल्ली होटल अग्निकांड से जुड़ी ये खबर भी पढ़ें- दिल्ली अग्निकांड में मारे गए लोगों के परिजनों को 10-10 लाख का मुआवजाः CM रेखा
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
Asianetnews
News Nation

















