Responsive Scrollable Menu

LPG Price Alert: फिर महंगा होने वाला है गैस सिलेंडर? सरकार के संकेत समझिए

LPG Cylinder News :LPG गैस पर बढ़ता बोझ, क्या आने वाला है बड़ा फैसला? गैस सिलेंडर को लेकर सामने आया चौंकाने वाला आंकड़ा क्या है? सरकार को हर सिलेंडर पर 700 रुपये का नुकसान, आखिर कैसे? गैस सिलेंडर के पीछे छिपा है बड़ा घाटा, जानकर चौंक जाएंगे!

Continue reading on the app

Explainer: श्रेयस अय्यर को क्यों बनना चाहिए टीम इंडिया के T20 कप्तान? रिकॉर्ड देख खुद ही समझिए

Explainer: भारतीय क्रिकेट टीम को जल्द ही नया टी20 कप्तान मिलने वाला है. सूर्यकुमार यादव को टी20 की कप्तानी से हटाने जाने की तैयारी चल रही है. इसी महीने जून में बीसीसीआई टीम इंडिया के नए टी20 कप्तान का ऐलान करेगी, क्योंकि भारतीय टीम को आयरलैंड और न्यूजीलैंड दौरे पर टी20 सीरीज खेलनी है. टी20 कप्तानी की रेस में श्रेयस अय्यर, तिलक वर्मा और ईशान किशन शामिल है, लेकिन श्रेयस अय्यर सबसे आगे रेस में हैं. माना जा रहा है कि अय्यर को टी20I कप्तानी की जिम्मेदारी सौंपी जा सकती है. हालांकि अभी तक कुछ भी ऑफिसियल नहीं है, सिर्फ मीडिया रिपोर्ट सामने आ रही है. देखा जाए तो श्रेयस अय्यर ने जिस तरह से आईपीएल में कप्तानी की है, वो टीम इंडिया के लिए भी एक अच्छा कप्तान साबित हो सकते हैं. चलिए इस ऑर्टिकल में जानते हैं कि अय्यर को भारतीय टीम का टी20 कप्तान क्यों बनाना चाहिए...

श्रेयस अय्यर के पास युवाओं को निखारने का है हुनर

श्रेयस अय्यर आईपीएल में अपनी कप्तानी से अब तक सुपरहिट साबित हुए हैं. उन्होंने जिस भी टीम की कप्तानी की, उसने या तो फाइनल तक का सफर तय किया या फिर वह चैंपियन बनी. अय्यर के पास अब टी20 क्रिकेट में कप्तानी का अच्छा खासा अनुभव हो गया है. अय्यर ने अपनी कप्तानी में युवा प्रतिभाओं को खुलकर खेलने की आजादी दी है. अय्यर के पास युवा खिलाड़ियों से सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करवाने और दबाव की परिस्थितियों में सही फैसले लेने की काबिलियत है. उनके पास युवाओं को निखारने का गहरा हुनर भी है. उन्हें अच्छी तरह पता है कि युवा खिलाड़ियों से उनका सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन कैसे निकलवाना है, जो टीम इंडिया के भविष्य के निर्माण के लिए बेहद जरूरी है.

दबाव में टीम की पारी को संभालते हैं श्रेयस अय्यर 

वहीं श्रेयस अय्यर एक बेहतरीन बल्लेबाज भी हैं. वो मीडिल ऑर्डर में आकर पारी को संभालते भी हैं और जरूरत पड़ने पर फिनिश भी करते हैं. वो नंबर-4 या 5 पर बल्लेबाजी करते हैं. अय्यर स्पिनरों के खिलाफ शानदार बल्लेबाजी करते हैं और तेजी से रन बनाते हैं. भारतीय टी20 टीम को ऐसे ही कप्तान की जरूरत है तो कप्तानी के साथ-साथ बल्लेबाजी में भी टीम को संभाले और रन बनाए. 

यह भी पढ़ें:  IND vs AFG: अफगानिस्तान टेस्ट से पहले टीम इंडिया को मिली अच्छी खबर, पूरी तरह फिट हुआ स्टार खिलाड़ी

दिल्ली कैपिटल्स को फाइनल में पहुंचाया

श्रेयस अय्यर अब तक 127 टी20 मैचों में कप्तानी कर चुके हैं. आईपीएल में वो दिल्ली कैपिटल्स, कोलकाता नाइट राइडर्स और अब पंजाब किंग्स की कप्तानी कर रहे हैं. अय्यर साल 2018 में दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान बने थे. उनकी कप्तानी में दिल्ली कैपिटल्स ने लगातार 2 सीजन प्लेऑफ में जगह बनाने में कामयाब हुई थी. साल 2019 में 6 साल बाद दिल्ली कैपिटल्स प्लेऑफ में पहुंची थी, जहां एलिमिनेटर में सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा था. इसके बाद साल 2020 में दिल्ली कैपिटल्स ने फाइनल तक का सफर तय किया था, जिसमें मुंबई इंडियंस के खिलाफ हार मिली थी. दिल्ली कैपिटल्स के लिए श्रेयस अय्यर ने 41 मैचों में कप्तानी की, जिसमें से टीम ने 23 मैच जीते और 18 में हार मिली. 

श्रेयस अय्यर की कप्तानी में चैंपियन बनी KKR

इसके बाद श्रेयस अय्यर साल 2022 में कोलकाता नाइट राइडर्स का हिस्सा बने. अय्यर की कप्तानी में केकेआर ने शानदार प्रदर्शन करते हुए आईपीएल 2024 में खिताब अपने नाम किया. श्रेयस अय्यर ने 30 मैचों में कोलकाता नाइट राइडर्स की कप्तानी की है, जिसमें से 17 मैचों में केकेआर को जीत मिली है. जबकि 11 मैचों में हार का सामना करना पड़ा है. 

पंजाब किंग्स को फाइनल में पहुंचाया

KKR के साथ छोड़ने के बाद श्रेयस अय्यर आईपीएल 2025 में पंजाब किंग्स से जुड़े. अय्यर ने फिर से वहीं इतिहास दोहराया और इसी सीजन 2025 में ही 11 साल बाद पंजाब किंग्स को सीधे फाइनल में पहुंचाया. हालांकि फाइनल में आरसीबी के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा. इस सीजन आईपीएल 2026 में भी श्रेयस अय्यर की कप्तानी में पंजाब किंग्स ने शानदार शुरुआत की थी और लगातार 6 मैच जीते, लेकिन टीम कई कारणों से बाद में लड़खड़ा गई और प्लेऑफ में जगह बनाने में कामयाब नहीं हो सकी. हालांकि फिर भी अय्यर आईपीएल में सबसे सफल कप्तानी की लिस्ट में शामिल हो गए हैं. अय्यर ने आईपीएल में 90 से अधिक मैचों में कप्तानी कर चुके हैं और उनका जीत प्रतिशत शानदार रहा है.

यह भी पढ़ें:  IND vs AFG टेस्ट से ठीक पहले 32 साल के भारतीय खिलाड़ी ने अचानक लिया संन्यास, किसी की नहीं थी उम्मीद

ईशान किशन भी कप्तानी की रेस में शामिल

ईशान किशन भी टीम इंडिया की टी20 कप्तानी की रेस में शामिल हैं. ईशान का टी20 में शानदार प्रदर्शन रहा है. वो बेखौफ होकर बल्लेबाजी करते हैं और टीम को तेज शुरुआत दिलाते हैं. उनका टी20 स्ट्राइक रेट भी 144.97 का रहा है. हालांकि ईशान के पास अभी कप्तानी का ज्यादा अनुभव नहीं है. उन्होंने अब तक 36 टी20 मैचों में कप्तानी की है. ये सभी मुकाबले लोकल टूर्नामेंट और भारत-A तक सीमित रहा है. हालांकि ईशान ने आईपीएल 2026 की शुरुआत में पैट कमिंस की गैरमौजूदगी में सनराइजर्स हैदराबाद की कप्तानी की और टीम का प्रदर्शन अच्छा रहा, लेकिन श्रेयस की तुलना में हाई-प्रेशर आईपीएल या इंटरनेशनल नॉकआउट मैचों में कप्तानी का अनुभव उनके ज्यादा नहीं है. 

तिलक वर्मा भी हैं विकल्प

तिलक वर्मा को टीम इंडिया का भविष्य का स्टार माना जाता है. तिलक एक विस्फोटक बल्लेबाज हैं और किसी भी परिस्थिति में खेलने की झमता रखते हैं. हालांकि उनके पास कप्तानी का उतना अनुभव नहीं है. उन्होंने अब तक सिर्फ 18 टी20 मैचों में कप्तानी की है. वर्तमान परिस्थितियों में उन्हें कप्तानी की जिम्मेदारी सौंपना जल्दबाजी कहलाएगा. अब देखने वाली बात है कि बीसीसीआई किस खिलाड़ी को टी20 का कप्तान बनाती है, लेकिन एक बात साफ है कि सूर्यकुमार यादव की कप्तानी जाने वाली है. 

कप्तान का नाम कुल मैच जीत हार बेनतीजा/टाई) जीत का प्रतिशत
श्रेयस अय्यर 114 66 43 5 60.36 %
ईशान किशन 36 27 8 1 75.00%
तिलक वर्मा 18 12 6 0 66.67%

यह भी पढ़ें:  IND vs AFG: अफगानिस्तान टेस्ट से पहले टीम इंडिया को मिली अच्छी खबर, पूरी तरह फिट हुआ स्टार खिलाड़ी

Continue reading on the app

  Sports

पाकिस्तान ने ऑस्ट्रेलिया को घर में बुलाकर पीटा, निर्णायक वनडे जीतकर सीरीज 2-1 की नाम

PAK vs AUS 3rd ODI Highlights: पाकिस्तान ने ऑस्ट्रेलिया को तीसरे और निर्णायक मैच में 4 विकेट से हराकर वनडे सीरीज 2-1 से जीत ली. लाहौर के गद्दाफी स्टेडियम में हुए तीसरे वनडे मैच में ऑस्ट्रेलिया ने पाकिस्तान को 158 रन का लक्ष्य दिया था, जिसे मेजबानों ने 6 विकेट खोकर हासिल कर लिया. सीरीज का पहला मुकाबला पाकिस्तान ने जीता था, जिसके बाद ऑस्ट्रेलिया ने दूसरे मैच में बराबरी कर ली थी. Fri, 5 Jun 2026 00:17:39 +0530

  Videos
See all

Is Trump losing his grip on the Republican Party? | Americast #tmktech #vivo #v29pro
2026-06-04T21:15:23+00:00

'6 June Protest' से पहले हिंसा का कॉल या बदनाम करने की साजिश.. 'डंडे-पेपर स्प्रे' लेकर किसने बुलाया? #tmktech #vivo #v29pro
2026-06-04T21:30:35+00:00

8th Pay Commission Update: 8वें वेतन आयोग पर ये अपडेट जरूर जानो! | Central Govt Employee | Salary #tmktech #vivo #v29pro
2026-06-04T21:30:31+00:00

Scotland teen given life sentence for knife murder while on bail for slashing. #BBCNews #tmktech #vivo #v29pro
2026-06-04T21:08:10+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers