Explainer: श्रेयस अय्यर को क्यों बनना चाहिए टीम इंडिया के T20 कप्तान? रिकॉर्ड देख खुद ही समझिए
Explainer: भारतीय क्रिकेट टीम को जल्द ही नया टी20 कप्तान मिलने वाला है. सूर्यकुमार यादव को टी20 की कप्तानी से हटाने जाने की तैयारी चल रही है. इसी महीने जून में बीसीसीआई टीम इंडिया के नए टी20 कप्तान का ऐलान करेगी, क्योंकि भारतीय टीम को आयरलैंड और न्यूजीलैंड दौरे पर टी20 सीरीज खेलनी है. टी20 कप्तानी की रेस में श्रेयस अय्यर, तिलक वर्मा और ईशान किशन शामिल है, लेकिन श्रेयस अय्यर सबसे आगे रेस में हैं. माना जा रहा है कि अय्यर को टी20I कप्तानी की जिम्मेदारी सौंपी जा सकती है. हालांकि अभी तक कुछ भी ऑफिसियल नहीं है, सिर्फ मीडिया रिपोर्ट सामने आ रही है. देखा जाए तो श्रेयस अय्यर ने जिस तरह से आईपीएल में कप्तानी की है, वो टीम इंडिया के लिए भी एक अच्छा कप्तान साबित हो सकते हैं. चलिए इस ऑर्टिकल में जानते हैं कि अय्यर को भारतीय टीम का टी20 कप्तान क्यों बनाना चाहिए...
श्रेयस अय्यर के पास युवाओं को निखारने का है हुनर
श्रेयस अय्यर आईपीएल में अपनी कप्तानी से अब तक सुपरहिट साबित हुए हैं. उन्होंने जिस भी टीम की कप्तानी की, उसने या तो फाइनल तक का सफर तय किया या फिर वह चैंपियन बनी. अय्यर के पास अब टी20 क्रिकेट में कप्तानी का अच्छा खासा अनुभव हो गया है. अय्यर ने अपनी कप्तानी में युवा प्रतिभाओं को खुलकर खेलने की आजादी दी है. अय्यर के पास युवा खिलाड़ियों से सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करवाने और दबाव की परिस्थितियों में सही फैसले लेने की काबिलियत है. उनके पास युवाओं को निखारने का गहरा हुनर भी है. उन्हें अच्छी तरह पता है कि युवा खिलाड़ियों से उनका सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन कैसे निकलवाना है, जो टीम इंडिया के भविष्य के निर्माण के लिए बेहद जरूरी है.
दबाव में टीम की पारी को संभालते हैं श्रेयस अय्यर
वहीं श्रेयस अय्यर एक बेहतरीन बल्लेबाज भी हैं. वो मीडिल ऑर्डर में आकर पारी को संभालते भी हैं और जरूरत पड़ने पर फिनिश भी करते हैं. वो नंबर-4 या 5 पर बल्लेबाजी करते हैं. अय्यर स्पिनरों के खिलाफ शानदार बल्लेबाजी करते हैं और तेजी से रन बनाते हैं. भारतीय टी20 टीम को ऐसे ही कप्तान की जरूरत है तो कप्तानी के साथ-साथ बल्लेबाजी में भी टीम को संभाले और रन बनाए.
यह भी पढ़ें: IND vs AFG: अफगानिस्तान टेस्ट से पहले टीम इंडिया को मिली अच्छी खबर, पूरी तरह फिट हुआ स्टार खिलाड़ी
दिल्ली कैपिटल्स को फाइनल में पहुंचाया
श्रेयस अय्यर अब तक 127 टी20 मैचों में कप्तानी कर चुके हैं. आईपीएल में वो दिल्ली कैपिटल्स, कोलकाता नाइट राइडर्स और अब पंजाब किंग्स की कप्तानी कर रहे हैं. अय्यर साल 2018 में दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान बने थे. उनकी कप्तानी में दिल्ली कैपिटल्स ने लगातार 2 सीजन प्लेऑफ में जगह बनाने में कामयाब हुई थी. साल 2019 में 6 साल बाद दिल्ली कैपिटल्स प्लेऑफ में पहुंची थी, जहां एलिमिनेटर में सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा था. इसके बाद साल 2020 में दिल्ली कैपिटल्स ने फाइनल तक का सफर तय किया था, जिसमें मुंबई इंडियंस के खिलाफ हार मिली थी. दिल्ली कैपिटल्स के लिए श्रेयस अय्यर ने 41 मैचों में कप्तानी की, जिसमें से टीम ने 23 मैच जीते और 18 में हार मिली.
श्रेयस अय्यर की कप्तानी में चैंपियन बनी KKR
इसके बाद श्रेयस अय्यर साल 2022 में कोलकाता नाइट राइडर्स का हिस्सा बने. अय्यर की कप्तानी में केकेआर ने शानदार प्रदर्शन करते हुए आईपीएल 2024 में खिताब अपने नाम किया. श्रेयस अय्यर ने 30 मैचों में कोलकाता नाइट राइडर्स की कप्तानी की है, जिसमें से 17 मैचों में केकेआर को जीत मिली है. जबकि 11 मैचों में हार का सामना करना पड़ा है.
पंजाब किंग्स को फाइनल में पहुंचाया
KKR के साथ छोड़ने के बाद श्रेयस अय्यर आईपीएल 2025 में पंजाब किंग्स से जुड़े. अय्यर ने फिर से वहीं इतिहास दोहराया और इसी सीजन 2025 में ही 11 साल बाद पंजाब किंग्स को सीधे फाइनल में पहुंचाया. हालांकि फाइनल में आरसीबी के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा. इस सीजन आईपीएल 2026 में भी श्रेयस अय्यर की कप्तानी में पंजाब किंग्स ने शानदार शुरुआत की थी और लगातार 6 मैच जीते, लेकिन टीम कई कारणों से बाद में लड़खड़ा गई और प्लेऑफ में जगह बनाने में कामयाब नहीं हो सकी. हालांकि फिर भी अय्यर आईपीएल में सबसे सफल कप्तानी की लिस्ट में शामिल हो गए हैं. अय्यर ने आईपीएल में 90 से अधिक मैचों में कप्तानी कर चुके हैं और उनका जीत प्रतिशत शानदार रहा है.
यह भी पढ़ें: IND vs AFG टेस्ट से ठीक पहले 32 साल के भारतीय खिलाड़ी ने अचानक लिया संन्यास, किसी की नहीं थी उम्मीद
ईशान किशन भी कप्तानी की रेस में शामिल
ईशान किशन भी टीम इंडिया की टी20 कप्तानी की रेस में शामिल हैं. ईशान का टी20 में शानदार प्रदर्शन रहा है. वो बेखौफ होकर बल्लेबाजी करते हैं और टीम को तेज शुरुआत दिलाते हैं. उनका टी20 स्ट्राइक रेट भी 144.97 का रहा है. हालांकि ईशान के पास अभी कप्तानी का ज्यादा अनुभव नहीं है. उन्होंने अब तक 36 टी20 मैचों में कप्तानी की है. ये सभी मुकाबले लोकल टूर्नामेंट और भारत-A तक सीमित रहा है. हालांकि ईशान ने आईपीएल 2026 की शुरुआत में पैट कमिंस की गैरमौजूदगी में सनराइजर्स हैदराबाद की कप्तानी की और टीम का प्रदर्शन अच्छा रहा, लेकिन श्रेयस की तुलना में हाई-प्रेशर आईपीएल या इंटरनेशनल नॉकआउट मैचों में कप्तानी का अनुभव उनके ज्यादा नहीं है.
तिलक वर्मा भी हैं विकल्प
तिलक वर्मा को टीम इंडिया का भविष्य का स्टार माना जाता है. तिलक एक विस्फोटक बल्लेबाज हैं और किसी भी परिस्थिति में खेलने की झमता रखते हैं. हालांकि उनके पास कप्तानी का उतना अनुभव नहीं है. उन्होंने अब तक सिर्फ 18 टी20 मैचों में कप्तानी की है. वर्तमान परिस्थितियों में उन्हें कप्तानी की जिम्मेदारी सौंपना जल्दबाजी कहलाएगा. अब देखने वाली बात है कि बीसीसीआई किस खिलाड़ी को टी20 का कप्तान बनाती है, लेकिन एक बात साफ है कि सूर्यकुमार यादव की कप्तानी जाने वाली है.
| कप्तान का नाम | कुल मैच | जीत | हार | बेनतीजा/टाई) | जीत का प्रतिशत |
|---|---|---|---|---|---|
| श्रेयस अय्यर | 114 | 66 | 43 | 5 | 60.36 % |
| ईशान किशन | 36 | 27 | 8 | 1 | 75.00% |
| तिलक वर्मा | 18 | 12 | 6 | 0 | 66.67% |
यह भी पढ़ें: IND vs AFG: अफगानिस्तान टेस्ट से पहले टीम इंडिया को मिली अच्छी खबर, पूरी तरह फिट हुआ स्टार खिलाड़ी
योग न्यूनतम बजट में ऊच्च जीवनशैली का सर्वोत्तम उपाय: पीएम नरेंद्र मोदी
अहमदाबाद, 4 जून (आईएएनएस)। प्रथम विश्व योगासन चैंपियनशिप-2026 का आयोजन अहमदाबाद में 4 जून से 8 जून तक होना है। गुरुवार की शाम प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वर्चुअल माध्यम से आधिकारिक तौर पर योगा में अपने तरह की इस पहली चैंपियनशिप का उद्घाटन किया। अपने संबोधन में प्रधानमंत्री ने योगासन को न्यूनतम बजट में ऊच्च जीवनशैली का सर्वोत्तम उपाय कहा।
प्रधानमंत्री ने कहा, 21 जून को विश्व योगा दिवस मनाया जाएगा। इस दिन दुनिया के अलग-अलग देशों में योग से जुड़े कार्यक्रम होंगे। इस बार मुख्य कार्यक्रम भारत के एक और ऐतिहासिक शहर कोलकाता में होगा। विश्व योगा दिवस से पहले विश्व योगासन चैंपियनशिप हेल्थ और वेलनेस की डबल डोज की तरह है।
उन्होंने कहा, लोग ऐसे उपायों की तलाश में हैं जो उन्हें लंबे समय तक स्वस्थ और सक्रिय बनाए रखे। योग इसका सर्वश्रेष्ठ विकल्प है। योग भोग से भी मुक्ति देता है और रोग से भी मुक्ति देता है। सबसे अहम यह है कि न्यूनतम बजट में ऊच्च जीवनशैली का यह सर्वोत्तम उपाय है। इसलिए सभी को यह मंत्र याद रखना है कि हर रोज योग, भगाएगा सब रोग।
प्रधानमंत्री ने कहा, एक दशक पहले भारत संयुक्त राष्ट्र में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस का प्रस्ताव लेकर गया था। हम प्राचीन भारतीय परंपरा को पूरी मानवता के स्वास्थ्य और सामूहिक कल्याण से जोड़ना चाहते थे। यूएन में 190 देशों ने भारत के इस प्रस्ताव का समर्थन किया था। यह देखकर खुशी होती है कि करोड़ों लोग योग को अब अपने जीवन का हिस्सा बना चुके हैं। ध्यान, प्राणायाम उनकी जीवनशैली का हिस्सा बन रहा है।
प्रथम विश्व योगासन चैंपियनशिप-2026 में 60 देशों के प्रतिभागी हिस्सा ले रहे हैं। प्रतिभागियों को अपने खास संदेश में पीएम ने कहा, भारत सरकार के आयुष मंत्रालय ने योगा 365 शुरू किया है। मैं इस विश्व योगासन चैंपियनशिप में भाग लेने वाले सभी खिलाड़ियों से भी आग्रह करूंगा। जब आप अपने देशों में लौटें तो योग के संदेश को साथ लेकर लौटें। आप सभी अपने देशों में योगा 365 के दूत बन सकते हैं। आपका अनुभव और आपका विश्वास पूरे विश्व को इस संदेश से जोड़ सकता है।
--आईएएनएस
पीएके
डिस्क्लेमरः यह आईएएनएस न्यूज फीड से सीधे पब्लिश हुई खबर है. इसके साथ न्यूज नेशन टीम ने किसी तरह की कोई एडिटिंग नहीं की है. ऐसे में संबंधित खबर को लेकर कोई भी जिम्मेदारी न्यूज एजेंसी की ही होगी.
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
News Nation
















.jpg)



