Responsive Scrollable Menu

कनाडा में स्विमिंग पूल में डूबने से युवक की मौत:कुरुक्षेत्र से 2 साल पहले गया, ₹14 लाख में डेडबॉडी इंडिया पहुंची; दिसंबर में होनी थी शादी

हरियाणा के कुरुक्षेत्र के युवक की कनाडा में स्वीमिंग पूल में डूबने से मौत हो गई। हादसा उस वक्त हुआ, जब युवक नहाने के लिए स्वीमिंग में उतरा, लेकिन पैर फिसलने से वह गहरे पानी में चला गया। जब तक उसे बाहर निकाला जाता, वह बेसुध हो चुका था। साथियों ने उसे तुरंत ही हॉस्पिटल में एडमिट कराया, जहां वह करीब तीन दिन तक जिंदगी और मौत के बीच संघर्ष करता रहा, लेकिन डॉक्टर उसे बचा नहीं सके। इसकी सूचना मिलते ही परिवार में शोक की लहर दौड़ गई। मृतक युवक की पहचान मंदीप सिंह (21) निवासी लाडवा के रूप में हुई। मंदीप सिंह करीब दो साल पहले स्टडी वीजा पर कनाडा गया था। वह ब्रैम्पटन शहर में रहकर बच्चों की हेल्थ केयर से जुड़े फील्ड में काम कर रहा था। परिवार ने कनाडा से बॉडी पहुंचने के बाद आज उसका दाह संस्कार कर दिया। परिवार के मुताबिक, मंदीप को इसी साल दिसंबर में आना था। उसकी सगाई हो चुकी थी, दिसंबर में परिवार ने उसकी शादी करने के लिए तैयारी कर रखी थी। मगर, इससे पहले ही वह हादसे का शिकार हो गया। कनाडा में युवक के साथ कैसे हुआ हादसा… मंदीप सिंह के बारे में परिवार ने बताईं ये बातें… परिवार में माता-पिता और बड़ा भाई : मंदीप अपने पीछे माता-पिता, बड़े भाई और उसके परिवार को छोड़ गया है। उसके चाचा राम कुमार श्री सनातन धर्म महाबीर दल लाड़वा के उपप्रधान हैं। उन्होंने बताया कि पूरे परिवार को इस घटना से गहरा सदमा लगा है। रिश्तेदारों और परिचितों का परिवार को सांत्वना देने के लिए लगातार घर पहुंचना जारी है। दिसंबर में हुआ था 21 साल का : मंदीप सिंह ने पिछले साल 3 दिसंबर को अपना 21वां जन्मदिन मनाया था। वह पढ़ाई पूरी करने के बाद बेहतर करियर की उम्मीद लेकर कनाडा गया था। परिवार को उम्मीद थी कि वह अपने भविष्य को संवारकर घर लौटेगा, लेकिन उसकी असमय मौत ने सभी सपने अधूरे छोड़ दिए। 14 लाख रुपए में डेडबॉडी इंडिया पहुंची चाचा राम कुमार ने बताया कि मंदीप अपने कुछ दोस्तों के साथ हेमिल्टन शहर में घूमने आया था। मंदीप को तैरना नहीं आता था। यहां अचानक पैर फिसलने से गहरे पानी में चला गया। करीब 14 लाख रुपए में मंदीप की बॉडी वापस भारत पहुंची। मंदीप का बड़ा भाई नरेश प्राइवेट सेक्टर में जॉब करता है। सगाई हो चुकी, दिसंबर में शादी होनी थी चाचा राम कुमार ने आगे बताया कि मंदीप के पिता खेती-बाड़ी का काम करते हैं। मंदीप की जाने से पहले से पास के गांव के हलालपुर की लड़की के साथ सगाई हो चुकी थी। अब मंदीप को दिसंबर को वापस आना था। उसी महीने में उसकी शादी तय हो रखी थी।

Continue reading on the app

Bandar Movie Review: एक बेबस हीरो की डरावनी यात्रा है बॉबी देओल की 'बंदर'

Bandar Movie Review: जब बॉलीवुड में कल्ट थ्रिलर और 'रॉ स्टोरीटेलिंग' की बात आती है, तो दर्शक लंबे समय से ऐसी फिल्म का इंतजार कर रहे हैं जो बिना किसी कमर्शियल कॉम्प्रोमाइज के बनी हो. बॉबी देओल, अनुराग कश्यप और निखिल द्विवेदी की तिकड़ी वाली 'बंदर' इस ​​तलाश को पूरा करती है. यह कोई आम या घिसी-पिटी क्राइम थ्रिलर नहीं है, बल्कि एक कहानी है जो आपको बेचैन करती है. 5 जून को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली यह फिल्म कैसी है, चलिए आपको विस्तार से बताते हैं.

Continue reading on the app

  Sports

2 साल का दर्द और चोट से जंग... फिर लॉर्ड्स में उतरा कीवी 'रॉकस्टार', कमबैक मैच में अंग्रेजों के छुड़ाए छक्के

Kyle Jamieson 5 wickets haul on comeback test: पीठ की गंभीर चोट के कारण करीब 2 साल तक टेस्ट क्रिकेट से दूर रहने वाले न्यूजीलैंड के तेज गेंदबाज काइल जेमीसन ने मैदान पर उतरते ही तबाही मचा दी. इंग्लैंड के खिलाफ पहले टेस्ट की पहली पारी में जेमीसन ने घातक गेंदबाजी करते हुए 14 ओवर में 62 रन देकर 5 विकेट चटकाए. उनके इस 'फाइव विकेट हॉल' की बदौलत मेजबान इंग्लैंड की टीम अपने ही घर में सिर्फ 140 रनों पर ढेर होकर बैकफुट पर आ गई. Thu, 4 Jun 2026 22:23:04 +0530

  Videos
See all

How China is spying on the West | Global News Podcast #tmktech #vivo #v29pro
2026-06-04T17:30:36+00:00

UP Assembly Election 2027: SP-BSP-Congress एक साथ UP चुनाव में उतरेंगे,क्या बोले यूपीवाले? | Chunav #tmktech #vivo #v29pro
2026-06-04T17:30:06+00:00

Ye Bharat Ki Baat Hai: Japan तक CM Yogi का Bulldozer Action! | Khan Sir | Kerala Islamic Gym #tmktech #vivo #v29pro
2026-06-04T17:24:49+00:00

Noida Monsoon Entry 2026: नोएडा में मानसून की एंट्री! आंधी-तूफान से बदला मौसम | Noida Weather News #tmktech #vivo #v29pro
2026-06-04T17:30:35+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers