कुंडली में शनि कमजोर है तो शनिवार को पीपल के पेड़ की पूजा जरूर करें, जानें सही नियम और होने वाले फायदे
Shaniwar Ko Peepal Ke Ped Ki Puja: ज्योतिष मान्यताओं के अनुसार शनिवार को पीपल की पूजा, जल अर्पण, सरसों के तेल का दीपक और परिक्रमा करने से शनि दोष शांत हो सकते हैं. यह उपाय मानसिक शांति, सकारात्मक ऊर्जा और जीवन की बाधाओं को कम करने में सहायक माना जाता है.
Kala Hiran: 'वो मेरा सिर काट देंगे...' अमित जानी को सलमान खान के फैंस दे रहे मौत की धमकियां; प्रोड्यूसर ने फाड़ा लीगल नोटिस
Kala Hiran Controversy: बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान के ब्लैकबक केस (1998) पर फिल्म 'काला हिरण' बनाने वाले प्रोड्यूसर अमित जानी को जान से मारने की धमकियां मिल रही हैं। अमित जानी ने दावा किया है कि सलमान खान की ओर से कानूनी नोटिस मिलने के बाद सोशल मीडिया पर लगातार उन्हें धमकियां मिल रही हैं जिसे उन्होंने D कंपनी करार दिया। इस पूरे मामले ने एक बार फिर फिल्म और सलमान खान से जुड़े पुराने विवाद को सुर्खियों में ला दिया है।
अमित जानी का दावा- 36 घंटे में मिलीं सैकड़ों धमकियां
अमित जानी ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो साझा किया, जिसमें वह कथित तौर पर मिले कानूनी नोटिस को फाड़ते हुए दिखाई दिए। वीडियो में उन्होंने आरोप लगाया-
“लोग मुझसे, मीडिया से, दोस्तों से लगातार पूछ रहे हैं कि सलमान खान के नोटिस का क्या जवाब दूं। इस नोटिस का मैं क्या उत्तर दूं? पिछले 36 घंटों में धारावी से लेकर जोगेश्वरी तक उनके सभी फैंस ने 1,000 संदेश भेजे हैं, जिनमें जान से मारने की धमकियां भी शामिल हैं, और कहा है कि अगर मैं मुंबई आया तो मेरा सिर काट देंगे। तो मुझे किसे जवाब देना चाहिए? क्या मुझे सलमान खान के ज़रिए भेजे गए हज़ारों अपशब्दों, उन धमकियों का जवाब देना चाहिए, या इस नोटिस का जवाब देना चाहिए? यह उस नोटिस का मेरा जवाब है।”
सलमान ख़ान के समर्थन में कथित रूप से D कंपनी की धमकी आ रही है , मैं किसका जवाब दूँ .? नोटिस का या धमकियों का ?
— Amit Jani (@AmitJaniIND) June 4, 2026
मैंने आपका लीगल नोटिस फाड़ के फेंक दिया है सलमान भाई .. और आपके पक्ष में आ रही D कंपनी को भी देख लेंगे ..
जी के देखा है मर के देखेंगे
ये तमाशा भी कर के देखेंगे
रास… pic.twitter.com/TJ4zoHGGyX
फिल्म की कहानी को लेकर पहले से थी चर्चा
'काला हिरण: द बैटल फॉर लेगेसी' का पहला पोस्टर सामने आने के बाद से ही फिल्म चर्चा का विषय बनी हुई है। बताया जा रहा है कि फिल्म की कहानी सलमान खान से जुड़े बहुचर्चित काला हिरण शिकार मामले से प्रेरित है।
फिल्म को कोर्टरूम ड्रामा और क्राइम थ्रिलर के रूप में पेश किए जाने की तैयारी है। रिपोर्ट्स के अनुसार, इसमें अभिनेता और गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई से जुड़े विवादों के संदर्भ भी दिखाए जा सकते हैं।
सलमान खान ने भेजा लीगल नोटिस
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, फिल्म की घोषणा के तुरंत बाद सलमान खान की कानूनी टीम ने निर्माताओं को नोटिस भेजा था। इसमें फिल्म के निर्माण और प्रचार-प्रसार पर आपत्ति जताई गई है।
नोटिस में कथित तौर पर कहा गया है कि यह मामला अभी भी राजस्थान हाई कोर्ट में विचाराधीन है और फिल्म अभिनेता के व्यक्तिगत अधिकारों को प्रभावित कर सकती है।
फिलहाल इस विवाद ने कानूनी और फिल्मी दोनों हलकों में चर्चा तेज कर दी है। एक तरफ निर्माता अपने प्रोजेक्ट को आगे बढ़ाने की बात कर रहे हैं, वहीं दूसरी ओर फिल्म को लेकर उठे कानूनी सवाल आने वाले दिनों में और बड़ा रूप ले सकते हैं।
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
News18
Haribhoomi















.jpg)




