7 जून से फिर बदलेगा यूपी का मौसम, आज भी कई जिलों में बारिश का अलर्ट, 50 किमी की रफ्तार से चलेगी आंधी
प्री मानसून गतिविधियों के चलते 6 जून तक उत्तर प्रदेश में बादल, बारिश और आंधी की स्थिति बनी रहेगी। 7 जून से फिर मौसम में बदलाव आएगा और तापमान बढ़ने लगेगा। अगले हफ्ते से प्रदेश में फिर लू का असर देखने को मिल सकता है।
पश्चिमी विक्षोभ के असर से 4 जून 2026 को पश्चिमी और पूर्वी दोनों संभागों में कहीं-कहीं बारिश की संभावना जताई गई है। इस दौरान 40-50 किमी प्रति घंटे की रफ़्तार से हवाएं चलने का अनुमान है। पांच और छह जून को इसका असर मध्य और पूर्वी उत्तर प्रदेश तक देखने को मिलेगा, जिससे इन क्षेत्रों में आंधी और छिटपुट बूंदाबांदी के आसार हैं।
गुरुवार को राजधानी लखनऊ में आंशिक रूप से बादल छाए रहने और दोपहर से शाम को गरज के साथ बारिश होने की संभावना है। अधिकतम और न्यूनतम तापमान क्रमशः 39 डिग्री सेल्सियस और 28 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहेगा। तापमान में एक से दो डिग्री सेल्सियस तक ही वृद्धि हो सकती है।
बुधवार (3 जून 2026) को बस्ती सबसे गर्म जिला रहा, यहां पर अधिकतम तापमान 42 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। वहीं सबसे कम न्यूनतम तापमान नजीबाबाद जिले में 22 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। करीब 10 जिलों में अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस या उससे अधिक रहा।
मौसम विज्ञान केन्द्र (IMD), लखनऊ की ताजा दैनिक रिपोर्ट (4 जून 2026) के मुताबिक, पश्चिमी विक्षोभ के असर से 6 जून तक पश्चिमी और पूर्वी उत्तर प्रदेश में गरज चमक के साथ बारिश की संभावना जताई गई है। इस दौरान मेघगर्जन और वज्रपात के साथ 40 से 60 किमी प्रति घंटा की रफ्तार से झोंकेदार हवाएं भी चल सकती है। 7 जून के बाद प्रदेश में कहीं-कहीं तापमान बढ़ने और लू चलने की संभावना जताई गई है। इस साल उत्तर प्रदेश में मानसून के देरी से पहुंचने की संभावना है। आमतौर पर प्रदेश में 15 से 20 जून के बीच मानसून पहुंचता है लेकिन इस बार 20 से 25 जून या उसके बाद ही पहुंचने के आसार हैं।
गुरुवार को कहां कैसा रहेगा मौसम
- आगरा, मथुरा, रामपुर, अलीगढ़, हाथरस, मेरठ, गाजियाबाद, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, बागपत, हापुड़, बुलंदशहर, मुजफ्फरनगर और शामली में गर्मी का असर रहेगा।
- अयोध्या, सुल्तानपुर, लखीमपुर खीरी, अमेठी, कानपुर नगर, कानपुर देहात, रायबरेली, बाराबंकी, सीतापुर और लखनऊ, मऊ, बलिया, आजमगढ़, देवरिया, कुशीनगर, गोरखपुर, वाराणसी, गाजीपुर, जौनपुर, चंदौली में आंशिक बादल छाए रहने के साथ गरज चमक के साथ हल्की बूंदाबांदी हो सकती है।
- सहारनपुर, शामली, मुजफ्फरनगर, मेरठ और बागपत में गरज चमक के साथ बारिश और 60-70 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज आंधी का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है।
- आगरा, फिरोजाबाद, मैनपुरी, इटावा, औरैया, जालौन, झांसी, ललितपुर, कन्नौज, हरदोई, फर्रुखाबाद, कासगंज, एटा, बदायूं, रामपुर, बरेली, पीलीभीत, लखीमपुर खीरी, शाहजहांपुर, हरदोई, प्रयागराज, वाराणसी, संत रविदास नगर, गाज़ीपुर, चंदौली, मीरजापुर और सोनभद्र में आंशिक बादल छाए रह सकते हैं।
विराट कोहली के बाद रोहित शर्मा भी वनडे सीरीज से बाहर, सिर्फ संयोग या सोची-समझी साजिश?
Rohit Sharma Injury vs AFG: हैम्स्ट्रिंग की चोट के कारण इंडियन प्रीमियर लीग 2026 के कुछ मैच न खेल पाने वाले रोहित शर्मा को भारतीय टीम में शामिल किया गया था, लेकिन खबर आ रही है कि वह खराब फिटनेस के चलते पूरी सीरीज से बाहर हो चुके हैं. अफगानिस्तान के खिलाफ वनडे सीरीज में तीन मैच खेले जाएंगे और यह सीरीज 13 जून से शुरू होगी, इससे पहले दोनों टीमों के बीच न्यू चंडीगढ़ में एक टेस्ट मैच खेला जाएगा.
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
Mp Breaking News
News18






















