Responsive Scrollable Menu

Gurnoor Brar को लेकर Zaheer Khan की बड़ी भविष्यवाणी, बताया क्यों यह गेंदबाज बनेगा Team India का गेमचेंजर

गेंदबाजी में जसप्रीत बुमराह और मोहम्मद सिराज जैसे अनुभवी तेज गेंदबाजों के विकल्प तलाश रही भारतीय टीम को अब एक युवा गेंदबाज ने खास उम्मीद दी है। पंजाब के 26 वर्षीय तेज गेंदबाज गुरनूर बराड़ को लेकर भारत के पूर्व दिग्गज तेज गेंदबाज जहीर खान ने बड़ा भरोसा जताया है। जहीर ने उन्हें भारत के उभरते तेज गेंदबाजों में सबसे ज्यादा संभावनाओं वाला खिलाड़ी बताया है। 
 
गौरतलब है कि करीब 6 फीट 5 इंच लंबे गुरनूर बराड़ को जून में भारतीय टेस्ट टीम में जगह दी गई थी। खास बात यह रही कि उस समय उनके पास प्रथम श्रेणी क्रिकेट का ज्यादा अनुभव नहीं था और शीर्ष स्तर के घरेलू सीमित ओवर क्रिकेट में भी उनका अनुभव काफी कम था। इसके बावजूद टीम प्रबंधन ने उनकी गति, कद और गेंद से मिलने वाली अतिरिक्त उछाल को देखते हुए उन्हें तेजी से आगे बढ़ाने का फैसला किया था।

इसके बाद बराड़ को अफगानिस्तान के खिलाफ एकदिवसीय मुकाबले में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में पदार्पण का मौका मिला। अब तक वह छह मुकाबलों में 11 विकेट हासिल कर चुके हैं। भारत की ओर से मिले इस शुरुआती मौके के बाद उनका प्रदर्शन लगातार चर्चा में रहा है। हाल ही में भारत-ए के श्रीलंका दौरे पर भी उन्होंने गेंद से शानदार प्रदर्शन किया और गाले में खेले गए मुकाबले में 10 विकेट अपने नाम किए थे।

जहीर खान ने पत्रकार से बातचीत में कहा कि भारत में तेज गेंदबाजों की नई पीढ़ी सामने आ रही है, जो अच्छी गति से गेंदबाजी कर रही है। उनके मुताबिक, बराड़ में लंबे समय तक अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट खेलने की क्षमता दिखाई देती है। जहीर ने यह भी कहा कि उन्हें इतनी जल्दी आगे बढ़ाया जाना अच्छी बात है और बराड़ के साथ कुछ समय बिताने के दौरान उन्हें उनकी क्षमता काफी रोमांचक लगी थी।

मौजूदा समय में बराड़ श्रीलंका क्रिकेट एकादश के खिलाफ भारत के तीन दिवसीय अभ्यास मुकाबले में भी अपना दावा मजबूत कर चुके हैं। उन्होंने दोनों पारियों में कुल तीन विकेट लिए। गेंद के साथ-साथ उन्होंने बल्ले से भी उपयोगी योगदान दिया और महज 18 गेंदों पर चार छक्कों की मदद से नाबाद 36 रन बनाए हैं। इस प्रदर्शन ने टीम प्रबंधन के सामने उनकी उपयोगिता को और मजबूत किया है।

बुमराह की गैरमौजूदगी में बराड़ को अगर अंतिम ग्यारह में जगह मिलती है, तो उनके लिए यह अपने करियर का बड़ा पड़ाव होगा। हालांकि, अंतिम फैसला पिच की स्थिति, टीम संयोजन और मुकाबले से पहले की रणनीति पर निर्भर करेगा। फिलहाल उनके हालिया प्रदर्शन और जहीर खान के भरोसे ने उन्हें भारतीय क्रिकेट के उभरते तेज गेंदबाजों में जरूर शामिल कर दिया है।

Continue reading on the app

Sarfaraz Khan की लंबे इंतज़ार के बाद Team India में एंट्री, Sri Lanka Test में दिखेंगे

भारतीय बल्लेबाज़ सरफ़राज़ खान, श्रीलंका के खिलाफ़ गॉल में 15 अगस्त से शुरू होने वाले पहले टेस्ट मैच से पहले टीम इंडिया के कैंप से जुड़ गए हैं। सरफ़राज़ को भारत के नंबर तीन बल्लेबाज़ साई सुदर्शन की जगह टीम में शामिल किया गया है, जो चोट के कारण दो मैचों की इस सीरीज़ से बाहर हो गए हैं। सरफ़राज़ ने इंस्टाग्राम पर भारतीय टीम की जर्सी पहने हुए एक सेल्फ़ी शेयर की, जिसमें महीनों की कड़ी फ़िटनेस ट्रेनिंग के बाद उनकी छरहरी काया (lean physique) दिखाई दे रही थी।
 

इसे भी पढ़ें: Sanveer Singh बने Sher-e-Punjab T20 League के सबसे महंगे खिलाड़ी, फाजिल्का फाल्कन्स ने खरीदा


भारत के लिए उन्होंने आखिरी बार नवंबर 2024 में न्यूज़ीलैंड के ख़िलाफ़ टेस्ट सीरीज़ में खेला था; इस सीरीज़ में भारत को 12 सालों में पहली बार घरेलू सीरीज़ में हार का सामना करना पड़ा और टीम का पहली बार 'व्हाइटवॉश' (सभी मैच हारना) भी हुआ। इससे पहले 2024 में, सरफ़राज़ ने इंग्लैंड के ख़िलाफ़ घरेलू सीरीज़ में अपना टेस्ट डेब्यू किया था। हालाँकि उन्हें ऑस्ट्रेलिया के दौरे पर होने वाली 2024-25 बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफ़ी सीरीज़ के लिए चुना गया था, लेकिन वे किसी भी मैच में नहीं खेले।

अब तक खेले गए छह टेस्ट मैचों और 11 पारियों में सरफ़राज़ ने 37.10 की औसत से कुल 371 रन बनाए हैं। इसमें एक शतक और तीन अर्धशतक शामिल हैं और उनका सर्वोच्च स्कोर 150 रन रहा है। घरेलू सीज़न में शानदार प्रदर्शन के बाद उनकी राष्ट्रीय टीम में वापसी हुई है। इस सीज़न में उन्होंने रणजी ट्रॉफ़ी के सात मैचों की नौ पारियों में 53.62 की औसत से 429 रन बनाए, जिसमें एक शतक और एक अर्धशतक शामिल था और उनका सर्वश्रेष्ठ स्कोर 227 रन रहा।
 

इसे भी पढ़ें: Galle Test से पहले Team India में बड़ा फेरबदल, Sai Sudharsan की जगह Sarfaraz Khan को मिली जिम्मेदारी


सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफ़ी (SMAT) T20 टूर्नामेंट में, सरफ़राज़ ने सात पारियों में 65.80 के औसत और 203.09 के स्ट्राइक रेट से 329 रन बनाए, जिसमें एक शतक और तीन अर्धशतक शामिल थे। 50 ओवर वाले विजय हज़ारे ट्रॉफ़ी टूर्नामेंट में, मुंबई के इस खिलाड़ी ने छह मैचों और पाँच पारियों में 75.75 के औसत और 190.56 के स्ट्राइक रेट से 303 रन बनाए, जिसमें एक शतक और दो अर्धशतक शामिल थे।
 
For more updates and in-depth coverage on cricket, visit Cricket News in Hindi at Prabhasakshi.

Continue reading on the app

  Sports

Devdutt Padikkal ने Sri Lanka के खिलाफ गॉल में जड़ा शतक, कोच ने की तारीफ

भारत के बल्लेबाजी कोच सितांशु कोटक ने शनिवार को देवदत्त पडिक्कल की जमकर तारीफ करते हुए कहा कि बैकफुट के खेल और शॉट चयन पर काम करने से पडिक्कल को फायदा मिला। तीसरे नंबर पर बल्लेबाजी करने वाले पडिक्कल ने शनिवार को यहां श्रीलंका के खिलाफ पहले टेस्ट के शुरुआती दिन अपने अंतरराष्ट्रीय करियर का शानदार पहला शतक जड़ा। उनकी नाबाद 131 रन की पारी की बदौलत भारत ने स्टंप तक दो विकेट पर 288 रन बना लिए।

कोटक ने मौजूदा टेस्ट सीरीज के लिए 26 साल के पडिक्कल की तैयारी के बारे में बात करते हुए दिन के खेल के बाद प्रेस कांफ्रेंस में कहा, ‘‘मैं उसके लिए बहुत खुश हूं क्योंकि वह सही में अपने मौके का इंतजार कर रहा था। जिस तरह से उसने यहां और अभ्यास मैच में बल्लेबाजी की, यह शानदार है। ’’ उन्होंने कहा, ‘‘तैयारी की बात करें तो देवदत्त जिस तरह से तैयारी कर रहा था, मैंने उसे एनसीए (बीसीसीआई के सेंटर ऑफ एक्सीलेंस) में देखा है।

वह अपने बैकफुट गेम पर काम कर रहा था। जब हमें पिच से टर्न मिलने की उम्मीद होती है, तो हम इस पर काम करते हैं।’’ कोटक ने कहा, ‘‘हमने बैकफुट गेम के अलावा क्रीज से आगे निकलकर शॉट खेलने और स्वीप पर भी काम किया। इसलिए पिछले कुछ वर्षों में उसने जिस तरह खुद को तैयार किया है, उसका काफी श्रेय उसे जाता है।

’’ पडिक्कल की बल्लेबाजी में यह बात साफ नजर आई। उन्होंने अधिकतर समय बैकफुट से बल्लेबाजी की और जब जरूरी लगा तो श्रीलंकाई स्पिनरों पर दबाव बनाने के लिए आगे निकलकर शॉट खेले। बाएं हाथ के स्पिनर प्रभात जयसूर्या की गेंद पर आगे निकलकर लॉन्ग-ऑन के ऊपर से लगाया गया उनका छक्का कोटक की बात को सही साबित करता है।

इसी तरह पडिक्कल ने अपनी पारी में स्वीप शॉट से करीब 40 रन बनाए। अब सवाल यह है कि जब तीसरे नंबर पर खेलने वाले नियमित बल्लेबाज साई सुदर्शन पैर की अंगुली की चोट से वापसी करेंगे, तो पडिक्कल की इस पारी के बाद टीम में उनकी स्थिति क्या होगी? कोटक ने कहा, ‘‘मुझे लगता है कि देवदत्त ने बहुत अच्छी बल्लेबाजी की।

इसे भी पढ़ें: Galle Test: टीम इंडिया के सामने Playing 11 की पहेली, 3 स्पिनर या पेसर्स पर कोच Morne Morkel का बड़ा बयान

इसे भी पढ़ें: श्रीलंका के खिलाफ Test में Devdutt Padikkal और राहुल की 150 रनों की साझेदारी से भारत मजबूत

साई भी उस नंबर पर बहुत अच्छी बल्लेबाजी कर रहे हैं। लेकिन बात यह है कि वे सभी नयी गेंद से बल्लेबाजी करने वाले खिलाड़ी हैं। वे पारी की शुरुआत कर सकते हैं और नंबर तीन पर भी बल्लेबाजी कर सकते हैं, इसलिए हम इस स्थान के लिए काफी लचीले हैं।

’’ उन्होंने कहा, ‘‘लेकिन मैं इस बात को देखूंगा कि वे किस तरह बल्लेबाजी करते हैं, परिस्थितियों के अनुसार खुद को कैसे ढालते हैं और मैच के अलग-अलग चरणों से कैसे निपटते हैं। मेरे लिए यह नंबर तीन, चार या पांच से ज्यादा महत्वपूर्ण है। ’’ उपकप्तान केएल राहुल को 77 रन के स्कोर पर रिटायर होना पड़ा।

कोटक ने बताया कि बेंगलुरु के इस बल्लेबाज को मांसपेशियों में खिंचाव हो रही था। उन्होंने कहा, ‘‘केएल ने बहुत अच्छी बल्लेबाजी की। मुझे लगता है कि उसे सिर्फ मासंपेशियों में खिंचाव हो रहा था।

दिन के अंत तक वह ठीक था। जब आपको खिंचाव होने लगता है तो यह ‘हैमस्ट्रिंग’, ग्रोइन या हाथ में भी हो सकता है।’’? कोटक ने कहा, ‘‘लेकिन इस समय वह बिल्कुल ठीक दिख रहा है।

इसलिए उम्मीद है कि वह कल खेलने के लिए पूरी तरह तैयार होगा। ’’ वह राहुल की बल्लेबाजी में मौजूद लचीलेपन से भी काफी खुश नजर आए। राहुल सीमित ओवरों के क्रिकेट में निचले क्रम में बल्लेबाजी करते हैं, जबकि टेस्ट क्रिकेट में पारी की शुरुआत कर रहे हैं।

इसे भी पढ़ें: Sitanshu Kotak ने श्रीलंका के खिलाफ अभ्यास मैच को तैयारियों के लिए अहम बताया

इसे भी पढ़ें: देवदत्त पडिक्कल का Test शतक: Team India को मिला नया No. 3, संकट खत्म!

उन्होंने कहा, ‘‘वह ऐसे खिलाड़ी हैं कि जब वह वनडे खेलते हैं, जैसा कि आपने देखा है, तो नंबर छह या पांचवें नंबर पर बल्लेबाजी करते हैं। जब आप एक अनुभवी बल्लेबाज होते हैं और किसी भी नंबर पर बल्लेबाजी करने तथा टीम की मदद करने के लिए तैयार रहते हैं तो यह एक शानदार खिलाड़ी होने का सबूत है। ’’ उन्होंने कहा, ‘‘वह टीम के लिए बहुत उपयोगी खिलाड़ी हैं।

लाल गेंद के क्रिकेट में वह पारी का आगाज करते हैं और वनडे में जहां जरूरत होती है, वहां बल्लेबाजी करते हैं। जिस तरह वह अभी बल्लेबाजी कर रहे हैं, वह काफी जिम्मेदारी ले रहे हैं, साझेदारियां बनाने की कोशिश कर रहे हैं और यह बहुत अच्छी बात है। वह लगातार अच्छा प्रदर्शन करते रहे हैं।

’’ गॉल की पिच पर पहले दिन बल्लेबाजों को काफी मदद मिली। कोटक का मानना है कि आने वाले दिनों में पिच स्पिनरों के लिए अधिक मददगार हो सकती है। उन्होंने कहा, ‘‘पिच थोड़ी सूखी तरफ है और फिलहाल यह पूरी तरह बल्लेबाजी के लिए अच्छी विकेट है।

आम तौर पर गेंद बल्ले पर बहुत अच्छी तरह आती है और ज्यादा स्पिन नहीं होती। हमारे लिए दो विकेट पर 288 रन का स्कोर अच्छा संकेत है। ’’ कोटक ने कहा, ‘‘लेकिन यह सिर्फ एक दिन है और हमारे लिए अभी लंबा रास्ता तय करना बाकी है।

इसे भी पढ़ें: Sai Sudharsan Sri Lanka Test सीरीज से बाहर, पैर के अंगूठे में लगी चोट

इसे भी पढ़ें: Team India के मुख्य कोच पर Gary Kirsten का बड़ा बयान, कहा- Gautam Gambhir के नतीजे उनकी क्षमता का सबूत हैं

हमें कल भी अच्छी बल्लेबाजी करनी होगी। मुझे नहीं लगता कि पिच में दरार पड़ेगी। ’’ उन्होंने कहा, ‘‘मुझे लगता है कि जैसे-जैसे खेल आगे बढ़ेगा, दूसरे, तीसरे और चौथे दिन पिच ज्यादा टर्न देगी।

यहां पहले दिन बल्लेबाज का औसत करीब 53 है। दूसरे दिन यह घटकर 38 हो जाता है और तीसरे दिन करीब 28 रह जाता है। इसलिए कुल रिकॉर्ड दिखाता है कि जैसे-जैसे मैच आगे बढ़ता है, बल्लेबाजों का औसत स्कोर काफी तेजी से गिरता है।

’’ वहीं श्रीलंका के स्पिन और क्षेत्ररक्षण कोच जॉर्डन ग्रेगरी ने पडिक्कल और राहुल की तारीफ की जिन्होंने श्रीलंका पर दबाव बनाया। ग्रेगरी ने कहा, ‘‘सबसे पहले पडिक्कल को श्रेय देना होगा। मुझे लगता है कि उन्होंने आज शानदार बल्लेबाजी की और केएल ने भी बहुत अच्छी बल्लेबाजी की, पर रिटायर हर्ट हो गए।

’’ उन्होंने पदार्पण कर रहे ऑफ-स्पिनर केशरा नुवांथा के भारतीय बल्लेबाजों के खिलाफ अच्छे प्रदर्शन पर भी खुशी जताई। उन्होंने कहा, ‘‘यह देखकर काफी उत्साहजनक लगा कि अपने पदार्पण मैच में केश ने कई सवाल खड़े किए और कई मौके बनाए। इसका श्रेय उन्हें जाता है।

मैं कल्पना कर सकता हूं कि उनकी तरफ से थोड़ी घबराहट रही होगी। लेकिन उन्होंने पदार्पण पर जिस तरह गेंदबाजी की, मुझे उन पर बहुत गर्व है।

Sun, 16 Aug 2026 10:11:00 +0530

  Videos
See all

Vande Mataram News: मोहन यादव ने सोनिया गांधी से मांगी माफी #soniagandhi #vandemataram #mohanyadav #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-16T04:42:48+00:00

Aaj ki 100 Badi khabar Live : आज की 100 बड़ी खबरें | PM Modi Speech | Ranchi Protest | | Lal Qila #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-16T04:43:05+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers