Responsive Scrollable Menu

इंग्लैंड डोमेस्टिक वनडे-टोबी ने 6 गेंदों पर 6 छक्के लगाए:37 गेंद में 86 रन बनाए, हैम्पशायर ने ससेक्स को 51 रन से हराया

इंग्लैंड के वनडे कप में हैम्पशायर के बल्लेबाज टोबी अल्बर्ट ने लगातार 6 गेंदों पर 6 छक्के लगा दिया। उन्होंने ससेक्स के खिलाफ सिर्फ 37 गेंदों में 86 रन की तेज पारी खेली। अल्बर्ट ने पहले ओवर में 2 छक्के आए। इसके बाद अगले ओवर में उन्होंने लगातार 4 गेंदों को सिक्स के लिए भेज दिया। अल्बर्ट की पारी के बदौलत हैम्पशायर ने 383/9 रन बनाए। जवाब में ससेक्स 332 रन पर ऑलआउट हो गई। हैम्पशायर ने मुकाबला 51 रन से जीत लिया। पारी में 8 छक्के लगाए अल्बर्ट जब बल्लेबाजी करने आए, तब हैम्पशायर का स्कोर 200 रन के पार पहुंच चुका था। उन्होंने आते ही रन बनाने की रफ्तार बढ़ा दी। ससेक्स के नैंटेस ओस्टहुइजन गेंदबाजी कर रहे थे। अल्बर्ट ने उनके ओवर में लगातार दो छक्के लगाए। इसके बाद अगला ओवर ओली कर्टली लेकर आए। अल्बर्ट ने उनकी लगातार चार गेंदों पर चार छक्के जड़ दिए। हालांकि, इन छक्कों को एक ओवर में लगाए गए 6 छक्कों का रिकॉर्ड नहीं माना जाएगा। वजह यह है कि ये दो अलग-अलग ओवर में आए। अल्बर्ट ने 37 गेंदों पर 86 रन बनाए। इस दौरान उनके बल्ले से 5 चौके और 8 छक्के निकले। उनका स्ट्राइक रेट 232 का रहा। अल्बर्ट को 21 रन के स्कोर पर जीवनदान भी मिला। 225 रन की ओपनिंग साझेदारी हैम्पशायर की शुरुआत शानदार रही। एक समय टीम का स्कोर 225 रन बिना किसी नुकसान के था। ओपनर अली ऑर और 18 साल के बेन मेयस दोनों ने शतक लगाए। ऑर ने 105 रन बनाए। उन्होंने 14 चौके और एक छक्का लगाया। वहीं मेयस ने 109 रन की पारी खेली। यह उनका लिस्ट-ए क्रिकेट में पहला शतक था। दोनों के बीच शतकीय साझेदारी सिर्फ 92 गेंदों में पूरी हुई थी। हैम्पशायर ने लिस्ट-ए क्रिकेट में अपना दूसरा सबसे बड़ा स्कोर बनाया हैम्पशायर ने 189 गेंदों में 200 रन पूरे कर लिए थे। अल्बर्ट के बाद एडी जैक ने 5 गेंदों पर 20 रन बनाए। उन्होंने भी एक छक्का लगाया। हैम्पशायर ने 50 ओवर में 383/9 का स्कोर खड़ा कर दिया। यह हैम्पशायर का लिस्ट-ए क्रिकेट में दूसरा सबसे बड़ा स्कोर है। टीम का सबसे बड़ा स्कोर 396/5 है। यह 2022 में केंट के खिलाफ बनाया गया था। ससेक्स 51 रन से हारा ससेक्स की शुरुआत खराब रही। टॉम हेन्स और ओली कार्टर जल्दी आउट हो गए। इसके बाद चार्ली टियर ने पारी संभाली। उन्होंने 94 गेंदों पर 111 रन बनाए। टियर ने 13 चौके और 2 छक्के लगाए। 20 ओवर के बाद ससेक्स का स्कोर 146/2 था। टियर के आउट होने के बाद जैक लीनिंग ने 92 रन बनाए। डैन इब्राहिम ने 55 रन की पारी खेली। दोनों ने ससेक्स की पारी को संभालने की कोशिश की। लेकिन जरूरी रन रेट लगातार बढ़ता गया। इसके बाद ससेक्स 332 रन पर ऑलआउट हो गई। हैम्पशायर ने मुकाबला 51 रन से जीत लिया। ससेक्स की 7 मैचों में छठी हार इस हार के साथ ससेक्स के लिए टूर्नामेंट में मुश्किलें बढ़ गई हैं। टीम ने अब तक 7 मैच खेले हैं। इनमें उसे सिर्फ एक जीत मिली है। यह उसकी छठी हार रही। दूसरी ओर हैम्पशायर की यह टूर्नामेंट में चौथी जीत है। इस जीत के साथ उसकी नॉकआउट में पहुंचने की उम्मीदें मजबूत हुई हैं। ----------------------- स्पोर्ट्स की यह खबर भी पढ़ें… सरफराज खान 2 साल बाद भारतीय टीम में शामिल बैटर सरफराज खान को दो साल बाद टीम इंडिया में जगह मिली है। उन्हें श्रीलंका दौर पर चोटिल साई सुदर्शन की जगह शामिल किया गया। BCCI ने रविवार शाम को इसकी जानकारी दी। पूरी खबर…

Continue reading on the app

टेनिस कोर्ट पर भी एआई:विरोधी की कमजोरी पता करने उपयोग कर रहे खिलाड़ी; कई के लिए साबित हुआ गेम चेंजर

एआई ने हमारी जिंदगी और जानकारी जुटाने का तरीका पूरी तरह बदल दिया है। खेलों की दुनिया, खासकर टेनिस में इसका असर साफ दिख रहा है। अब टेनिस स्टार्स अपनी ट्रेनिंग, रणनीति और रोजमर्रा के कामों में एआई का खूब इस्तेमाल कर रहे हैं। हालांकि, इसे लेकर खिलाड़ियों की राय बंटी हुई है। कुछ इसे गेम-चेंजर मानते हैं, तो कुछ के मुताबिक यह इंसानों को आलसी बना रहा है। ब्रिटेन की एमा राडुकानू एआई की बड़ी फैन हैं। वह इतिहास, कला और ट्रांसलेशन जैसे सवालों के लिए इसका इस्तेमाल करती हैं। उन्होंने स्पॉटिफाई की तर्ज पर एआई से अपना पर्सनैलिटी एनालिसिस तक करवा लिया और इसके सटीक नतीजे देखकर हैरान रह गईं कि एआई उनके बारे में कितना कुछ जानता है। अमे​रिका की जेसिका पेगुला ने बताया कि उनके पति अक्सर विरोधी खिलाड़ियों की एआई-जनरेटेड रिपोर्ट बनाते हैं। उनके मुताबिक, कई खिलाड़ी विरोधियों की टेक्निक को डिकोड करने के लिए एआई टूल्स का सहारा ले रहे हैं। 2019 की यूएस ओपन चैम्पियन बियांका आंद्रेस्कू ने हाल ही में एक गुमनाम विरोधी की रणनीति समझने के लिए एआई की मदद ली। चूंकि इंटरनेट पर उस खिलाड़ी के वीडियो कम थे, इसलिए एआई रिसर्च उनके लिए काफी मददगार साबित हुई। टेनिस जगत में एआई का इस्तेमाल सिर्फ खेल तक सीमित नहीं है। स्टार खिलाड़ी इगा स्वातेक अपने ईमेल ड्राफ्ट करने के लिए इसका उपयोग करती हैं। वहीं, एलिना स्वितोलिना ने तो हाल ही में एआई से फैशन टिप्स लेते हुए यह तक पूछ लिया कि उन पर कौन-से रंग के कपड़े सबसे ज्यादा जंचेंगे। एटीपी ने भी खिलाड़ियों के प्रदर्शन और शॉट क्वालिटी का डेटा निकालने के लिए ‘टेनिस आईक्यू’ प्लेटफॉर्म लॉन्च किया है। हालांकि, कोर्ट पर एआई की सलाह हर किसी को रास नहीं आती। दिग्गज डेनियल मेदवेदेव ने एआई से कार्लोस अल्कारेज और यानिक सिनर को हराने का तरीका पूछा। मेदवेदेव के मुताबिक, एआई की सलाह महज किताबी थी, जिसे कोर्ट पर लागू करना लगभग नामुमकिन है। कई खिलाड़ी इससे दूरी भी बना रहे हैं। मेदवेदेव और 2017 की फ्रेंच ओपन विजेता येलेना ओस्टापेंको का मानना है कि एआई लोगों को इतना आलसी बना रहा है कि वे बस सोफे पर बैठकर इसके सहारे जिंदगी जीना चाहते हैं। फ्रांसेस टियाफो अब भी जानकारी के लिए गूगल सर्च का ही इस्तेमाल करते हैं। कुछ खिलाड़ियों ने पर्यावरण के लिए एआई से दूरी बनाई नाओमी ओसाका और कोको गॉफ जैसे सितारे पर्यावरण को लेकर भी चिंतित हैं। उनका कहना है कि एआई सर्वर को चलाने में भारी मात्रा में पानी खर्च होता है और वे धरती के पानी को बचाना चाहती हैं, इसलिए वे इस तकनीक का बेवजह इस्तेमाल करके अपने क्लिक्स बर्बाद नहीं करना चाहतीं।

Continue reading on the app

  Sports

IND vs SL: गॉल टेस्ट की पहली पारी में फिर बैटिंग करेंगे केएल राहुल? जानें क्या है नियम

IND vs SL: गॉल टेस्ट मैच के पहले दिन केएल राहुल को क्रैम्प्स का सामना करना पड़ा. जिसके चलते वो रिटायर्ड हर्ट होकर पवेलियन लौट गए. बैटिंग कोच सितांशु कोटक ने उन पर बड़ा हेल्थ अपडेट दिया है. Sat, 15 Aug 2026 20:35:00 +0530

  Videos
See all

Indian Army At Wagah Border: ये है भारतीय जवानों की ताकत! | #viralvideo #viralnews #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-15T15:46:55+00:00

Jharkhand Student Protest Viral : झंडा फहराने पहुंचे देवेंद्रनाथ, फिर हुआ बड़ा बवाल! | #shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-15T15:40:11+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers