Responsive Scrollable Menu

MP News: वर्ष 2022-23 और वर्ष 2023-24 के लिए रुस्तम जी पुरस्कार की घोषणा, 59 पुलिसकर्मी होंगे पुरस्कृत, देखें लिस्ट

मध्य प्रदेश के पुलिस महानिदेशक कैलाश मकवाना द्वारा वर्ष 2022-23 एवं वर्ष 2023-24 के लिए प्रतिष्ठित के.एफ. रुस्तम जी पुरस्कार की घोषणा कर दी है। इसके अंतर्गत परम विशिष्ट श्रेणी, अति विशिष्ट श्रेणी और विशिष्ट श्रेणी अंतर्गत पुलिसकर्मियों को सम्मानित किया जाएगा।

पुलिस महानिदेशक कैलाश मकवाणा ने सभी को बधाई देते हुए कहा कि यह सम्मान केवल व्यक्तिगत उपलब्धि नहीं है, बल्कि मध्यप्रदेश पुलिस की व्यावसायिक दक्षता, समर्पण एवं जनसेवा की भावना का प्रतीक है। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि पुरस्कार प्राप्त अधिकारी एवं कर्मचारी भविष्य में भी अपने उत्कृष्ट कार्यों से पुलिस संगठन की प्रतिष्ठा को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाएंगे।

बता दें कि यह पुरस्कार मध्यप्रदेश पुलिस का एक महत्वपूर्ण सम्मान है, जो उन पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों को प्रदान किया जाता है जिन्होंने दस्यु उन्मूलन अभियान, नक्सल विरोधी अभियान, सांप्रदायिक दंगों एवं कानून-व्यवस्था की गंभीर परिस्थितियों के नियंत्रण में असाधारण कार्य करते हुए उच्चकोटि की वीरता, साहस, नेतृत्व क्षमता तथा कर्तव्यनिष्ठा का परिचय दिया हो।

के.एफ. रुस्तम जी पुरस्कार तीन श्रेणियों परम विशिष्ट, अति विशिष्ट एवं विशिष्ट श्रेणी में प्रदान किया जाता है। इन पुरस्कारों का उद्देश्य पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों द्वारा चुनौतीपूर्ण परिस्थितियों में किए गए उत्कृष्ट कार्यों को सम्मानित करना तथा पुलिस बल में उत्कृष्टता एवं साहस की भावना को प्रोत्साहित करना है।

परम विशिष्ट श्रेणी का पुरस्कार पाने वाले अधिकारी को एक रिवाल्वर व प्रमाण-पत्र, अति विशिष्ट श्रेणी के पुलिस अधिकारियों को एक 12 बोर गन तथा प्रमाण पत्र प्रदान किया जाएगा। वहीं विशिष्ट श्रेणी का पुरस्कार प्राप्त करने वाले हर पुलिसकर्मी को 50 हजार रुपए और प्रमाण-पत्र दिया जाएगा।

वर्ष 2022-23 के लिए के एफ रूस्‍तम जी पुरस्‍कार से सम्‍मानित पुलिस अधिकारी और कर्मचारी

अति विशिष्ट श्रेणी :- एक बारह बोर गन एवं प्रमाण पत्र

  • सुश्री निधि सक्‍सेना, सहायक पुलिस आयुक्‍त, महिला सुरक्षा, जिला भोपाल हाल सहायक पुलिस आयुक्‍त, इंदौर।
  • श्री गौरव सिंह बुन्‍देला, उप निरीक्षक (कार्यवाहक निरीक्षक) जिला नर्मदापुरम।

विशिष्ट श्रेणी :- रु.50,000/- एवं प्रमाण पत्र

  •  श्री आशीष खरे, जोनल पुलिस अधीक्षक, विशेष शाखा, जिला जबलपुर हाल पुलिस अधीक्षक जिला डिंडौरी।
  •  श्री रत्‍नेश तोमर, नगर पुलिस अधीक्षक, जिला ग्‍वालियर हाल सहायक सेनानी 14वीं वाहिनी विसबलग्‍वालियर।
  • श्री समर वर्मा, अतिरिक्‍त पुलिस अधीक्षक अपराध, जिला जबलपुर हाल पुलिस अधीक्षक ई.ओ.डब्‍ल्‍यूउज्‍जैन।
  • श्रीमती ऋचा राय चौबे, अतिरिक्‍त पुलिस उपायुक्‍त महिला सुरक्षा अजाक, नगरीय पुलिस भोपाल हाल सहायक पुलिस महानिरीक्षक रा.अ.अ.ब्‍यूरोपु.मु. भोपाल।
  • श्री अक्षय चौधरी, सहायक पुलिस आयुक्त, एम.पी.नगर. जिला – भोपाल।
  •  श्री दामोदर गुप्ता, निरीक्षक थाना प्रभारी हुजरात कोतवाली, जिला – ग्वालियर हाल कार्यवाहक उप पुलिस अधीक्षक जिला सीहोर।
  • श्री जितेन्द्र कुमार पाठक, निरीक्षक थाना प्रभारी यशोधर्मन नगर, जिला मंदसौर हाल जिला नर्मदापुरम।
  • श्री अखिलेश चौकसे, निरीक्षक, फिंगर प्रिंट, जबलपुर।
  • श्रीमती इन्द्रा नामदेव, निरीक्षक, रा.अ.अ.ब्यूरो पुलिस मुख्यालय भोपाल।
  • श्री अजय तुरकई, निरीक्षक, विशेष शाखा, पुलिस मुख्यालय भोपाल।
  • श्रीमती आकांक्षा शर्मा, कार्यवाहक निरीक्षक, थाना प्रभारी अजाक, जिला भोपाल हाल जिला राजगढ।
  • श्री राजेन्द्र सिंह चौहान, उप निरीक्षक, थाना प्रभारी धरनावदा, जिला गुना।
  • सुश्री श्वेता सोमकुंवर, उप निरीक्षक, शासकीय रेलवे पुलिस थाना, जिला – भोपाल।
  • श्री राजा तिवारी, उप निरीक्षक रेडियो, जिला – बुरहानपुर हाल जिला रतलाम।
  • श्री शशिकांतअम्बाडकर, उप निरीक्षक, विशेष शाखा, पुलिस मुख्यालय भोपाल।
  • श्री कृष्ण कुमार तिवारी, कार्यवाहक उप निरीक्षक, विशेष शाखा, पुलिस मुख्यालय भोपाल।
  • श्री ऋतुराज वारिवा, सूबेदार, रक्षित केन्द्र जिला भोपाल।
  • श्री राजेश राय, कार्यवाहक सहायक उप निरीक्षक, नक्सल सेल, पुलिस अधीक्षक कार्यालय बालाघाट।
  • श्री नरवीर सिंह राना, कार्यवाहक प्रआर 2617 थाना अपराध शाखा, जिला ग्वालियर।
  • श्री सौरभ टंडन, कार्यवाहक प्रआर 353 रक्षित केन्द्र, जिला दमोह।
  • श्री अर्शदीप सिंह, प्रधान आरक्षक (कम्प्यूटर) रा.अ.अ.ब्यूरो पुलिस मुख्यालय भोपाल।
  • श्री आदित्य साहू, कार्यवाहक प्रधान आरक्षक, सायबरक्राईम, भोपाल।
  • श्री आशीष कुमार श्रीवास, प्रधान आरक्षक 229 थाना अयोध्या नगर, जोन – 2 भोपाल।
  • श्री आशुतोष शर्मा, आरक्षक 1262 नक्सल कमाण्ड एण्ड कंट्रोल रूम, जिला बालाघाट।

वर्ष 2023-24के लिए के.एफ.रूस्‍तम जी पुरस्‍कार से सम्‍मानित पुलिस अधिकारी और कर्मचारी

परम विशिष्ट श्रेणी :-एक रिवाल्वर एवं प्रमाण पत्र

  • श्री राकेश खाखा, तत्का. अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, जिला रतलाम हाल उप सेनानी, 29वीं वाहिनी, वि.स. बल, दतिया।
  • श्री नागेन्द्र सिंह सिकरवार, तत्का. उप पुलिस अधीक्षक, अपराध-2 ग्वालियर हाल नगर पुलिस अधीक्षक, महराजपुरा जिला ग्वालियर
  • श्रीमती कंचन ठाकुर, कार्यवाहक निरीक्षक, जिला नर्मदापुरम।
  • श्री राजेश कुमार, आरक्षक (विसबल) एटीएस, इकाई भोपाल।
  • श्री कमलेश सिंह, आरक्षक (विसबल), एटीएस, इकाई भोपाल।

अति विशिष्ट श्रेणी :-एक बारह बोर गन एवं प्रमाण पत्र

  • श्री दुर्गेशआर्मो, तत्का. उप पुलिस अधीक्षक, जिला रतलाम हाल महिला अपराध जिला – बैतूल।
  • श्री योगेन्द्र साहू, उप निरीक्षक (अं.चि.), शाखा जिला – विदिशा।
  • श्री भेरू सिंह देवडा, सहायक उप निरीक्षक प्रभारी सायबर शाखा, जिला – धार।
  • श्री आत्माराम मकवाना, आरक्षक (जी.डी.) 8वीं वाहिनी, विसबल, छिंदवाडा।
  • श्री वसीम खान, आरक्षक (विसबल) एटीएस, इकाई भोपाल।
  • श्री विपुल भावसार, आरक्षक 218, सायबर सेल, जिला – रतलाम।

विशिष्ट श्रेणी :- रु.50,000/- एवं प्रमाण पत्र

  •  श्री देवेन्द्र कुमार यादव, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, नक्सल विरोधी अभियान बालाघाट हाल पुलिस अधीक्षक, ई.ओ.डब्ल्यू सागर।
  • श्री कमलेश कुमार खरपूसे, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, जिला-रायसेन।
  •  श्री लोकेश कुमार सिन्हा, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, जिला सागर।
  • श्री जयदीप सूद, सहायक सेनानी, 25 वीं वाहिनी विसबल, भोपाल।
  •  श्री दीशेष अग्रवाल, नगर पुलिस अधीक्षक, जिला देवास हाल उप पुलिस अधीक्षक, इंदौर।
  • श्री प्रशांत द्विवेदी, कार्यवाहक उप पुलिस अधीक्षक, एटीएस इकाई भोपाल।
  • श्री शशिकांत चौरसिया, निरीक्षक, थाना औ‌द्योगिक क्षेत्र, देवास।
  • श्री कमलेश सिंगार, निरीक्षक, थाना प्रभारी टाण्डा, जिला धार हाल प्रशासन शाखा पुलिस मुख्यालय भोपाल।
  •  श्री राजेश यादव, निरीक्षक, थाना प्रभारी कुक्षी, जिला – धार।
  • श्री रविकांतडेहरिया, निरीक्षक, थाना प्रभारी गंज, जिला बैतूल हाल जिला – पांढुर्णा।
  • श्री विजेन्द्रमर्सकोले, निरीक्षक थाना कोहेफिजा, जिला भोपाल।
  • श्रीमती अंजना दुबे, कार्यवाहक निरीक्षक, एटीएस इकाई, भोपाल हाल नगरीय पुलिस भोपाल।
  • श्री राजपाल सिंह बघेल, कार्यवाहक निरीक्षक, जिला नरसिंहपुर हाल जिला – जबलपुर।
  • श्री वेदरामहनोते, कार्यवाहक निरीक्षक, थाना घुघरी, जिला मण्डला।
  • श्रीमती इला टंडन, कार्यवाहक निरीक्षक, थाना प्रभारी पडाव, जिला ग्वालियर।
  • श्री जगदीश यादव, सूबेदार, थाना यातायात, जिलाआगर-मालवा।
  • श्री लक्ष्मीनारायण गिरी, उप निरीक्षक, जिला रतलाम हाल जिला विदिशा।
  • सुश्री प्रीति वर्मा, उप निरीक्षक, थाना टिकरिया, जिला- मण्डला।
  • श्री नरेन्द्र उईके, उप निरीक्षक, थाना कोतवाली, जिला बैतूल।
  • श्री यादवेन्द्रमरावी, उप निरीक्षक, थाना गाडरवाडा, जिला नरसिंहपुर हाल प्रतिनियुक्तिएसटीएफ, भोपाल।
  • श्री अजय कुमार शर्मा, कार्यवाहक उप निरीक्षक, नारकोटिक्स विंग, इन्दौर।
  • श्री सुरेश राठौर, कार्यवाहक उप निरीक्षक, रीडर टू.पु.अ. कार्यालय, जिला बडवानी।
  • श्री प्रीत कुमार, सहायक उप निरीक्षक (कम्प्यूटर) राज्य अपराध अभिलेख ब्यूरो, पुलिस मुख्यालय, भोपाल।
  • श्री रुद्रीचंदजखमोला, प्रधान आरक्षक 1228 (विसबल) हाल सहायक उप निरीक्षक हॉकफोर्स बालाघाट।
  • श्री रोशन यादव, प्रधान आरक्षक 1210, थाना परदेशीपुरा, इन्दौर।
  • श्री अमित श्रीवास, कार्यवाहक प्रधान आरक्षक, एटीएस इकाई भोपाल।
  • श्री नितेश सिंह तोमर, कार्यवाहक प्रधान आरक्षक, विसबल 424, एसआईबी यूनिट, बालाघाट।
  • श्री भास्कर पटेल, कार्यवाहक प्रधान आरक्षक 33, थाना गाडरवाडा, जिला नरसिंहपुर।
  • श्री वेद प्रकाश उइके, आरक्षक 363 (विसबल), एसआईबी बालाघाट।
  • श्री घनश्याम उइके, आरक्षक 1953 (विसबल), हॉकफोर्स बालाघाट।
  • श्री धर्मेन्द्र सिंह, आरक्षक (विसबल), एटीएस इकाई भोपाल।
  • श्री ऐश्वर्य वेंकट, आरक्षक 635, थाना गाडरवाडा, जिला नरसिंहपुर।
  • श्री दिनेश कुमार पटेल, आरक्षक 586, थाना गाडरवाडा, जिला नरसिंहपुर।
  • श्री सतीश कुमार वर्मा, आरक्षक (चालक), एसआईबी यूनिट, बालाघाट।
  • श्री हेमंत कुमार यादव, शीघ्रलेखक/सूबेदार (एम), विशेष शाखा, पुलिस मुख्यालय, भोपाल

Continue reading on the app

Low बीपी की रहती है समस्या, गुड़ के साथ मिलाकर खा लें ये एक चीज

अगर आपको लो बीपी की समस्या रहती है तो एक घरेलू उपाय इससे राहत दिलाने में मदद कर सकता है. इसके लिए आपको गुड़ के साथ एक और चीज मिलाकर खाना है. चलिए जानते हैं ये नुस्खा कैसे राहत दिला सकता है.

Continue reading on the app

  Sports

काले मोहरों से काला जादू! प्रज्ञानंदा ने गुकेश को चौंकाया, खिताब की रेस में धमाका

Norway Chess tournament R Praggnanandhaa: आर प्रज्ञानंदा ने डी गुकेश को हराकर नॉर्वे शतरंज में वेस्ली सो से आधा अंक पीछे बढ़त मजबूत की, अलीरेजा भी दौड़ में, बिबिसारा ने महिला खिताब जीता Fri, 5 Jun 2026 13:44:04 +0530

  Videos
See all

CM Yogi Angry Moment: बकरीद पर गौ माता का चित्र दिखाकर कह रहे थे - CM योगी | #cmyogi #viral #shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-06-05T08:30:33+00:00

Iran Attack on Kuwait: 2 बजते ही कुवैत एयरपोर्ट पर ईरान का बड़ा ड्रोन हमला | Top News | War Update #tmktech #vivo #v29pro
2026-06-05T08:30:39+00:00

Middle East Crisis: सीजफायर हुआ तार-तार ! War News | Air Strike | Geo Politics | War News #tmktech #vivo #v29pro
2026-06-05T08:37:08+00:00

Congress आते ही केरल में शरिया लागू? kerala | BJP | Sharia Law | Gym Controversy #tmktech #vivo #v29pro
2026-06-05T08:35:53+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers