shane warne ball of the century: ऑस्ट्रेलिया के महान लेग स्पिनर शेन वॉर्न ने 'बॉल ऑफ द सेंचुरी' आज ही के दिन यानी 4 जून 1993 को फेंकी थी. उन्होंने इस लाजवाब गेंद पर इंग्लैंड के दिग्गज बल्लेबाज माइक गेटिंग को आउट किया था. यह मैच इंग्लैंड के मैनचेस्टर में 'ओल्ड ट्रैफर्ड' मैदान पर खेला जा रहा था. यह 1993 की एशेज सीरीज का पहला टेस्ट मैच था. इंग्लैंड की धरती पर एशेज सीरीज में शेन वॉर्न के करियर की पहली ही गेंद थी. Thu, 4 Jun 2026 05:16:02 +0530