Responsive Scrollable Menu

Punjab: घुटनों और जोड़ों के दर्द की बीमारियों में मुख्यमंत्री सेहत योजना से मिल रहा मुफ्त इलाज, अब तक 84 करोड़ हुए खर्च

Punjab News: पंजाब की भगवंत मान सरकार की मुख्यमंत्री सेहत योजना से लाखों लोगों को राहत मिली है. इस योजना ने उन लोगों को भी फायदा पहुंचाया है जो लंबे समय से घुटनों, हड्डियों या जोड़ों के दर्ज से परेशान थे. बता दें कि राज्य में हड्डियों, जोड़ों और दुर्घटना से जुड़ी स्वास्थ्य समस्याएं तेजी से बढ़ी हैं. 'मुख्यमंत्री सेहत योजना' के आंकड़ों के मुताबिक, ऐसे में ऑर्थोपेडिक उपचार राज्य की सार्वजनिक स्वास्थ्य सेवाओं का एक महत्त्वपूर्ण हिस्सा बन गया है.

हड्डियों और जोड़ों से संबंधित इलाज पर हुए 84 करोड़ खर्च

राज्य स्वास्थ्य एजेंसी के आंकड़ों के मुताबिक, इस योनजा के तहत अब तक हड्डी, जोड़ और ट्रॉमा से संबंधित उपचारों पर 84 करोड़ रुपये खर्च हो चुके हैं. जो बढ़ती सर्जिकल जरूरतों और सरकारी अस्पतालों में विशेषज्ञ ऑर्थोपेडिक सेवाओं तक लोगों की बढ़ती पहुंच को दिखाता है. आंकड़ों के मुताबिक, इस  योजना के तहत सबसे अधिक घुटना प्रत्यारोपण (नी रिप्लेसमेंट) के मामले सामने आए हैं. इसके बाद कूल्हे की सर्जरी और प्लेट, नेल्स व अन्य इम्प्लांट्स के माध्यम से फ्रैक्चर फिक्सेशन के मामले बड़ी संख्या में देखे गए हैं. योजना के तहत अब जिला और बड़े सरकारी अस्पतालों में कैशलेस उपचार के तहत लोगों को हड्डियों और जोड़ों से संबंधित मुफ्त इलाज मिल रहा है.

मुख्यमंत्री सेहत योजना में अब तक 45 लाख से ज्यादा रजिस्ट्रेशन

बता दें कि मुख्यमंत्री सेहत योजना के तहत राज्य में अब तक 45 लाख से ज्यादा रजिस्ट्रेशन हो चुके हैं, जो कैशलेस स्वास्थ्य सेवाओं के व्यापक उपयोग के बारे में बताते हैं. लुधियाना जिले में 4.8 लाख से अधिक और पटियाला में लगभग 4.1 लाख लाभार्थी योजना के तहत दर्ज किए गए हैं. जबकि ऑर्थोपेडिक मामलों में बढ़ोतरी, जनस्वास्थ्य में आ रहे व्यापक बदलाव को दिखाती है. इनमें मुख्य रूप से बढ़ती उम्र की आबादी में जोड़ों के घिसाव, लगातार दर्द और चलने-फिरने में दिक्कत जैसी समस्याएं ज्यादा देखने को मिली हैं. ऐसा में पंजाब के सरकारी अस्पतालों में घुटनों और कूल्हों की खराबी, पुराना जोड़ दर्द और चलने-फिरने में कठिनाई वाले मरीजों की संख्या में लगातार बढ़ोतरी हो रही है.

जोड़ों की समस्याओं में भी मुख्यमंत्री सेहत योजना से मिल रहा इलाज

राजपुरा के निकट खेड़ा गज्जू निवासी 43 वर्षीय गुलशन तनेजा के लिए मुख्यमंत्री सेहत योजना काफी फायदेमंद साबित हुई है. क्योंकि फैक्ट्री में काम करते समय 'तनेजा' के साथ एक हादसा हो गया था. इसके बाद उनका चलना-फिरना मुश्किल हो गया. अचानक उठने वाला दर्द उन्हें बीच कदम पर रोक देता था. ऐसे में उन्हें दीवार का सहारा लेना पड़ता था. साथ ही घुटने के आसपास सूजन भी बनी रही थी. लेकिन 6 मई को उन्हें राजिंदरा अस्पताल, पटियाला में भर्ती करवाया गया.

अगले ही दिन लिगामेंट टियर का उपचार किया गया. मुख्यमंत्री सेहत योजना के तहत उन्हें 86,750 का उपचार पूरी तरह कैशलेस हो गया. जबकि 12 मई को उन्हें अस्पताल से छुट्टी मिल गई. गुलशन तनेजा का कहना है, "मैं अब धीरे-धीरे स्वस्थ हो रहा हूं. सेहत कार्ड का शुक्रिया कि मुझे अपने इलाज के लिए कोई पैसा नहीं देना पड़ा. यह योजना हमारे जैसे परिवारों के जेब से होने वाले खर्च को कम कर रही है और महंगे इलाज को सुलभ बना रही है."

'मुख्यमंत्री सेहत योजना से बेहतर हो रही जीवन की गुणवत्ता'

वहीं पंजाब के स्वास्थ्य मंत्री डॉ. बलबीर सिंह ने कहा, "ऑर्थोपेडिक बीमारियों का बोझ लगातार तेजी से बढ़ रहा है, जिससे पंजाब में सुलभ और किफायती सर्जिकल देखभाल को और मजबूत करने की आवश्यकता सामने आई है." उन्होंने आगे कहा कि मुख्यमंत्री सेहत योजना के तहत सरकार हजारों मरीजो को कैशलेस घुटना, कूल्हा और ट्रॉमा उपचार उपलब्ध करवा रही है, जिससे आर्थिक बोझ कम हो रहा है और मरीजो की गतिशीलता, रिकवरी तथा जीवन की गुणवत्ता बेहतर हो रही है.

ये भी पढ़ें: Punjab: मुख्यमंत्री सेहत योजना ने दिया गुरप्रीत कौर को जीवनदान, सालों तक दिल में छेद की बीमारी से थीं पीड़ित

Continue reading on the app

RBI ने नहीं बेचा 12 अरब डॉलर का सोना,वित्त मंत्रालय ने विदेशी मुद्रा भंडार से जुड़ी मीडिया रिपोर्ट्स को बताया गलत

नई दिल्ली। वित्त मंत्रालय के सूत्रों ने बुधवार को उन तमाम मीडिया रिपोर्ट्स को पूरी तरह से गलत और भ्रामक बताया है, जिनमें दावा किया गया था कि केंद्रीय बैंक (आरबीआई) ने भारत के विदेशी मुद्रा भंडार (फॉरेन एक्सचेंज रिज़र्व) को मजबूती देने के लिए 12 बिलियन (अरब) अमेरिकी डॉलर का सोना बेचा है। RBI …

The post RBI ने नहीं बेचा 12 अरब डॉलर का सोना,वित्त मंत्रालय ने विदेशी मुद्रा भंडार से जुड़ी मीडिया रिपोर्ट्स को बताया गलत appeared first on Bharat Samachar | Hindi News Channel.

Continue reading on the app

  Sports

Team India ने Afghanistan Test के लिए लाल गेंद से बहाया पसीना, तैयारी शुरू

शुभमन गिल की अगुवाई वाली भारतीय टीम ने अफगानिस्तान के खिलाफ अपने एकमात्र टेस्ट मैच से पहले लाल गेंद से खेलने की तैयारियों को शुरू कर दिया है, जो शनिवार को न्यू चंडीगढ़ में शुरू होने वाला है। टीम इंडिया ने अपने X हैंडल पर एक वीडियो पोस्ट किया है, जिसमें कुलदीप यादव, यशस्वी जायसवाल और केएल राहुल सहित अन्य खिलाड़ी एक पूर्ण प्रशिक्षण सत्र में भाग लेते हुए दिखाई दे रहे हैं, और मुख्य कोच गौतम गंभीर अपने खिलाड़ियों की देखरेख कर रहे हैं।

 

इसे भी पढ़ें: World Cup और Ashes जीतने की तैयारी में Pat Cummins, अगले IPL सीजन से रह सकते हैं बाहर!


पोस्ट के कैप्शन में लिखा है, "#INDvAFG टेस्ट से पहले लाल गेंद से अभ्यास शुरू होने के साथ ही टीम इंडिया ने नेट पर जमकर प्रैक्टिस की।" अफगानिस्तान के खिलाफ टेस्ट मैच भारतीय पुरुष टीम का इस साल का पहला लाल गेंद वाला टूर्नामेंट होगा, जो आईपीएल 2026 के समापन के एक सप्ताह से भी कम समय बाद खेला जाएगा। इस टेस्ट के बाद, भारत 14 से 20 जून तक अफगानिस्तान के खिलाफ तीन मैचों की वनडे सीरीज खेलेगा।

गिल दोनों फॉर्मेट में टीम की कप्तानी करेंगे, जबकि केएल राहुल को वनडे में ऋषभ पंत की जगह उप-कप्तान बनाया गया है। वहीं, श्रेयस अय्यर को 50 ओवर के फॉर्मेट के लिए उप-कप्तान बनाया गया है। गौरतलब है कि पूर्व भारतीय लेग स्पिनर साईराज बहुतुले मंगलवार को पुरुष राष्ट्रीय टीम में स्पिन गेंदबाजी कोच के रूप में शामिल हुए।

53 वर्षीय बहुतुले सभी प्रारूपों में भारत के स्पिन विभाग की देखरेख करेंगे। बहुतुले इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2026 में पंजाब किंग्स (पीबीकेएस) के स्पिन गेंदबाजी कोच के रूप में काम करने के बाद भारतीय टीम में शामिल हुए हैं। एक खिलाड़ी के रूप में, बहुतुले ने 1997 से 2003 के बीच भारत का प्रतिनिधित्व किया, जिसमें उन्होंने दो टेस्ट और आठ वनडे मैच खेले। अंतरराष्ट्रीय स्तर पर सीमित अवसरों के बावजूद, उन्होंने लगभग दो दशकों तक एक बेहद सफल घरेलू करियर का आनंद लिया। इस लेग स्पिनर ने 188 प्रथम श्रेणी मैचों में 630 विकेट और 143 लिस्ट ए मैचों में 197 विकेट लिए। अपनी नई भूमिका में, बहुतुले मुख्य कोच गंभीर, बल्लेबाजी कोच सितांशु कोटक, तेज गेंदबाजी कोच मोर्ने मोर्कल, फील्डिंग कोच टी दिलीप और सहायक कोच रयान टेन डोएशेट के साथ काम करेंगे।
 

इसे भी पढ़ें: Bumrah-Rabada के सामने बेखौफ बैटिंग, Vaibhav Suryavanshi में Atul Vasan को दिखा 16 साल का Sachin


भारत की टेस्ट टीम: शुभमन गिल (कप्तान), यशस्वी जयसवाल, केएल राहुल (उप-कप्तान), ऋषभ पंत (विकेटकीपर), साई सुदर्शन, देवदत्त पडिक्कल, ध्रुव जुरेल, वाशिंगटन सुंदर, मोहम्मद सिराज, कुलदीप यादव, प्रसिद्ध कृष्णा, मानव सुथार, हर्ष दुबे और गुरनूर बराड़।
Wed, 03 Jun 2026 14:32:41 +0530

  Videos
See all

Delhi Big Breaking News: मालवीय नगर जहां लगी आग वहां से सीधा LIVE | Malviya Nagar Fire #tmktech #vivo #v29pro
2026-06-03T09:33:56+00:00

CM Yogi On Ravi kishan : सीएम ने मंच से की सांसद रवि किशन की तारीफ | UP News | Viral Video | BJP #tmktech #vivo #v29pro
2026-06-03T09:45:24+00:00

CBSE Results Scam Update: Sarthak Siddhant के किस तर्क के बाद हटे CBSE चेयरमैन और सचिव ? |Top News #tmktech #vivo #v29pro
2026-06-03T09:35:35+00:00

Iran America War LIVE Update: ईरान-अमेरिका युद्ध के ताजा हालात | Trump | Khamenei | Netanyahu | War #tmktech #vivo #v29pro
2026-06-03T09:42:59+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers