मनी प्लांट से लेकर गुलाब तक, किस पौधे के लिए कैसा गमला चुनें?
Money Plant Pot: क्या सभी पौधों के लिए एक जैसा गमला सही होता है? गुलाब और तुलसी के लिए कौन सा गमला बेहतर है? मनी प्लांट और एलोवेरा के लिए किस तरह का गमला चुनें?
Priti Yog 2026: 8 जून को बनेगा शुभ प्रीति योग, इन 4 राशियों का शुरू होगा गोल्डन टाइम, आएगी गुड न्यूज
Priti Yog 2026: जब भी किसी ग्रह का गोचर या योग बनता है तो उसका शुभ या अशुभ प्रभाव सभी राशियों को देखने को मिलता है. 8 जून 2026, बुधवार को ऐसा ही शुभ प्रीति योग बन रहा है. इस योग को बेहद शुभ और कल्याणकारी माना जा रहा है. द्रिक पंचांग के अनुसार, इस योग से मंगलकारी और सकारात्मक ऊर्जा का प्रवाह बढ़ेगा. प्रीति योग के प्रभाव से मानवीय संबंधों में मिठास बढ़ती है और अटके हुए कार्य पूरे होते हैं.
प्रीति योग क्या है और कैसे बनता है?
प्रीति योग हिंदू पंचांग में उल्लेख हुए 27 योगों में से एक है. ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, यह बेहद शुभ योग होता है. इसमें प्रीति का अर्थ होता है अपनापन. इस योग में किए गए शुभ कार्य हमेशा अच्छे परिणाम देते हैं. इस योग में सौहार्द, आपसी प्रेम और मैत्री मजबूत होती है. ज्योतिष में योग का निर्धारण सूर्य और चंद्रमा की संयुक्त स्थिति के आधार पर होता है. सूर्य और चंद्रमा के निरयण देशांतर को जोड़कर 27 बराबर भागों में विभाजित किया जाता है. जब यह योगफल दूसरे भाग में आता है, तब प्रीति योग का निर्माण होता है.
ये भी पढ़ें- Shukra Nakshatra Parivartan: 11 जून को शुक्र का नक्षत्र परिवर्तन, इन 5 राशियों की बदलेगी किस्मत
प्रीति योग में कौन-कौन से कार्य करना शुभ होता है?
- विवाह एवं सगाई
- गृह प्रवेश
- वाहन या संपत्ति खरीदना
- नए व्यवसाय की शुरुआत
- धार्मिक अनुष्ठान और पूजा
- मित्रता या साझेदारी से जुड़े कार्य
प्रीति योग का संबंध किससे हैं?
प्रीति योग का संबंध रिश्तों, मेलजोल और आर्थिक समृद्धि से होता है. इसलिए, इस दिन ग्रहों की स्थिति से कई राशियों के जीवन पर गहरा प्रभाव पड़ेगा. आइए जानते हैं इससे किन राशियों को लाभ होगा.
इन 4 राशियों को होगा लाभ
1.मेष राशि
मेष राशि के लोगों की प्रीति योग से करियर और समाज में प्रतिष्ठा बढ़ेगी. कार्यक्षेत्र में आपके काम की सराहना होगी. व्यापारियों को लाभ होगा. वरिष्ठ अधिकारियों के साथ अच्छा तालमेल बनेगा. अगर परिवार या दोस्तों के साथ बैर था तो अब पुराना मनमुटाव खत्म हो सकता है. इस योग के प्रभाव से रिश्तों में प्रेम बढ़ जाएगा.
2.सिंह राशि
इस राशि के जातको को प्रीति योग से भाग्य में वृद्धि हो रही है. मानसिक शांति आएगी और उन्नति के मार्ग बन रहे हैं. आपके आत्मविश्वास में बढ़ोतरी होगी और रचनात्मक कार्यों से जुड़े लोगों को बड़ी सफलता मिलेगी. घर में सुख-शांति और खुशहाली आएगी. पार्टनर के साथ संबंध मजबूत होंगे.
3.तुला राशि
तुला राशि के लोगों के स्वामी शुक्र होते हैं. प्रीति योग भी प्रेम और सद्भाव का प्रतिबिंब माना जाता है. इसलिए, इन जातकों पर भी योग का खास प्रभाव पड़ रहा है. जो लोग सिंगल है, उन्हें अपने जीवन में नए रिश्ते की शुरुआत करने का अवसर मिल रहा है. विवाहित लोगों के भी आपसी संबंध गहरे होंगे. बिजनेस में पार्टनरशिप से फायदा होगा.
4.धनु राशि
धनु राशि के लोगों को भी लंबी दूरी की यात्राओं और आध्यात्मिक लाभ होगा. छात्रों को मेहनत से पॉजिटिव रिजल्ट्स देखने को मिलेगा. नौकरीपेशा लोगों को भी कार्यक्षेत्र में नई जिम्मेदारी मिल सकती है. कोई नया प्रोजेक्ट भी मिल सकता है. इस योग में अटके हुए कार्य भी पूरे होंगे.
प्रीति योग के उपाय
- भगवान विष्णु और माता लक्ष्मी की पूजा करें
- दान-पुण्य करें
- तुलसी पूजन जरूर करें
- गौ सेवा करें
ये भी पढ़ें- Kalawa Benefits: पीला, लाल या काला- कौन सा कलावा बांधना माना जाता है सबसे शुभ? कलाई का धागा भी खोल देगा किस्मत
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
Asianetnews
News Nation






















