Responsive Scrollable Menu

कॉकरोच जनता पार्टी ने तीन प्रवक्ताओं का किया ऐलान, इस खोजी पत्रकार को मिली बड़ी जिम्मेदारी

सोशल मीडिया पर तेजी से फॉलोवर्स जुटाकर चर्चाओं में आई कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) ने तीन प्रवक्ताओं के नामों का ऐलान किया है। खोजी पत्रकार सौरभ दास को मुख्य प्रवक्ता बनाया गया है।

Continue reading on the app

Ranveer Singh: 'डॉन 3' विवाद में रणवीर सिंह को बड़ी राहत, FWICE ने हटाया बैन

FWICE Withdraws Ban Against Ranveer Singh: बॉलीवुड अभिनेता रणवीर सिंह और FWICE के बीच चल रहा विवाद अब नए मोड़ पर पहुंच गया है। रणवीर सिंह को बड़ी राहत देते हुए FWICE ने उनके खिलाफ जारी नॉन-कोऑपरेशन डायरेक्टिव वापस ले लिया है। यह फैसला अभिनेता द्वारा भेजे गए कानूनी नोटिस और फिल्म इंडस्ट्री की कई संस्थाओं के हस्तक्षेप के बाद लिया गया।

FWICE ने वापस लिया फैसला
FWICE के अध्यक्ष ने बताया कि भारतीय मोशन पिक्चर प्रोड्यूसर्स एसोसिएशन (IMPPA), प्रोड्यूसर्स गिल्ड ऑफ इंडिया (PGI) और सिने एंड टीवी आर्टिस्ट्स एसोसिएशन (CINTAA) के अनुरोध पर यह फैसला लिया गया है। उन्होंने कहा कि सभी पक्षों को बैठकर बातचीत के जरिए ऐसा समाधान निकालना चाहिए, जिससे निर्माता, निर्देशक और अभिनेता किसी भी तरह की परेशानी का सामना न करें।

'कोई जीता या हारा नहीं'
FWICE के अध्यक्ष ने साफ किया कि इस पूरे मामले में किसी की जीत या हार नहीं हुई है। उन्होंने कहा कि FWICE का कानूनी विभाग रणवीर सिंह द्वारा भेजे गए नोटिस का जवाब देगा, लेकिन फिलहाल संगठन ने अपना नॉन-कोऑपरेशन निर्देश वापस लेने का फैसला किया है।

कैसे शुरू हुआ विवाद?
यह विवाद मई में तब शुरू हुआ जब 'डॉन 3' के निर्माता-निर्देशक फरहान अख्तर और निर्माता रितेश सिधवानी ने रणवीर सिंह के फिल्म से अलग होने की शिकायत की।
रिपोर्ट्स के मुताबिक, रणवीर सिंह ने कथित तौर पर फिल्म की शूटिंग शुरू होने से कुछ समय पहले प्रोजेक्ट छोड़ दिया था। इसके बाद मामला इंडियन फिल्म एंड टेलीविजन डायरेक्टर्स एसोसिएशन (IFTDA) तक पहुंचा और फिर FWICE ने इसमें हस्तक्षेप किया।

45 करोड़ के नुकसान का दावा
मेकर्स का दावा था कि 'डॉन 3' की प्री-प्रोडक्शन तैयारियों पर करीब 45 करोड़ रुपये खर्च किए जा चुके थे। उनका कहना था कि अभिनेता के अचानक हटने से फिल्म को बड़ा आर्थिक नुकसान हुआ। इसी शिकायत के आधार पर FWICE ने 25 मई को रणवीर सिंह के खिलाफ नॉन-कोऑपरेशन निर्देश जारी किया था।

रणवीर ने भेजा लीगल नोटिस
FWICE के फैसले के बाद रणवीर सिंह ने संगठन को कानूनी नोटिस भेजा। हालांकि नोटिस में क्या मांग की गई है, इसकी जानकारी सामने नहीं आई। रणवीर की कानूनी कार्रवाई के बाद विवाद ने नया मोड़ ले लिया और अब FWICE ने अपना फैसला वापस ले लिया है।

अब क्या होगा आगे?
FWICE द्वारा नॉन-कोऑपरेशन निर्देश वापस लेने के बाद फिलहाल माहौल पहले से शांत नजर आ रहा है। हालांकि कानूनी नोटिस का मामला अभी भी जारी है और संगठन ने कहा है कि वह अपने कानूनी विभाग के जरिए इसका जवाब देगा। 

यह भी पढ़े- करोड़ों की फीस छोड़ रणवीर सिंह ने खेला बड़ा दांव, 'धुरंधर' की 3000 करोड़ कमाई में ऐसे बने हिस्सेदार!

Continue reading on the app

  Sports

FIFA वर्ल्ड कप 2026 में एक-दो नहीं, भारतीय मूल के इतने फूटबॉलर खेलेंगे; न्यूजीलैंड से लेकर कतर टीम का हिस्सा

Indian Origin Players in FIFA World Cup: फीफा वर्ल्ड कप 2026 में एक-दो नहीं बल्कि भारतीय मूल के चार फूटबॉलर खेलेंगे। फुटबॉल के वर्ल्ड कप का 11 जून से आगाज होने जा रहा है। Wed, 03 Jun 2026 16:24:23 +0530

  Videos
See all

Delhi News: विश्व साइकिल दिवस पर Mansukh Mandaviya का बड़ा संदेश..साइकिल चलाओ, फिट भारत बनाओ #tmktech #vivo #v29pro
2026-06-03T11:03:20+00:00

Malviya Nagar Fire: जब स्थानीय लोग बने देवदूत, बचाई कई जानें! Fire Incident | Delhi Restaurant Fire #tmktech #vivo #v29pro
2026-06-03T11:05:23+00:00

Uttar Pradesh News: अभी अभी यूपी से आ गई बड़ी खबर! | Top Headlines | CM Yogi | GST | Updates #tmktech #vivo #v29pro
2026-06-03T11:04:26+00:00

DK Shivakumar Oath Ceremony LIVE: डीके शिवकुमार का शपथग्रहण LIVE | Karnataka new CM | Congress #tmktech #vivo #v29pro
2026-06-03T11:07:35+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers