CBSE Re-evaluation 2026: सीबीएसई पोर्टल पर समस्या आने पर क्या करें छात्र? फीस जमा करने के लिए जोड़े चार नए बैंक
CBSE Re-evaluation 2026: सीबीएसई बोर्ड के लाखों छात्रों के लिए राहत की खबर है. रिजल्ट जारी होने के बाद अंकों के सत्यापन और री-इवैल्युएशन के लिए शुरू किए गए पोर्टल पर लगातार बढ़ रहे ट्रैफिक और साइबर हमलों की कोशिशों के बावजूद आवेदन प्रक्रिया बिना रुकावट जारी है. बोर्ड के मुताबिक अब तक करीब 40 हजार छात्र आवेदन कर चुके हैं. छात्रों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए भुगतान के लिए चार नए बैंक गेटवे भी जोड़े गए हैं जबकि आवेदन करने की अंतिम तिथि 6 जून तय की गई है.
'कैरेक्टरलैस लड़की,' आंटी की सरेराह मोराल पुलिसिंग पर भड़की युवती, असम में कपड़ों पर तांडव
Assam News: असम के तेजपुर में एक छात्रा को उसके कपड़ों की वजह से सरेआम 'कैरेक्टरलैस' कहे जाने का मामला सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है. आरोप है कि एक बुजुर्ग महिला ने लड़की के पहनावे पर आपत्तिजनक टिप्पणी की और उसका पीछा करते हुए उसे समाज खराब करने वाली तक कह दिया. युवती ने चुप रहने के बजाय मोबाइल से पूरी घटना रिकॉर्ड कर ली. वीडियो सामने आने के बाद इंटरनेट पर 'मोराल पुलिसिंग' को लेकर बहस छिड़ गई है. बड़ी संख्या में लोग छात्रा के समर्थन में उतर आए हैं और कह रहे हैं कि किसी लड़की के कपड़ों से उसके चरित्र का फैसला नहीं किया जा सकता. यह मामला अब निजी आजादी और सामाजिक सोच की बड़ी बहस बन चुका है.
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
News18














.jpg)







