तरबूज में ऐसा क्या है, जिससे फूड पॉइजनिंग होने का खतरा? डॉक्टर से जानिए काम की बात
Watermelon and Food Poisoning: तरबूज खाने के बाद फूड पॉइजनिंग के अब तक कई मामले सामने आ चुके हैं. कई लोगों को लगता है कि तरबूज फूड पॉइजनिंग का सबसे बड़ा कारण है. हेल्थ एक्सपर्ट्स की मानें तो तरबूज में ऐसा कुछ नहीं होता है, जिससे लोगों की तबीयत खराब हो. अगर तरबूज या किसी भी फल को गर्मी में ज्यादा देर तक काटकर रख दिया जाए, तो उसमें बैक्टीरिया पनपने लगते हैं, जिसकी वजह से फूड पॉइजनिंग हो सकती है. यह रिस्क सभी फलों में होता है.
Cocktail 2 के ट्रेलर पर फैंस ने लुटाया जमकर प्यार, शाहिद-कृति-रश्मिका की यारी बनी इंटरनेट की नई फेवरेट!
Cocktail 2 Social Media User Reaction: 'कॉकटेल 2' (Cocktail 2) के ट्रेलर लॉन्च के बाद से ही इसे जबरदस्त रिस्पॉन्स मिल रहा है. सोशल मीडिया पर इसकी चर्चा तेज हो गई. फैंस फिल्म की वाइब्रेंट एनर्जी, चार्टबस्टर म्यूजिक, शानदार विजुअल्स, दमदार केमिस्ट्री और इमोशनल स्टोरी की जमकर तारीफ कर रहे हैं. कई लोगों का मानना है कि फिल्म में वही जादू देखने को मिल रहा है, जो कॉकटेल के पहले पार्ट (Cocktail) में देखने को मिला था. इस फिल्म में रोमांस, दोस्ती और दिल टूटने वाले इमोशंस का मिक्सचर ऑडियंस को काफी पसंद आ रहा है.
ट्रेलर ने बढ़ाई फैंस की एक्साइटमेंट
कॉकटेल 2 (Cocktail 2) का ट्रेलर सामने आते ही सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर इसकी चर्चा शुरू हो गई. ट्रेलर में शाहिद कपूर, कृति सेनन और रश्मिका मंदाना की मौजूदगी ने फैंस का ध्यान खींचा है. फिल्म के म्यूजिक और विजुअल्स को लेकर भी पॉजिटिव रिएक्शन सामने आ रहे हैं. कई यूजर्स का कहना है कि यह फिल्म मनोरंजन के साथ-साथ रिश्तों की इमोशन जटिलताओं को भी खूबसूरती से दिखाती नजर आ रही है.
शाहिद, कृति और रश्मिका की केमिस्ट्री ने जीता दिल
ट्रेलर लॉन्च के बाद जिस चीज ने सबसे ज्यादा सुर्खियां बटोरी हैं, वह है लीड स्टारकास्ट की आपसी बॉन्डिंग. शाहिद कपूर, कृति सेनन और रश्मिका मंदाना की मस्ती और दोस्ती ने इंटरनेट यूजर्स का दिल जीत लिया है. ट्रेलर लॉन्च इवेंट के वीडियो और तस्वीरें सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहे हैं.फैंस इस तिकड़ी की केमिस्ट्री को 'मस्तीभरी', 'दिल छू लेने वाली' और 'स्क्रीन पर दिखने वाले जादू की झलक' बता रहे हैं.
सोशल मीडिया पर आए ऐसे रिएक्शन
ट्रेलर देखने के बाद सोशल मीडिया पर फैंस ने जमकर रिएक्शन दिए हैं. एक यूजर ने कृति सेनन की तारीफ करते हुए लिखा, 'कृति की स्टाइलिंग टीम को पता था कि वह क्या कर रही है.'
वहीं एक अन्य यूजर ने फिल्म के पॉपुलर गाने की याद दिलाते हुए लिखा, 'तुम ही हो बंधु' एक बार फिर सुनने को मिलेगा.'
कृति सेनन की एक्टिंग को लेकर भी लोगों ने पॉजिटिव रिएक्शन दिए. एक फैन ने लिखा, 'जिन लोगों को कृति की टैलेंट पर शक था, उन्होंने इस ट्रेलर से सबको जवाब दे दिया है. उनकी अपनी अलग ग्रेस है और वह शानदार एक्ट्रेस हैं.'
शाहिद कपूर और रश्मिका मंदाना को लेकर भी फैंस ने प्यार बरसाया. एक यूजर ने लिखा, 'शाहिद कपूर हमेशा की तरह हैंडसम लग रहे हैं, जबकि कृति और रश्मिका दोनों बेहद खूबसूरत नजर आ रही हैं.'
19 जून को रिलीज होगी 'Cocktail 2'
कॉकटेल 2 की पूरी कास्ट जबरदस्त प्यार मिल हा है. इसके साथ ही नेटिजन्स के बीच इसको लेकर एक्साइटमेंट और भी बढ़ गई है. माहौल ऐसा बन चुका है कि Cocktail 2 अब साल की सबसे चर्चित फिल्मों में से एक बनने की राह पर है.
शाहिद कपूर, कृति सेनन और रश्मिका मंदाना की ये डायनामिक तिकड़ी लेकर आ रही है. जिसमें प्यार है, दोस्ती है और आज के रिश्तों की उलझनें कहानी दिखाई देती है. इसे लव रंजन और तरुण जैन ने लिखा है, और होमी अदजानिया ने डायरेक्ट किया है—यानि रिश्तों पर एक फ्रेश और हटके नज़रिया पक्का है. मैडॉक फिल्म्स और लव रंजन फिल्म्स के बैनर तले बनी ये फिल्म 19 जून को सिनेमाघरों में रिलीज़ होने के लिए पूरी तरह तैयार है.
ये भी पढ़ें: ‘कॉकटेल 2’ का धमाकेदार ट्रेलर रिलीज, शाहिद कपूर-कृति सेनन और रश्मिका मंदाना की तिकड़ी ने मचाया धमाल
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
News18
News Nation




















