Viral Video: जन्मदिन पर बच्चे की छोटी सी ख्वाहिश पूरी करने का अनोखा अंदाज, सरप्राइज देख भावुक हुआ बेटा
CM धामी ने झारखंड और छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्रियों से की वार्ता, टनल हादसे से प्रभावित श्रमिकों को हरसंभव मदद का दिया भरोसा
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने चमोली जनपद के मायापुर (पीपलकोटी) स्थित टीएचडीसी की निर्माणाधीन टनल में मलबा एवं पानी भरने की घटना के संबंध में झारखंड के मुख्यमंत्री एवं छत्तीसगढ़ के सीएम से दूरभाष पर वार्ता की. सीएम धामी ने दोनों राज्यों के मुख्यमंत्रियों को टनल में फंसे उनके राज्यों के श्रमिकों की स्थिति से अवगत कराया और बताया कि उत्तराखंड सरकार की ओर से त्वरित कार्रवाई करते हुए युद्धस्तर पर राहत एवं बचाव अभियान संचालित किया गया. इसके परिणामस्वरूप 16 श्रमिकों का सुरक्षित रेस्क्यू किया जा चुका है तथा शेष प्रभावित श्रमिकों के लिए भी सभी आवश्यक प्रयास निरंतर जारी हैं.
चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराई गई
मुख्यमंत्री ने कहा कि रेस्क्यू किए गए श्रमिकों के उपचार में किसी प्रकार की कोई कमी नहीं रखी जा रही है. उन्हें चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराई गई है. आवश्यकता के अनुरूप विशेषज्ञ उपचार, दवाइयों, आवास, भोजन और अन्य आवश्यक व्यवस्थाएं भी सुनिश्चित की जा रही हैं. उन्होंने कहा कि यदि किसी श्रमिक को उच्च चिकित्सा संस्थान में रेफर करने की आवश्यकता होगी तो उसके समुचित व्यवस्था की जाएगी.
आवश्यक सूचनाएं साझा की जा रहीं
मुख्यमंत्री धामी ने झारखंड एवं छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्रियों को आश्वस्त किया कि उत्तराखंड सरकार उनके राज्यों के प्रत्येक प्रभावित श्रमिक और उनके परिवार के साथ पूरी संवेदनशीलता और प्रतिबद्धता के साथ खड़ी है तथा हरसंभव सहायता उपलब्ध कराई जा रही है. उन्होंने कहा कि दोनों राज्य सरकारों के साथ निरंतर समन्वय बनाए रखते हुए सभी आवश्यक सूचनाएं साझा की जा रही हैं.
मुख्यमंत्री ने कहा कि मानव जीवन की सुरक्षा सर्वोपरि है और राज्य सरकार का पूरा तंत्र प्रभावित श्रमिकों की सुरक्षा, उपचार और सहायता सुनिश्चित करने के लिए पूरी तत्परता के साथ कार्य कर रहा है. कैबिनेट और जिले के प्रभारी मंत्री भरत सिंह चौधरी पहुंचे घटना स्थल पर पहुंचकर हालात का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने यहां पर राहत कर्मियों से बात की। हादसे के कारण को लेकर जांच जारी है।
ये भी पढ़ें: चमोली में बड़ा हादसा, अचानक टनल धंसने के कारण कई लोग फंसे, अब तक 16 लोगों को बचाया
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
News Nation









