Responsive Scrollable Menu

मुख्यमंत्री सुगम परिवहन सेवा पर उमंग सिंघार का तंज, पूछा- जो व्यवस्था कांग्रेस ने शुरू की थी, उसे बंद क्यों किया था?

मध्य प्रदेश में जल्दी ही “मुख्यमंत्री सुगम परिवहन सेवा” शुरू होने जा रही है, सीएम डॉ मोहन यादव के मुताबिक रक्षाबंधन पर बहने इसी सेवा के तहत संचालित होने वाली बसों से अपने भाइयों की कलाई पर राखी बांधने जा सकेंगी, शुरुआत प्रदेश की व्यावसायिक राजधानी इंदौर से होगी लेकिन इस परिवहन सेवा पर कांग्रेस ने तंज कसा है और इसे केवल वाहवाही लूटने का प्रयास बताया है।

नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने मध्य प्रदेश सरकार द्वारा शुरू की जा रही “मुख्यमंत्री सुगम परिवहन सेवा” पर तंज कसा है, उन्होंने X पर लिखा – मध्य प्रदेश में सरकारी बस सेवा कांग्रेस सरकार ने जनता की सुविधा, सस्ती यात्रा और दूरदराज़ क्षेत्रों को जोड़ने के उद्देश्य से शुरू की थी। लेकिन भाजपा सरकार ने वर्ष 2005 में इस सेवा को बंद कर लाखों यात्रियों, छात्रों, मजदूरों और ग्रामीणों को निजी बस माफियाओं के भरोसे छोड़ दिया।

कांग्रेस की योजना पर नाम बदलकर वाहवाही लूटने का प्रयास: सिंघार  

उन्होंने आगे लिखा-  प्रदेश की जनता ने पूरे 21 साल इस फैसले की कीमत चुकाई है। अब 2026 में मोहन यादव सरकार उसी सरकारी बस सेवा को नए नाम और नए प्रचार के साथ अपनी उपलब्धि बताने की कोशिश कर रही है।सवाल यह है कि जो व्यवस्था कांग्रेस ने शुरू की थी, उसे बंद क्यों किया था? 21 साल तक जनता को परेशान करने के बाद अब भाजपा सरकार अपने ही फैसले का प्रायश्चित कर रही है और उसे उपलब्धि बताकर वाहवाही लूटना चाहती है।

रक्षाबंधन से शुरू होगी मुख्यमंत्री सुगम परिवहन सेवा : सीएम  

मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने मंगलवार को मीडिया से बात करते हुए बताया कि हमने सरकार बनाते समय प्रदेश इमं मुख्यमंत्री सुगम परिवहन सेवा की घोषणा की थी जिसे अब हम पूरा करने जा रहे हैं, इस साल रक्षा बंधन पर बहने बस से अपने भाई को राखी बांधने जायेंगी ये प्रयास किये जा रहे हैं उन्होंने बताया इस सेवा के तहत एक जिले से दूसरे जिले में बसें चलेंगी जिससे खासकर ग्रामीण क्षेत्रों में लोगों को परिवहन के लिए होने वाली परेशानी से छुटकारा मिलेगा, सिम ने कहा कि इस परिवहन सेवा के तहत पडोसी राज्यों में भी मध्य प्रदेश के बसें जा सकेंगी।

प्रदेश के 7 क्षेत्रीय मुख्यालयों से 620 मार्गों पर चलेंगी बस 

उल्लेखनीय है कि सोमवार को मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने म.प्र. यात्री परिवहन एण्ड इन्फ्रॉस्ट्रक्चर लिमिटेड के संचालक मण्डल के साथ बैठक की थी जिसमें इस योजना को अंतिम रूप दिया गया, तय किया गया कि इसकी शुरुआत इंदौर से की जाएगी, बोर्ड के प्रबंध संचालक  मनीष सिंह ने सीएम को जानकारी दी कि 7 क्षेत्रीय मुख्यालयों के 7 शहर से, प्रदेश के विभिन्न जिला मुख्यालयों तक जाने वाले कुल 620 मार्गों को चिन्हित किया गया है। इनमें कुल 2432 बसें संचालित होगी। सात क्षेत्रीय मुख्यालय इंदौर, भोपाल, उज्जैन, ग्वालियर, सागर, जबलपुर और रीवा में मुख्यमंत्री सुगम परिवहन सेवा के तहत सिटी बसों का संचालन भी किया जायेगा।

 

Continue reading on the app

'पहले लगता था काश मेरा भी बच्चा होता': नसबंदी करवा चुके पूर्व नक्सली कैसे बन रहे हैं मां-बाप

महाराष्ट्र के गढ़चिरौली में अब तक तक़रीबन 50 आत्म समर्पित नक्सलवादियों की नसबंदी फिर से खोलने की सर्जरी हुई है. इनमें से 14 को संतान भी हुई है.

Continue reading on the app

  Sports

Team India ने Afghanistan Test के लिए लाल गेंद से बहाया पसीना, तैयारी शुरू

शुभमन गिल की अगुवाई वाली भारतीय टीम ने अफगानिस्तान के खिलाफ अपने एकमात्र टेस्ट मैच से पहले लाल गेंद से खेलने की तैयारियों को शुरू कर दिया है, जो शनिवार को न्यू चंडीगढ़ में शुरू होने वाला है। टीम इंडिया ने अपने X हैंडल पर एक वीडियो पोस्ट किया है, जिसमें कुलदीप यादव, यशस्वी जायसवाल और केएल राहुल सहित अन्य खिलाड़ी एक पूर्ण प्रशिक्षण सत्र में भाग लेते हुए दिखाई दे रहे हैं, और मुख्य कोच गौतम गंभीर अपने खिलाड़ियों की देखरेख कर रहे हैं।

 

इसे भी पढ़ें: World Cup और Ashes जीतने की तैयारी में Pat Cummins, अगले IPL सीजन से रह सकते हैं बाहर!


पोस्ट के कैप्शन में लिखा है, "#INDvAFG टेस्ट से पहले लाल गेंद से अभ्यास शुरू होने के साथ ही टीम इंडिया ने नेट पर जमकर प्रैक्टिस की।" अफगानिस्तान के खिलाफ टेस्ट मैच भारतीय पुरुष टीम का इस साल का पहला लाल गेंद वाला टूर्नामेंट होगा, जो आईपीएल 2026 के समापन के एक सप्ताह से भी कम समय बाद खेला जाएगा। इस टेस्ट के बाद, भारत 14 से 20 जून तक अफगानिस्तान के खिलाफ तीन मैचों की वनडे सीरीज खेलेगा।

गिल दोनों फॉर्मेट में टीम की कप्तानी करेंगे, जबकि केएल राहुल को वनडे में ऋषभ पंत की जगह उप-कप्तान बनाया गया है। वहीं, श्रेयस अय्यर को 50 ओवर के फॉर्मेट के लिए उप-कप्तान बनाया गया है। गौरतलब है कि पूर्व भारतीय लेग स्पिनर साईराज बहुतुले मंगलवार को पुरुष राष्ट्रीय टीम में स्पिन गेंदबाजी कोच के रूप में शामिल हुए।

53 वर्षीय बहुतुले सभी प्रारूपों में भारत के स्पिन विभाग की देखरेख करेंगे। बहुतुले इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2026 में पंजाब किंग्स (पीबीकेएस) के स्पिन गेंदबाजी कोच के रूप में काम करने के बाद भारतीय टीम में शामिल हुए हैं। एक खिलाड़ी के रूप में, बहुतुले ने 1997 से 2003 के बीच भारत का प्रतिनिधित्व किया, जिसमें उन्होंने दो टेस्ट और आठ वनडे मैच खेले। अंतरराष्ट्रीय स्तर पर सीमित अवसरों के बावजूद, उन्होंने लगभग दो दशकों तक एक बेहद सफल घरेलू करियर का आनंद लिया। इस लेग स्पिनर ने 188 प्रथम श्रेणी मैचों में 630 विकेट और 143 लिस्ट ए मैचों में 197 विकेट लिए। अपनी नई भूमिका में, बहुतुले मुख्य कोच गंभीर, बल्लेबाजी कोच सितांशु कोटक, तेज गेंदबाजी कोच मोर्ने मोर्कल, फील्डिंग कोच टी दिलीप और सहायक कोच रयान टेन डोएशेट के साथ काम करेंगे।
 

इसे भी पढ़ें: Bumrah-Rabada के सामने बेखौफ बैटिंग, Vaibhav Suryavanshi में Atul Vasan को दिखा 16 साल का Sachin


भारत की टेस्ट टीम: शुभमन गिल (कप्तान), यशस्वी जयसवाल, केएल राहुल (उप-कप्तान), ऋषभ पंत (विकेटकीपर), साई सुदर्शन, देवदत्त पडिक्कल, ध्रुव जुरेल, वाशिंगटन सुंदर, मोहम्मद सिराज, कुलदीप यादव, प्रसिद्ध कृष्णा, मानव सुथार, हर्ष दुबे और गुरनूर बराड़।
Wed, 03 Jun 2026 14:32:41 +0530

  Videos
See all

Delhi Malviya Nagar Fire : मालवीय नगर बना मौत का जाल....होटल में लगी आग ने ली 21 जानें | Breaking #tmktech #vivo #v29pro
2026-06-03T09:38:10+00:00

CM Yogi On Ravi kishan : सीएम ने मंच से की सांसद रवि किशन की तारीफ | UP News | Viral Video | BJP #tmktech #vivo #v29pro
2026-06-03T09:45:24+00:00

Delhi Big Breaking News: मालवीय नगर जहां लगी आग वहां से सीधा LIVE | Malviya Nagar Fire #tmktech #vivo #v29pro
2026-06-03T09:33:56+00:00

Iran America War LIVE Update: ईरान-अमेरिका युद्ध के ताजा हालात | Trump | Khamenei | Netanyahu | War #tmktech #vivo #v29pro
2026-06-03T09:42:59+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers