Responsive Scrollable Menu

'वो आज भी पीछा नहीं छोड़ता...’, सुशांत सिंह राजपूत की मौत के कई सालों बाद रिया चक्रवर्ती ने बयां किया दर्द

Rhea Chakraborty on Sushant Singh Rajput Death: एक्ट्रेस रिया चक्रवर्ती ने दिवंगत एक्टर सुशांत सिंह राजपूत की मौत के कई सालों बाद पहली बार खुलकर उस कठिन दौर के बारे में बात की है, जिसने उनकी निजी और प्रोफेशनल जिंदगी को गहराई से प्रभावित किया. हाल ही में दिए गए एक इंटरव्यू में रिया ने जेल में बिताए गए दिनों, मानसिक आघात, समाज के नजरिए और भविष्य में न्याय से वंचित लोगों की मदद करने की अपनी इच्छा पर डिटेल में चर्चा की.

गौरतलब है कि 14 जून 2020 को सुशांत सिंह राजपूत अपने मुंबई स्थित बांद्रा फ्लैट में मृत पाए गए थे. इस घटना ने पूरे देश को झकझोर कर रख दिया था. मामले की जांच के दौरान रिया चक्रवर्ती का नाम भी चर्चा में आया और उन्हें गिरफ्तार किया गया. रिया को करीब 27 दिनों तक जेल में रहना पड़ा था. बाद में उन्हें जमानत मिल गई, लेकिन उस घटना का असर आज भी उनके जीवन में महसूस किया जा सकता है.

‘जेल में होना ही सबसे कठिन अनुभव था’

Variety India को दिए गए इंटरव्यू में रिया चक्रवर्ती ने जेल में बिताए गए समय को याद करते हुए कहा कि वो उनकी जिंदगी के सबसे कठिन और चुनौतीपूर्ण दिनों में से एक था. रिया ने कहा कि जेल में रहने का सबसे मुश्किल हिस्सा सिर्फ जेल की चारदीवारी नहीं थी, बल्कि वो एहसास था कि समाज अब उन्हें एक इंसान के रूप में नहीं देख रहा था. 

उन्होंने कहा, “जेल में होने का सबसे मुश्किल हिस्सा जेल में होना ही है. आप समाज का हिस्सा नहीं रह जाते. आप सिर्फ एक नंबर बनकर रह जाते हैं. आप कोई इंसान नहीं होते. आपको ऐसा महसूस कराया जाता है कि आप समाज के लिए उपयुक्त नहीं हैं. आपको इतना बुरा या दयनीय समझा जाता है कि आपको बाकी लोगों से अलग कर दिया जाता है. ये अनुभव आपके अहंकार और आत्मसम्मान को पूरी तरह तोड़ देता है. इसके बाद आप खुद से और अपनी जिंदगी से जुड़े कई सवाल पूछने लगते हैं.” रिया के मुताबिक, जेल का अनुभव सिर्फ शारीरिक कैद तक सीमित नहीं होता, बल्कि ये मानसिक और भावनात्मक स्तर पर भी व्यक्ति को गहराई से प्रभावित करता है.

आज भी पीछा नहीं छोड़ता ट्रॉमा

इंटरव्यू के दौरान रिया ने बताया कि उस दौर का मानसिक आघात आज भी उनके साथ मौजूद है. उन्होंने कहा कि समय के साथ इंसान दर्द के साथ जीना सीख जाता है, लेकिन वो पूरी तरह खत्म नहीं होता. रिया ने कहा, “ट्रॉमा आपका पीछा नहीं छोड़ता. आप बस उसके साथ जीना सीख जाते हैं. कई बार मैं उस दर्द को फिर से महसूस नहीं करना चाहती. अगर मैं उस अनुभव को दोबारा याद करती हूं तो सिर्फ इसलिए कि शायद उससे किसी और को मदद मिल सके.” उन्होंने ये भी स्वीकार किया कि उस घटना के बाद समाज और लोगों की सोच पर उनका भरोसा काफी हद तक प्रभावित हुआ है. उनके अनुसार, कठिन समय में जिस तरह की सार्वजनिक प्रतिक्रिया और आलोचना का सामना उन्हें करना पड़ा, उसने उनके नजरिए को बदल दिया.

2020 के बाद लगभग छोड़ दी डायरी लिखना

रिया चक्रवर्ती ने अपनी एक पुरानी आदत का भी जिक्र किया. उन्होंने बताया कि वो हमेशा अपने साथ एक डायरी रखती थीं और नियमित रूप से अपने विचार, भावनाएं और अनुभव उसमें लिखती थीं. हालांकि, 2020 के बाद ये आदत लगभग खत्म हो गई. रिया ने कहा, “मैं 2020 के बाद से बहुत कम लिख पाई हूं. मुझे लगता है कि मुझे लिखने से डर लगने लगा है. पता नहीं लिखते समय मेरे भीतर से क्या बाहर आ जाएगा. शायद मैं अभी भी उन भावनाओं का सामना करने के लिए पूरी तरह तैयार नहीं हूं.” उनके मुताबिक, लिखना हमेशा उनके लिए खुद को समझने और भावनाओं को व्यक्त करने का जरिया रहा है, लेकिन पिछले कुछ वर्षों में वो इससे दूर हो गई हैं क्योंकि कई यादें अब भी दर्द देती हैं.

जेल में देखीं कई बेगुनाह महिलाओं की परेशानियां

रिया ने इंटरव्यू में जेल के दौरान मिले अनुभवों का जिक्र करते हुए कहा कि वहां उन्होंने कई ऐसी महिलाओं को देखा, जो लंबे समय से कानूनी प्रक्रियाओं में फंसी हुई थीं. इनमें से कई महिलाएं ऐसी थीं, जिन्हें पर्याप्त कानूनी सहायता नहीं मिल पा रही थी क्योंकि उनके पास आर्थिक संसाधनों की कमी थी.  रिया ने कहा कि इन अनुभवों ने उन्हें अंदर तक प्रभावित किया और उन्हें महसूस कराया कि न्याय व्यवस्था तक पहुंच हर व्यक्ति के लिए समान नहीं है.

उन्होंने कहा, “पिछले पांच सालों में मैंने सबसे पहले खुद को संभालने और ठीक करने की कोशिश की है. जब तक मैं अपनी मदद नहीं कर लेती, तब तक किसी और की मदद नहीं कर सकती थी. लेकिन अब मैं उम्मीद करती हूं कि भविष्य में मैं उन लोगों की आवाज बन सकूं, जो कानूनी सहायता का खर्च नहीं उठा सकते और जिन्हें न्याय पाने में कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है.” रिया का कहना है कि वह विशेष रूप से अंडरट्रायल कैदियों और उन महिलाओं की मदद करना चाहती हैं, जिन्हें कानूनी सहायता की जरूरत है लेकिन संसाधनों के अभाव में वे संघर्ष कर रही हैं.

ये भी पढ़ें: रणवीर सिंह का टूटा सब्र का बांध, 'Don 3' विवाद में FWICE को भेजा लीगल नोटिस, जानें क्या की मांग?

Continue reading on the app

ईरान के केशम द्वीप को अमेरिका ने बनाया निशाना, अधिकारी बोले- सेल्फ डिफेंस में किया हमला

मिडिल ईस्ट में युद्धविराम के बावजूद तनाव लगातार बढ़ रहा है. मंगलवार को अमेरिकी सेना ने घोषणा की कि उसने ईरान द्वारा क्षेत्रीय पड़ोसियों पर किए गए मिसाइल और ड्रोन हमलों को सफलतापूर्वक विफल कर दिया गया. अमेरिकी केंद्रीय कमान के एक अधिकारिक बयान में कहा कि ईरान ने क्षेत्रीय पड़ोसियों की ओर से कई बैलिस्टिक मिसाइलें दागीं. हालांकि, सभी अपने लक्षित लक्ष्यों को भेदने में विफल रही है.   

अपने लक्ष्य से चूकी ईरानी मिसाइल

अमेरिकी कमान ने आगे कहा कि कुवैत पर दागी गई दो मिसाइलें या तो अपने लक्ष्य से चूक गईं या फिर रास्ते में ही टूट गईं. बहरीन पर दागी गईं तीन मिसाइलों को अमेरिका और बहरीन की वायु रक्षा बलों ने तुरंत रोक दिया. राहत वाली बात है कि कोई भी व्यक्ति इसमें घायल नहीं हुआ है. 

इस्राइल से जुड़ी ये खबर भी पढ़ें- डोनाल्ड ट्रंप ने बताया क्यों इजराइल और नेतन्याहू से हर कोई करता है नफरत, गुस्से में उन्हें पागल तक कहा

ईरान के केशम द्वीप को अमेरिका ने बनाया निशाना

अमेरिका के सैन्य कमान का कहना है कि ईरान के केशम द्वीप और गोरुक क्षेत्र में स्थित रडार, ड्रोन कंट्रोल साइट्स और एयर डिफेंस सिस्टम को निशाना बनाया गया. अमेरिका का कहना है कि ये हमले सेल्फ डिफेंस में किए गए हैं क्योंकि ईरान ने पहले ही अमेरिकी ड्रोन को गिरा दिया था और क्षेत्रीय जहाजों के लिए खतरा पैदा किया था. ईरान की मीडिया ने इन हमलों की निंदा की है और इसे आक्रामक कार्रवाई बताया है.  

इस्राइल से जुड़ी ये खबर भी पढ़ें- Ground Report: इस्राइल पर ईरान का ताबड़तोड़ हमला, राहुल डबास से जानें ग्राउंड जीरो का हाल

ट्रंप ने नेतन्याहू को पागल कहा

मिडिल ईस्ट युद्ध के बीच, अमेरिका और इस्राइल के बीच खटपट शुरू हो गई है. खास दोस्तों में शामिल ट्रंप और नेतन्याहू के बीच खटास आ गई है. ट्रंप ने हाल ही में नेतन्याहू को फोन किया और उन्हें जमकर फटकार लगाई है. ट्रंप ने फोन कॉल के दौरान, अपशब्दों का भी इस्तेमाल किया. अमेरिकी मीडिया के अनुसार, ट्रंप ने नेतन्याहू से कहा कि तुम पूरी तरह से पागल हो गए हैं. लेबनान पर तुरंत हमले रोको. मैं अगर नहीं होता तो आज तुम जेल में होते. मैं तुम्हारी जान बचा रहा हूं. इस वक्त हर कोई तुमसे नफरत कर रहा है. इन्हीं हरकतों की वजह से हर कोई आज इस्राइल से नफरत कर रहा है.

इस्राइल से जुड़ी ये खबर भी पढ़ें- Ground Report: इस्राइल के पेटवा में ईरान का ताबड़तोड़ हमला, राहुल डबास से जानें ग्राउंड जीरो के हालात

ट्रंप की नाराजगी के बावजूद अपने फैसले पर अड़े नेतन्याहू

खास बात है कि नेतन्याहू अब भी अपने फैसले पर अडिग हैं. ट्रंप के गुस्से के बावजूद नेतन्याहू अपने फैसले पर अडिग हैं. नेतन्याहू ने एक्स पर पोस्ट करके इस्राइल का कड़ा रुख फिर से दुनिया के समक्ष रखा है. नेतन्याहू ने एक्स पर कहा कि मैंने आज रात डोनाल्ड ट्रंप से बात की. मैंने उन्हें साफ कर दिया कि हिजबुल्ला अगर हमारे शहरों और हमारे नागरिकों पर हमला नहीं रोकता है तो इस्राइल बेरूत में आतंकी ठिकानों पर हमले करता रहेगा. हमारा रुख बिल्कुल नहीं बदला है. इस्राइली सेना की दक्षिणी लेबनान में अपनी कार्रवाई जारी रखी है. 

इस्राइल से जुड़ी ये खबर भी पढ़ें- Ground Report: ईरान ने कल्स्टर वॉरहेड से इस्राइल को दिया एक और जख्म, ग्राउंड जीरो से राहुल डबास ने बताए हालात

Continue reading on the app

  Sports

Women’s T20 World Cup 2026: इस वर्ल्ड रिकॉर्ड के साथ उतरेंगी हरमनप्रीत कौर, ऐसा करने वाली बनेंगी पहली खिलाड़ी

Harmanpreet Kaur: हरमनप्रीत कौर ने महिला T20 वर्ल्ड कप में उतरने से पहले एक वर्ल्ड रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है. वो अब सबसे ज्यादा इंटरनेशनल मैच खेलने वाली महिला खिलाड़ी बन गई हैं. वर्ल्ड कप में उनके पास एक और उपलब्धि हासिल करने का मौका है. Wed, 03 Jun 2026 10:19:18 +0530

  Videos
See all

Amruta Fadnavis Viral Video : सीएम की पत्नी का अनोखा अंदाज, सड़क पर चलाया ऑटो! | Shorts | #tmktech #vivo #v29pro
2026-06-03T03:40:22+00:00

Firing At Khan Sir Coaching Centre News LIVE: खान सर ने खुद बताया सब | Bihar | Patna News | Breaking #tmktech #vivo #v29pro
2026-06-03T03:36:26+00:00

Jammu Heavy Rain: कुदरत की ऐसी मार, जम्मू में मच गया हाहाकारJammu Flood Situation #tmktech #vivo #v29pro
2026-06-03T03:45:36+00:00

Annamalai To Quits BJP : मिलनाडु की राजनीति में क्यों अहम हैं अन्नामलाई? | Breaking News | Annamalai #tmktech #vivo #v29pro
2026-06-03T03:45:22+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers