कर्नाटक CM डीके शिवकुमार की शपथ से पहले कांग्रेस का बड़ा फैसला, सिद्धारमैया को CWC में दी जगह
कर्नाटक में मुख्यमंत्री पद की शपथ से ठीक पहले, कांग्रेस आलाकमान ने एक महत्वपूर्ण निर्णय लेते हुए पूर्व मुख्यमंत्री सिद्धारमैया को पार्टी की सर्वोच्च निर्णय लेने वाली संस्था कांग्रेस कार्यसमिति (CWC) का सदस्य नियुक्त किया है। दरअसल यह फैसला राहुल गांधी और मल्लिकार्जुन खरगे ने संयुक्त रूप से लिया, जिससे कर्नाटक की राजनीति में एक नया समीकरण बनता दिख रहा है। पार्टी अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने एक आधिकारिक बयान जारी कर सिद्धारमैया की इस नियुक्ति को तत्काल प्रभाव से लागू करने की घोषणा की।
जानकारी दे दें कि आज बुधवार शाम करीब चार बजे डीके शिवकुमार कर्नाटक के 34वें मुख्यमंत्री के रूप में पद एवं गोपनीयता की शपथ लेंगे। उनके साथ लगभग 10 विधायक भी मंत्री पद की शपथ ग्रहण करेंगे। इन संभावित मंत्रियों की सूची में सिद्धारमैया के बेटे यतींद्र सिद्धारमैया (45), जो कि एक एमएलसी हैं, का नाम भी शामिल है। यह शपथ ग्रहण समारोह राज्य की राजधानी बेंगलुरु में आयोजित किया जाएगा, जिसमें कांग्रेस के शीर्ष नेता राहुल गांधी और पार्टी अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे भी विशेष रूप से उपस्थित रहेंगे।
मंत्रिमंडल गठन पर भी हुआ मंथन
वहीं कांग्रेस पार्टी ने इस शपथ ग्रहण समारोह और आगामी मंत्रिमंडल गठन को लेकर गहन मंथन किया है। पार्टी की रणनीति है कि पहले दौर में गठित होने वाले कैबिनेट में कर्नाटक के विभिन्न जातीय समीकरणों को संतुलित किया जा सके। इस उद्देश्य से विभिन्न समुदायों के प्रतिनिधित्व को सुनिश्चित करने का प्रयास किया जा रहा है। संभावित मंत्रियों की सूची में लिंगायत समुदाय से एमबी पाटिल और ईश्वर खंड्रे के नाम प्रमुखता से शामिल हैं। दलित समुदाय से जी परमेश्वर, वोक्कालिगा समुदाय से रामलिंगा रेड्डी, तथा अनुसूचित जनजाति (एसटी) समुदाय से सतीश जरकीहोली भी आज मंत्री पद की शपथ ले सकते हैं। ईसाई समुदाय का प्रतिनिधित्व केजे जॉर्ज करेंगे।
Hon’ble Congress President Shri @kharge has appointed Shri @siddaramaiah as Member of the Congress Working Committee, with immediate effect. pic.twitter.com/QHH7fYHqnJ
— Congress (@INCIndia) June 2, 2026
इन्हें भी मिल सकता है मौका
दरअसल मंत्रिमंडल में मुस्लिम उम्मीदवार के रूप में मौजूदा स्पीकर और पूर्व मंत्री यूटी खादर के नाम पर विचार किया जा रहा है। वहीं, सिद्धारमैया की जगह अन्य पिछड़ा वर्ग (ओबीसी) के चेहरे के तौर पर उनके बेटे यतींद्र सिद्धारमैया को मौका मिल सकता है। दलित समुदाय से एक और युवा चेहरा मल्लिकार्जुन खरगे के बेटे प्रियांक खरगे भी संभावित मंत्रियों की सूची में शामिल हैं। इसके अतिरिक्त, कृष्णा बायरेगौड़ा जैसे वरिष्ठ नेता भी शपथ लेने वाले 10 मंत्रियों की प्रारंभिक सूची का हिस्सा बन सकते हैं।
हालांकि, नए कैबिनेट के गठन की इस प्रक्रिया में कुछ मौजूदा मंत्रियों को झटका लगने की संभावना है। शिवराज तंगदागी, मंकल वैद्य, बिरथी सुरेश और ज़मीर अहमद खान जैसे नामों को इस बार मंत्रिमंडल में जगह न मिलने की आशंका है। कर्नाटक में नई सरकार के गठन के साथ ही, भविष्य में उपमुख्यमंत्री पद के साथ-साथ राज्य कांग्रेस के नए अध्यक्ष की नियुक्ति पर भी विचार किया जा सकता है, जो डीके शिवकुमार के मुख्यमंत्री बनने के बाद खाली होगा। कांग्रेस का यह कदम राज्य की राजनीतिक स्थिरता और जातीय संतुलन को साधने की दिशा में एक महत्वपूर्ण प्रयास माना जा रहा है।
आज कर्नाटक के मुख्यमंत्री की शपथ लेंगे डीके शिवकुमार, हाईकमान ने लगाई कैबिनेट के चेहरों पर मुहर
कर्नाटक की सियासत में आज बड़ा बदलाव देखने को मिलने वाला है। कांग्रेस के कद्दावर नेता डीके शिवाकुमार आज मुख्यमंत्री के रूप में शपथ लेने वाले हैं। आज सुबह बेंगलुरु में एक शपथ ग्रहण समारोह रखा गया है। जहां उनके 10 मंत्रियों को भी कैबिनेट में शामिल किए जाने की चर्चा चल रही है।
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक प्रदेश को नया मुख्यमंत्री मिलने के साथ तीन उपमुख्यमंत्री भी मिलने वाले हैं। सियासी और सामाजिक समीकरण ठीक तरह से साधे जा सकें। इसी वजह से राज्य में दो से तीन उपमुख्यमंत्री बनाए जाने की प्रबल संभावना दिखाई दे रही है। इसमें वरिष्ठ नेता परमेश्वर का नाम भी सुनने को मिल रहा है।
आज सीएम बनेंगे डीके शिवकुमार
बीते ही दिनों शिवकुमार कांग्रेस अलग मां के साथ विचार विमर्श करने के लिए दिल्ली पहुंचे थे। लंबी बैठकों के बाद मंत्रिमंडल के चेहरों पर अंतिम मुहर लगा दी गई है। डीके शिवकुमार और सिद्धारमैया संग कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन के आवास पर हुई बैठक में कैबिनेट के नए चेहरों पर मंत्रणा की गई थी। यहां पर राहुल गांधी, संगठन महासचिव केसी वेणुगोपाल और कर्नाटक प्रभारी कांग्रेस महासचिव रणदीप सुरजेवाला भी मौजूद थे।
साढ़े जाएंगे साजिक समीकरण
यह कहां जा रहा है कि कांग्रेस हाईकमान ने ये आश्वासन दिया है कि सिद्धारमैया के अहिंदा सामाजिक समीकरण को ध्यान में रखते हुए मंत्रिमंडल में उनके समर्थकों को भागीदारी दी जाएगी। इस संबंध में शिवकुमार, सिद्धारमैया, केसी वेणुगोपाल और सुरजेवाला की अलग से बैठक भी हुई है। कर्नाटक की सरकार में मुख्यमंत्री समेत 34 मंत्री शामिल हो सकते हैं। ऐसे में सभी कैबिनेट के चेहरों को देखने के लिए उत्सुक हैं।
प्रियंका राहुल होंगे शामिल
ये कहा जा रहा है कि इस शपथ ग्रहण समारोह में लोकसभा में नेता विपक्ष राहुल गांधी, प्रियंका गांधी वाड्रा, मल्लिकार्जुन खरगे सहित पार्टी शासित राज्यों के मुख्यमंत्री शमिल हो सकते हैं। ये समारोह आज शाम 4 बजे बेंगलुरु में रखा गया है।
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
Mp Breaking News