आज कर्नाटक के मुख्यमंत्री की शपथ लेंगे डीके शिवकुमार, हाईकमान ने लगाई कैबिनेट के चेहरों पर मुहर
कर्नाटक की सियासत में आज बड़ा बदलाव देखने को मिलने वाला है। कांग्रेस के कद्दावर नेता डीके शिवाकुमार आज मुख्यमंत्री के रूप में शपथ लेने वाले हैं। आज सुबह बेंगलुरु में एक शपथ ग्रहण समारोह रखा गया है। जहां उनके 10 मंत्रियों को भी कैबिनेट में शामिल किए जाने की चर्चा चल रही है।
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक प्रदेश को नया मुख्यमंत्री मिलने के साथ तीन उपमुख्यमंत्री भी मिलने वाले हैं। सियासी और सामाजिक समीकरण ठीक तरह से साधे जा सकें। इसी वजह से राज्य में दो से तीन उपमुख्यमंत्री बनाए जाने की प्रबल संभावना दिखाई दे रही है। इसमें वरिष्ठ नेता परमेश्वर का नाम भी सुनने को मिल रहा है।
आज सीएम बनेंगे डीके शिवकुमार
बीते ही दिनों शिवकुमार कांग्रेस अलग मां के साथ विचार विमर्श करने के लिए दिल्ली पहुंचे थे। लंबी बैठकों के बाद मंत्रिमंडल के चेहरों पर अंतिम मुहर लगा दी गई है। डीके शिवकुमार और सिद्धारमैया संग कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन के आवास पर हुई बैठक में कैबिनेट के नए चेहरों पर मंत्रणा की गई थी। यहां पर राहुल गांधी, संगठन महासचिव केसी वेणुगोपाल और कर्नाटक प्रभारी कांग्रेस महासचिव रणदीप सुरजेवाला भी मौजूद थे।
साढ़े जाएंगे साजिक समीकरण
यह कहां जा रहा है कि कांग्रेस हाईकमान ने ये आश्वासन दिया है कि सिद्धारमैया के अहिंदा सामाजिक समीकरण को ध्यान में रखते हुए मंत्रिमंडल में उनके समर्थकों को भागीदारी दी जाएगी। इस संबंध में शिवकुमार, सिद्धारमैया, केसी वेणुगोपाल और सुरजेवाला की अलग से बैठक भी हुई है। कर्नाटक की सरकार में मुख्यमंत्री समेत 34 मंत्री शामिल हो सकते हैं। ऐसे में सभी कैबिनेट के चेहरों को देखने के लिए उत्सुक हैं।
प्रियंका राहुल होंगे शामिल
ये कहा जा रहा है कि इस शपथ ग्रहण समारोह में लोकसभा में नेता विपक्ष राहुल गांधी, प्रियंका गांधी वाड्रा, मल्लिकार्जुन खरगे सहित पार्टी शासित राज्यों के मुख्यमंत्री शमिल हो सकते हैं। ये समारोह आज शाम 4 बजे बेंगलुरु में रखा गया है।
आज से CCPL 2026 का धमाकेदार आगाज, कैच पकड़ते ही जीत सकते हैं ₹10 हजार
आईपीएल के खत्म होते ही क्रिकेट प्रेमियों की नजरें अब छत्तीसगढ़ क्रिकेट प्रीमियर लीग (CCPL) सीजन-3 पर टिक गई हैं। 3 जून से रायपुर में शुरू होने वाले इस टूर्नामेंट को लेकर खिलाड़ियों और दर्शकों दोनों में उत्साह देखा जा रहा है। प्रदेश के कई युवा क्रिकेटरों के लिए यह प्रतियोगिता अपनी प्रतिभा दिखाने का बड़ा मंच मानी जाती है। इस बार टूर्नामेंट में छह टीमें हिस्सा लेंगी और लगातार 12 दिनों तक क्रिकेट का रोमांच देखने को मिलेगा।
CCPL सिर्फ एक क्रिकेट टूर्नामेंट नहीं बल्कि प्रदेश के उभरते खिलाड़ियों को आगे बढ़ाने का एक बड़ा प्रयास भी है। आयोजन समिति का कहना है कि प्रतियोगिता का मुख्य उद्देश्य स्थानीय प्रतिभाओं को पहचान दिलाना और क्रिकेट को छोटे शहरों और गांवों तक पहुंचाना है। यही वजह है कि पिछले दो सीजन की तुलना में इस बार आयोजन को और अधिक आकर्षक बनाया गया है।
CCPL 2026 में क्या है खास, क्यों बढ़ रहा दर्शकों का उत्साह?
इस बार CCPL सीजन-3 की थीम “खेले बढ़िया छत्तीसगढ़िया” रखी गई है। आयोजकों का मानना है कि यह थीम प्रदेश के खिलाड़ियों की पहचान और खेल संस्कृति को बढ़ावा देने का संदेश देती है। टूर्नामेंट का उद्घाटन मुकाबला रायपुर राइनोज और राजनांदगांव पैंथर्स के बीच खेला जाएगा। क्रिकेट जानकारों का कहना है कि राज्य स्तरीय लीग युवा खिलाड़ियों को बड़े मंच तक पहुंचने का रास्ता देती हैं। पिछले कुछ वर्षों में देश के कई घरेलू क्रिकेटरों ने ऐसी ही लीगों से अपनी पहचान बनाई है।
खेल विशेषज्ञों का मानना है कि लगातार घरेलू टूर्नामेंट होने से खिलाड़ियों को मैच का अनुभव मिलता है और चयनकर्ताओं की नजर भी उन पर पड़ती है। यही कारण है कि CCPL को छत्तीसगढ़ क्रिकेट के भविष्य के लिए महत्वपूर्ण माना जा रहा है। स्टेडियम में बड़ी संख्या में दर्शकों के पहुंचने की उम्मीद जताई जा रही है, जिससे खिलाड़ियों का मनोबल भी बढ़ेगा।
मौनी रॉय की प्रस्तुति और दर्शकों के लिए इनाम
CCPL सीजन-3 में इस बार क्रिकेट के साथ मनोरंजन का भी पूरा पैकेज देखने को मिलेगा। उद्घाटन समारोह में बॉलीवुड अभिनेत्री मौनी रॉय अपनी प्रस्तुति देंगी। मैच शुरू होने से पहले सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा, जिससे स्टेडियम का माहौल और भी उत्साहपूर्ण बनेगा। आयोजकों का मानना है कि इससे परिवारों और युवाओं की भागीदारी बढ़ेगी।
सबसे ज्यादा चर्चा दर्शकों के लिए रखे गए पुरस्कारों की हो रही है। टूर्नामेंट देखने आने वाले लोगों को दोपहिया वाहन और नकद इनाम जीतने का मौका मिलेगा। इसके अलावा “पकड़ो कैच, जीतो कैश” प्रतियोगिता भी आकर्षण का केंद्र बनी हुई है। नियम के अनुसार यदि कोई दर्शक छक्के पर स्टैंड में पहुंची गेंद को जमीन पर गिरने से पहले सीधे पकड़ लेता है तो उसे ₹10 हजार का नकद पुरस्कार दिया जाएगा। इससे मैच के दौरान मैदान के अंदर ही नहीं, बल्कि दर्शक दीर्घा में भी रोमांच बना रहेगा।
क्रिकेट विशेषज्ञों का मानना है कि ऐसे इंटरैक्टिव आयोजन दर्शकों को खेल से जोड़ने में मदद करते हैं। यही वजह है कि इस बार CCPL सिर्फ खिलाड़ियों के प्रदर्शन तक सीमित नहीं रहेगा, बल्कि दर्शकों के लिए भी यादगार अनुभव बनने की पूरी तैयारी की गई है। 3 जून से शुरू होने वाला यह टूर्नामेंट छत्तीसगढ़ के क्रिकेट कैलेंडर का सबसे बड़ा आकर्षण बनने की ओर बढ़ रहा है।
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
Mp Breaking News