Responsive Scrollable Menu

ईरान ने कुवैत और बहरीन पर ताबड़तोड़ दागी मिसाइलें, अमेरिकी सैन्य ठिकानों को किया धुआं-धुआं

US-Iran War:  मध्य पूर्व में शांति बहाली की तमाम कोशिशें नाकाम होती दिख रही हैं. शांति वार्ता के बीच ईरान ने एक बार फिर से मिडिल ईस्ट में अमेरिकी ठिकानों पर हमले शुरू कर दिए हैं. इस बार ईरान ने कुवैत और बहरीन में स्थित अमेरिकी ठिकानों पर ड्रोन और मिसाइलों से हमला किया है. हालांकि इन हमलों को विफल कर दिया. लेकिन इन हमलों के बाद मध्य पूर्व में एक बार फिर से महाजंग की आहट सुनाई दे रही है.

बता दें कि अमेरिका और ईरान के बीच फिलहाल युद्धविराम लागू है. बावजूद इसके दोनों तरफ से लगातार हमले किए जा रहे हैं. अब ईरान ने मिडिल ईस्ट में मौजूद अमेरिकी सैन्य ठिकानों को फिर से निशाना बनाना शुरू कर दिया है. बुधवार को कुवैती वायु रक्षा नेटवर्क ने सक्रिय रूप से कार्रवाई करते हुए इन हमलों को नाकाम कर दिया. इस दौरान देश के कई क्षेत्रों में तेज धमाकों की खबरें भी सामने आई हैं.

एयर डिफेंस सिस्टम ने नाकाम किया हमला

इस हमले के बाद अमेरिकी केंद्रीय कमान ने एक आधिकारिक बयान जारी किया. जिसमें कहा गया कि ईरान ने क्षेत्रीय पड़ोसियों की ओर कई बैलिस्टिक मिसाइलें दागीं, हालांकि सभी अपने लक्ष्यों को भेदने में विफल रहीं. केंद्रीय कमान ने आगे कहा कि कुवैत पर दागी गई दो मिसाइलें या तो लक्ष्य से चूक गईं या रास्ते में ही तबाह हो गईं. जबकि बहरीन पर दागी गई तीन मिसाइलों को अमेरिकी और बहरीन की वायु रक्षा बलों ने हवा में ही नष्ट कर दिया. इन हमलों में किसी के हताहत होने की खबर नहीं है.

खबर अभी अपडेट हो रही है...

Continue reading on the app

कुवैत में फिर बरसीं मिसाइलें, बहरीन में बजा सायरन; ईरान ने अमेरिकी ठिकानों पर किया हमला!

Iran Attack Middle East News: खाड़ी क्षेत्र में बढ़ते तनाव के बीच कुवैत ने कई मिसाइलों और ड्रोन को हवा में ही मार गिराने का दावा किया है. वहीं बहरीन में भी सायरन बजाए गए. इन दोनों घटनाओं पर ईरान ने कहा कि उसने अमेरिकी सैन्य ठिकानों को निशाना बनाया है. हालांकि, अमेरिकी सेंटकॉम ने इन दावों को खारिज कर दिया है.

The post कुवैत में फिर बरसीं मिसाइलें, बहरीन में बजा सायरन; ईरान ने अमेरिकी ठिकानों पर किया हमला! appeared first on Prabhat Khabar.

Continue reading on the app

  Sports

आर प्रज्ञाननंदा ने दूसरी बार वर्ल्ड नंबर-1 मैग्नस कार्लसन को हराया, गुकेश की खिताब की उम्मीदें खत्म

नॉर्वे शतरंज टूर्नामेंट में क्लासिकल बाजी में भारत के युवा ग्रैंडमास्टर आर प्रज्ञाननंदा ने कमाल कर दिया. प्रज्ञाननंदा ने बेहतरीन खेल दिखाते हुए दुनिया के नंबर एक खिलाड़ी मैग्नस कार्लसन को दूसरी बार हराकर खिताब जीतने के लिए एक और मजबूत कदम बढ़ाया है. वहीं, भारत के डी गुकेश हारकर खिताबी रेस से लगभग बाहर हो गए हैं. Wed, 3 Jun 2026 10:18:27 +0530

  Videos
See all

Firing At Khan Sir Coaching Centre News LIVE: खान सर ने खुद बताया सब | Bihar | Patna News | Breaking #tmktech #vivo #v29pro
2026-06-03T03:36:26+00:00

Amruta Fadnavis Viral Video : सीएम की पत्नी का अनोखा अंदाज, सड़क पर चलाया ऑटो! | Shorts | #tmktech #vivo #v29pro
2026-06-03T03:40:22+00:00

Jammu Heavy Rain: कुदरत की ऐसी मार, जम्मू में मच गया हाहाकारJammu Flood Situation #tmktech #vivo #v29pro
2026-06-03T03:45:36+00:00

Khan Sir Coaching के बाहर छात्रों का प्रदर्शन शुरू, मांग रहे इंसाफ, भारी फोर्स तैनात, खान सर भी दिखे #tmktech #vivo #v29pro
2026-06-03T03:40:34+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers