Responsive Scrollable Menu

CG Tendu Patta Kharidi: तेंदूपत्ता संग्राहकों को बड़ी सौगात, छत्तीसगढ़ सरकार ने बढ़ाई तेंदूपत्ता संग्रहण की दर, खातों में सीधे भेजी गई करोड़ों की राशि

CG Tendu Patta Kharidi: तेंदूपत्ता संग्राहकों को बड़ी सौगात, छत्तीसगढ़ सरकार ने बढ़ाई तेंदूपत्ता संग्रहण की दर, खातों में सीधे भेजी गई करोड़ों की राशि

Continue reading on the app

Karnataka New CM: शाम 4 बजे कर्नाटक के मुख्यमंत्री बनेंगे डीके शिवकुमार, दिल्ली से आएगी कैबिनेट मंत्रियों की लिस्ट

Karnataka New CM: डीके शिवकुमार आज कर्नाटक के मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ग्रहण करेंगे. वे प्रदेश के 24वें मुख्यमंत्री होंगे. शाम 4 बजे बेंगलुरू स्थित लोकभवन में शिवकुमार का शपथ ग्रहण समारोह आयोजित किया जाएगा. 30 मई को कांग्रेस विधायक दल की बैठक में डीके शिवकुमार को विधायक दल का नेता चुना गया था. वे सिद्धारमैया की जगह राज्य की बागडोर संभालेंगे. 

दिल्ली से लिस्ट आने वाली है नई कैबिनेट की लिस्ट

एक दिन पहले यानी मंगलवार को शिवकुमार ने बताया था कि नई कैबिनेट में शामिल होने वाली मंत्रियों की सूची कांग्रेस आलाकमान बुधवार सुबह 10 बजे या फिर दोपहर तक जारी करेगा. उन्होंने कहा कि मीडिया में जो भी नाम चल रहे है वे अभी ऑफिशियल नहीं है. दिल्ली से लिस्ट आने वाली है. उसे राजभवन भेजा जाएगा, जिससे शपथ ग्रहण की औपचारिकताएं पूरी की जा सकती हैं. 

खरगे-सिद्धारमैया के बेटों को कैबिनेट में मिल सकती है जगह

सूत्रों के अनुसार, डीके शिवकुमार सरकार में कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे और कर्नाटक के पूर्व मुख्यमंत्री सिद्धारमैया के बेटों को जगह मिल सकती है. प्रदेश में इस बार 4 डिप्टी सीएम बनाए जा सकते हैं. मौजूदा कैबिनेट से 10 मंत्रियों को हटाया जा सकता है. बता दें, एक दिन पहले सिद्धारमैया को कांग्रेस आलाकमान ने कांग्रेस कार्य समिति में जगह दे दी है. वे समिति में सदस्य के रूप में नियुक्त किए गए हैं. 

कर्नाटक से जुड़ी ये खबर भी पढ़ें- Explainer: कार्यकाल के बीच इस्तीफा देने वाला सिद्धारमैया इकलौते CM नहीं, कर्नाटक में इतने मुख्यमंत्रियों ने बीच में ही छोड़ा पद

शपथ ग्रहण समारोह में कौन-कौन होगा शामिल

शपथ ग्रहण समारोह में कांग्रेस नेता और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी, हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू, तेलंगाना के मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी और केरल के मुख्यमंत्री वी. डी. सतीशन शामिल होंगे. इसके अलावा तमिलनाडु के मुख्यमंत्री विजय थलापति और झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन भी शामिल होंगे. तमाम मुख्यमंत्रियों के अलावा, कांग्रेस संगठन के भी विभिन्न नेता इसमें शामिल हो सकते हैं. 

कर्नाटक से जुड़ी ये खबर भी पढ़ें- Karnataka Politics: क्यों डीके शिवकुमार को कहा जाता है कांग्रेस का 'संकटमोचक'? कैसे बने कांग्रेस के सबसे भरोसेमंद नेता

28 मई को सिद्धारमैया ने दिया था इस्तीफा

दिल्ली में 24 मई को सिद्धारमैया और डीके शिवकुमार कांग्रेस आलाकमान के साथ एक मीटिंग में शामिल हुए थे, जिसमें राहुल गांधी, मल्लिकार्जुन खरगे और केसी वेणुगोपाल ने उनके इस्तीफा मांग लिया था. आलाकमान से उन्होंने 48 घंटे का वक्त मांगा और 28 मई को इस्तीफा दे दिया. सिद्धारमैया 20 मई 2023 से लेकर 28 मई 2026 तक प्रदेश के मुख्यमंत्री रहे हैं. 

कर्नाटक से जुड़ी ये खबर भी पढ़ें- Explainer: NDA स्टाइल से कांग्रेस ने सुलझाया कर्नाटक का पॉलिटिकल ड्रामा! CM पद छोड़ने के लिए कैसे राजी हुए सिद्धारमैया?

सिद्धारमैया के ढाई साल का कार्यकाल पूरा

कर्नाटक विधानसभा चुनाव 2023 में जीत दर्ज करने के बाद कांग्रेस की ओर से सिद्धारमैया और डीके शिवकुमार सीएम पद के दावेदार के रूप में सामने आए. इस वजह से ढाई-ढाई साल के मुख्यमंत्री का फॉर्मूला बनाया गया. साल 2025 में सिद्धारमैया के ढाई साल पूरे हो गए. हालांकि, वे तब भी मुख्यमंत्री बनने पर अड़े रहे. जो फॉर्मूला तय हुआ था, उसके हिसाब से दिसंबर 2025 में शिवकुमार को मुख्यमंत्री का जिम्मा संभाल लेना था लेकिन उस वक्त कांग्रेस अलाकामान चुनावी तैयारियों में व्यस्त था, जिस वजह से बदलाव छह महीने बाद हो पाया.  

 

Continue reading on the app

  Sports

ENG W vs IND W, 3rd T20I: इंग्लैंड में सबसे सफल रन चेज का बना रिकॉर्ड, टीम इंडिया ने 2-1 से जीती सीरीज

India Women Won T20 Series in England: भारत की महिला क्रिकेट टीम ने इंग्लैंड में खेली 3 T20 मैचों की सीरीज जीत ली है. हालांकि, तीसरे T20 में उन्हें हार का सामना करना, जिसमें इंग्लैंड ने अपनी जमीन पर सबसे सफल रन चेज का नया रिकॉर्ड बनाया . Wed, 03 Jun 2026 07:08:17 +0530

  Videos
See all

Kavita Dowry Death Case: दहेज के लिए की गई कविता की हत्या! | Justice For Kavita #tmktech #vivo #v29pro
2026-06-03T02:45:03+00:00

Iran America War Update : बहरीन कुवैत में धमाके, ईरान ने दागी मिसाइलें! | Trump | Mayank Mishra | #tmktech #vivo #v29pro
2026-06-03T02:53:56+00:00

Ghaziabad Surya Murder Case: सूर्या हत्याकांड में बुलडोजर तैयार? | Breaking News |Asad Encounter |UP #tmktech #vivo #v29pro
2026-06-03T02:45:25+00:00

Uttarkashi Babita Pandey Case: 4 दिन बाद भी कोई सुराग नहीं,कहां गायब है बबीता पांडेय |Breaking News #tmktech #vivo #v29pro
2026-06-03T03:15:17+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers