Responsive Scrollable Menu

पेट्रोल-डीजल ₹2.5 और महंगा हो सकता है:चांदी ₹2,050 बढ़कर ₹2.65 लाख पर पहुंची, साउथ कोरिया ने भारतीय शेयर बाजार को पीछे छोड़ा

कल की बड़ी खबर पेट्रोल-डीजल से जुड़ी रही। अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की बढ़ती कीमतों के बीच भारत में तेल कंपनियां पेट्रोल डीजल की कीमत में 2.5 रुपए तक का इजाफा कर सकती हैं। अभी देश में 15 मई से अब तक पेट्रोल और डीजल की कीमतों में करीब ₹7.5 प्रति लीटर की बढ़ोतरी हो चुकी है। वहीं, 10 ग्राम 24 कैरेट सोने के दाम 758 रुपए बढ़कर 1.56 लाख रुपए हो गया और 1 किलो चांदी की कीमत 2,050 रुपए बढ़कर 2.65 लाख रुपए पर पहुंच गई है। कल की बड़ी खबर से पहले आज की ये सुर्खियां… कल की बड़ी खबर से पहले आज की ये सुर्खियां… 1. क्रिसिल का दावा- ₹2.5 और महंगा हो सकता है पेट्रोल-डीजल: 4 बार में ₹7.5 बढ़ चुकी हैं कीमतें, खाने-पीने की चीजों के भी दाम बढ़ेंगे अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की बढ़ती कीमतों के बीच भारत में तेल कंपनियां पेट्रोल डीजल की कीमत में 2.5 रुपए तक का इजाफा कर सकती हैं। अभी देश में 15 मई से अब तक पेट्रोल और डीजल की कीमतों में करीब ₹7.5 प्रति लीटर की बढ़ोतरी हो चुकी है। रेटिंग एजेंसी क्रिसिल ने मंगलवार (2 जून) को अपनी रिपोर्ट में दावा किया कि, अगर ग्लोबल मार्केट में क्रूड ऑयल की कीमतें इसी तरह बढ़ती रहीं, तो तेल कंपनियां अपना घाटा कम करने के लिए आने वाले दिनों में कुल बढ़ोतरी को ₹10 प्रति लीटर तक ले जा सकती हैं। पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें… 2. चांदी ₹2,050 बढ़कर ₹2.65 लाख किलो पर पहुंची: इस साल ₹35 हजार महंगी हुई, सोना आज ₹758 बढ़कर ₹1.56 लाख हुआ सोने-चांदी के दाम में 2 जून को बढ़त रही। इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन (IBJA) के अनुसार, 10 ग्राम 24 कैरेट सोने के दाम 758 रुपए बढ़कर 1.56 लाख रुपए हो गया है। वहीं, 1 किलो चांदी की कीमत 2,050 रुपए बढ़कर 2.65 लाख रुपए पर पहुंच गई है। पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें… 3. भारतीय शेयर बाजार को साउथ कोरिया ने पीछे छोड़ा: AI में तेजी से मार्केट कैप ₹475 लाख करोड़ हुआ, भारत की वैल्यू ₹456 लाख करोड़ साउथ कोरिया का शेयर बाजार भारत को पीछे छोड़कर दुनिया का छठा सबसे बड़ा मार्केट बन गया है। इसकी बड़ी वजह चिप बनाने वाली दिग्गज कंपनियां हैं, जो आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) के बढ़ते इस्तेमाल के दम पर लगातार रिकॉर्ड बना रही हैं। ब्लूमबर्ग के अनुसार इस साल साउथ कोरिया की लिस्टेड कंपनियों की कुल मार्केट कैप 86% बढ़कर 5 ट्रिलियन डॉलर (करीब 475 लाख करोड़ रुपए) पर पहुंच गई है। वहीं, भारतीय शेयर बाजार की मार्केट कैप घटकर 4.8 ट्रिलियन डॉलर (करीब 456 लाख करोड़ रुपए) रह गई है। पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें… 4. वेदांता ग्रुप के मुंबई-दिल्ली दफ्तरों पर ED की रेड: फेमा नियमों के उल्लंघन का आरोप; ₹74,000 करोड़ के कर्ज वाली पैरेंट कंपनी को पेमेंट किया था प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने मंगलवार, 2 जून को दिग्गज बिजनेसमैन अनिल अग्रवाल के नेतृत्व वाले वेदांता ग्रुप के ठिकानों पर छापेमारी की है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, यह कार्रवाई ग्रुप के मुंबई और दिल्ली स्थित दफ्तरों पर की गई। ED की कार्रवाई फॉरेन एक्सचेंज मैनेजमेंट एक्ट (FEMA) के नियमों के कथित उल्लंघन से जुड़ी हुई है। यह कार्रवाई ऐसे समय में हुई है, जब कंपनी अपने कारोबार को 5 अलग-अलग लिस्टेड कंपनियों में बांटने (डिमर्जर) की प्रक्रिया पर काम कर रही है। पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें… 5. सेंसेक्स 383 अंक चढ़कर 74,650 पर बंद हुआ:निफ्टी में भी 101 अंक की तेजी रही, IT और ऑटो शेयर्स में ज्यादा खरीदारी शेयर बाजार में 2 जून को बढ़त रही। सेंसेक्स 383 अंक की तेजी के साथ 74,650 पर बंद हुआ। निफ्टी में भी 101 अंक की बढ़त रही, ये 23,484 पर बंद हुआ। आज IT, FMCG और ऑटो शेयर्स में ज्यादा खरीदारी रही। पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें… दुनिया के टॉप-10 सबसे अमीर कौन रहे यह भी देख लीजिए… मंगलवार के शेयर बाजार और सोना-चांदी का हाल जान लीजिए… पेट्रोल-डीजल और घरेलू गैस सिलेंडर की कीमत जान लीजिए...

Continue reading on the app

हरे सूट में लड़की का शानदार डांस हुआ वायरल, ‘Aaja Sohneya’ गाने पर अदाओं ने जीता दिल!

सोशल मीडिया पर डांस वीडियो अक्सर वायरल होते रहते हैं, लेकिन कुछ परफॉर्मेंस ऐसी होती हैं जो लोगों का दिल जीत लेती हैं. इन दिनों एक लड़की का डांस वीडियो इंटरनेट पर खूब देखा जा रहा है, जिसमें वह हरे रंग के खूबसूरत सूट में मशहूर गाने ‘Aaja Sohneya’ पर शानदार डांस करती नजर आ रही है. लड़की के क्यूट एक्सप्रेशंस, प्यारी स्माइल और जबरदस्त डांस मूव्स ने लोगों को पूरी तरह दीवाना बना दिया है. वीडियो में लड़की पूरे आत्मविश्वास और एनर्जी के साथ डांस करती दिखाई दे रही है. उसके हर स्टेप में ग्रेस और स्टाइल साफ नजर आता है. खास बात यह है कि लड़की ने बेहद सिंपल अंदाज में ऐसा खूबसूरत डांस किया कि लोग वीडियो को बार-बार देखने पर मजबूर हो गए. हरे सूट में उसका देसी लुक भी लोगों को काफी पसंद आ रहा है. सोशल मीडिया यूजर्स वीडियो पर लगातार कमेंट कर रहे हैं. कोई उसके डांस मूव्स की तारीफ कर रहा है तो कोई उसकी स्माइल को वीडियो की सबसे बड़ी खूबसूरती बता रहा है. कई लोगों ने उसे “डांस क्वीन” तक कह दिया. Viral Video: Instagram-@musk_aanmk

Continue reading on the app

  Sports

Ishan Kishan Captain: ईशान किशन बनेंगे SRH के फुल टाइम कप्तान? पैट कमिंस ने लिया बड़ा फैसला

सनराइजर्स हैदराबाद को आईपीएल 2026 के एलिमिनेटर में हार मिली थी और अब इस टीम का कप्तान भी बदलने वाला है. बताया जा रहा है कि अगले सीजन में कमिंस की जगह ईशान किशन कप्तानी करेंगे. Wed, 03 Jun 2026 14:56:44 +0530

  Videos
See all

Delhi Big Breaking News: मालवीय नगर जहां लगी आग वहां से सीधा LIVE | Malviya Nagar Fire #tmktech #vivo #v29pro
2026-06-03T09:33:56+00:00

CM Yogi On Ravi kishan : सीएम ने मंच से की सांसद रवि किशन की तारीफ | UP News | Viral Video | BJP #tmktech #vivo #v29pro
2026-06-03T09:45:24+00:00

CBSE Results Scam Update: Sarthak Siddhant के किस तर्क के बाद हटे CBSE चेयरमैन और सचिव ? |Top News #tmktech #vivo #v29pro
2026-06-03T09:35:35+00:00

Iran America War LIVE Update: ईरान-अमेरिका युद्ध के ताजा हालात | Trump | Khamenei | Netanyahu | War #tmktech #vivo #v29pro
2026-06-03T09:42:59+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers