एमपी-यूपी समेत 11 राज्यों में आंधी-बारिश:आगरा में सड़क-फुटपाथ धंसे, कार-ट्रैक्टर गड्ढे में पलटे; जम्मू-कश्मीर में 3 जगह बादल फटा
देशभर में आंधी-बारिश से पारा 40°C के नीचे आ गया है। मंगलवार को उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, राजस्थान, बिहार, उत्तराखंड, झारखंड, छत्तीसगढ़, जम्मू-कश्मीर, कर्नाटक, तमिलनाडु और गुजरात में बारिश हुई। यूपी के आगरा में करीब एक घंटे तक तेज बारिश से सड़कें और फुटपाथ धंस गए। इसमें ट्रैक्टर-ट्रॉली समेत कारें और ट्रक पलट गए। एमपी के सिंगरौली में बिजली गिरने से किशोर की और नीमच में जर्जर मकान की छत गिरने से मां-बेटे की मौत हो गई। जम्मू-कश्मीर के डोडा, किश्तवाड़ और पुंछ जिलों में बादल फटे। कई बार अचानक बाढ़ आ गई। इससे सड़कें जाम हो गईं, रिहायशी इलाके पानी में डूब गए और गाड़ियां मलबे में फंस गईं। अनंतनाग जिले में आंधी में पेड़ गिरने से शख्स की मौत हो गई। केरलम में 4 जून को पहुंचेगा मानसून मौसम विभाग ने बताया कि मानसून 4 जून को केरलम के तट पर पहुंच सकता है। पहले 26 मई को केरलम पहुंचने का अनुमान था। मानसून आमतौर पर 1 जून के आसपास केरलम पहुंचता है और अगले डेढ़ महीने में पूरे देश को कवर करता है।4 मौसम विभाग के मुताबिक, 2 से 6 जून के बीच केरलम के ज्यादातर हिस्सों में बारिश होगी। मंगलवार को मलप्पुरम, कोझिकोड और वायनाड में ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। बाकी 11 जिलों में यलो अलर्ट है। राज्यों से मौसम की तस्वीरें… अगले दो दिन के मौसम का हाल 4 जून: 5 जून:
अर्जुन तेंदुलकर का मुंबई टी20 लीग में धमाका, पहले गेंद से किया परेशान, फिर छक्का लगाकर जिताया मैच
arjun Tendulkar Mumbai t20 league: शिवम दुबे की कप्तानी वाली एआरसीएस अंधेरी ने मुंबई टी20 लीग के चौथे मुकाबले में सोबो मुंबई फाल्कान्स को 5 विकेट से हरा दिया. अंधेरी टीम को अर्जुन तेंदुलकर ने छक्का लगाकर जीत की दहलीज पार कराई। वह दो गेंद में 7 रन बनाकर नाबाद रहे. इससे पहले वह मैच में गेंदबाजी करते हुए बेहद किफायती रहे. उन्होंने तीन ओवर में 21 रन देकर एक विकेट चटकाया.
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others
News18
















/newsnation/media/agency_attachments/logo-webp.webp)





