Mobile Emergency Alert: फोन पर अचानक बजा सायरन? जानें क्यों आया ये मैसेज
फोन पर अचानक तेज सायरन और Emergency Alert मैसेज देखकर कई लोग हैरान रह गए। कुछ लोगों को लगा कि कोई बड़ा खतरा आ गया है, जबकि कई लोग समझ ही नहीं पाए कि आखिर ये अलर्ट क्यों आया। लेकिन इसके पीछे की वजह क्या है और क्या यह किसी खतरे का संकेत है? आइए जानते हैं पूरी सच्चाई।
भोपाल में बर्रई रोड स्थित ओमेगा अस्पताल में संदीप पत्नी के साथ डॉक्टर के पास बैठे थे, तभी अचानक उनके फोन के साथ वहां मौजूद कई लोगों के मोबाइल पर एक साथ सायरन बज उठा।
घबराहट में ज्यादातर लोगों ने अलर्ट मैसेज बिना पढ़े ही बंद कर दिया। इसके बाद सभी एक-दूसरे से यही पूछते नजर आए-“क्या अलर्ट था? आपने पढ़ा क्या?”
क्या है यह अलर्ट?
कुछ ही देर में सोशल मीडिया पर भी इस अलर्ट को लेकर सवाल उठने लगे। बाद में स्पष्ट हुआ कि यह भारत सरकार के नए Emergency Alert System की टेस्टिंग का हिस्सा था। यह कोई वास्तविक खतरा नहीं, बल्कि एक मॉक ड्रिल थी।
इसका मकसद किसी भी आपदा या खतरे की स्थिति में लोगों तक तुरंत सूचना पहुंचाना है। सरकार ने साफ किया है कि यह केवल एक टेस्ट मैसेज था और लोगों को घबराने की जरूरत नहीं है।
A step forward in strengthening how we communicate during critical situations.
— DoT India (@DoT_India) May 2, 2026
The Department of Telecommunications, in coordination with key national agencies, is set to launch an advanced public alerting framework aimed at enabling timely communication during critical… pic.twitter.com/0uUu5AQ7hs
किसने लॉन्च किया सिस्टम?
इस सिस्टम को 2 मई 2026 को केंद्रीय गृह मंत्री Amit Shah और केंद्रीय संचार मंत्री Jyotiraditya Scindia द्वारा लॉन्च किया गया। यह पहल देश की डिजिटल सुरक्षा और आपदा प्रबंधन क्षमता को मजबूत करने के लिए की गई है।
कैसे काम करता है यह सिस्टम?
इस नए सिस्टम का नाम SACHET (Integrated Alert System) है, जिसे Centre for Development of Telematics (C-DOT) ने विकसित किया है। यह तकनीक पुराने SMS अलर्ट सिस्टम से काफी एडवांस है।
अगर आपके फोन पर Alert Message आए, घबराएं नहीं।
— DoT India (@DoT_India) May 1, 2026
यह Emergency Alert System की testing का हिस्सा है,
ताकि आपदा के समय सही जानकारी समय पर मिल सके।
Testing के दौरान यह संदेश बार-बार आ सकता है।
इसे अनदेखा करें, आपको कुछ करने की ज़रूरत नहीं है।#EmergencyAlerts #StayAlert… pic.twitter.com/z0UdeWoZGT
Cell Broadcast तकनीक की खास बात यह है कि:
- यह फोन की साइलेंट या DND मोड को भी ओवरराइड करता है
- तेज सायरन जैसी आवाज बजती है
- स्क्रीन पर बड़ा और स्पष्ट मैसेज दिखता है
- सभी मोबाइल यूजर्स तक एक साथ अलर्ट पहुंचता है
किन स्थितियों में मिलेगा अलर्ट?
यह सिस्टम प्राकृतिक और मानव-निर्मित दोनों तरह की आपदाओं के लिए उपयोग होगा, जैसे:
- भूकंप
- सुनामी
- चक्रवात
- बिजली गिरना
- गैस लीकेज
- केमिकल हादसे
पहले से कितना काम हो चुका है?
सरकारी आंकड़ों के अनुसार, आपदा प्रबंधन एजेंसियां पहले ही इस नेटवर्क के जरिए 19 से अधिक भाषाओं में 134 अरब से ज्यादा SMS अलर्ट भेज चुकी हैं। अब यह नया सिस्टम और तेज और प्रभावी तरीके से काम करेगा।
अगर आपके फोन पर ऐसा अलर्ट आए तो घबराने की जरूरत नहीं है। यह केवल सूचना या टेस्ट मैसेज हो सकता है। औऱ ऑफिशियल सूचना आने तक शांत रहें।
पीवी सिंधू का सिंगापुर ओपन में विजयी आगाज, सात्विक-चिराग भी आगे बढ़े; इन भारतीयों ने झेली हार
Singapore Badminton Open 2026: भारत की स्टार बैडमिंटन प्लेयर पीवी सिंधू ने सिंगापुर ओपन में विजयी आगाज किया है। सात्विक-चिराग भी टूर्नामेंट में आगे बढ़े हैं।




Haribhoomi











/newsnation/media/agency_attachments/logo-webp.webp)






