Responsive Scrollable Menu

चीन में पारिस्थितिक पर्यावरण की गुणवत्ता बेहतर

चीन में पारिस्थितिक पर्यावरण की गुणवत्ता बेहतर

Continue reading on the app

Kiren Rijiju और असम-अरुणाचल सांसदों ने सीमा पर शांति की अपील की, बातचीत से सुलझेंगे विवाद

असम और अरुणाचल प्रदेश के सांसदों ने बृहस्पतिवार को दोनों राज्यों की सीमा पर रहने वाले लोगों से शांति बनाए रखने, सौहार्दपूर्ण ढंग से रहने और बातचीत के जरिए अपने मतभेदों को सुलझाने की अपील की। यह अपील असम-अरुणाचल प्रदेश सीमा पर स्थिति का जायजा लेने के लिए बुलाई गई एक बैठक के बाद सांसदों द्वारा की गई। बुधवार को गोलीबारी की एक घटना के बाद वहां तनाव फैल गया था, जिसमें 11 लोग घायल हो गए थे।

असम के सांसदों के साथ केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री किरेन रीजीजू ने कहा, ‘‘असम और अरुणाचल प्रदेश के सांसद सीमा पर शांति बनाए रखने की अपील करते हैं। हमें भाइयों और बहनों की तरह मिलजुलकर सौहार्दपूर्ण ढंग से रहना चाहिए और किसी भी भूमि विवाद को केवल शांतिपूर्ण बातचीत के माध्यम से सुलझाना चाहिए। अरुणाचल प्रदेश से सांसद रीजीजू ने कहा कि असम और अरुणाचल प्रदेश के बीच का रिश्ता कई पीढ़ियों से बना गहरा बंधन है, जो भाईचारे, स्नेह और आपसी सम्मान पर आधारित है।

उन्होंने कहा, ‘‘बातचीत के माध्यम से हम अपने मतभेदों को सुलझा रहे हैं, और भले ही हर मुद्दे का समाधान न निकले, हम इस रास्ते पर आगे बढ़ते रहेंगे। शायद हमारी सीमाएं अलग हैं, लेकिन हमारे दिल एक हैं। मंत्री ने कहा कि अरुणाचल प्रदेश को असम से अलग कर बनाया गया था और दोनों राज्यों के लोग भाई-बहनों की तरह रहते हैं।

उन्होंने कहा कि कभी-कभी स्थानीय स्तर पर कुछ विवाद पैदा हो जाते हैं, जो परिवार के विवाद की तरह होते हैं, और इसके लिए दोनों राज्यों के बीच कोई लड़ाई नहीं हो सकती।उन्होंने कहा, ‘‘मैंने दोनों मुख्यमंत्रियों से बात की है। वे संपर्क में हैं। वरिष्ठ मंत्री घटनास्थल का दौरा कर रहे हैं और स्थानीय स्तर पर बातचीत चल रही है।

रीजीजू ने कहा, हम सभी सांसदों ने एक साथ बैठकर इस मुद्दे पर चर्चा की। हम हमेशा एक साथ हैं। पूर्वोत्तर एक परिवार है।

सीमा पर बुधवार को हुई गोलीबारी की एक घटना के बाद असम और अरुणाचल प्रदेश में तनाव फैल गया था, जिसमें असम के कई लोग घायल हो गए थे।

Continue reading on the app

  Sports

देवदत्त पडिक्कल के नाम रिकॉर्ड, करियर का पहला शतक ठोकते ही किया बड़ा कारनामा, 21वीं सदी में दूसरी बार हुआ ऐसा

devdutt padikkal record: 26 वर्षीय भारतीय बल्लेबाज देवदत्त पडिक्कल ने गॉल में जारी टेस्ट मैच के पहले दिन जबरदस्त बल्लेबाजी करते हुए शतक ठोका. यह उनके टेस्ट करियर का पहला सैकड़ा है. इस शतक के साथ ही बाएं हाथ के इस बल्लेबाज ने एक अनोखी उपलब्धि भी नाम कर ली. आखिरी बार 2002 में किसी भारतीय ने ऐसा किया था. Sat, 15 Aug 2026 17:30:59 +0530

  Videos
See all

Iran America War Update : ट्रंप का ऐलान, हार्मुज बनेगा अमेरिका का हिस्सा! | Breaking News #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-15T12:12:47+00:00

कभी बम धमाकों से दहला था असम, आज तिरंगे के साथ मना रहा 80वां स्वतंत्रता दिवस | Assam News #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-15T12:08:09+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers