Responsive Scrollable Menu

दुनिया का सबसे बड़ा बोर्ड बार-बार क्यों फेल, CBSE का ‘विलेन’कौन?

12वीं बोर्ड का रिजल्ट आने के बाद से ही CBSE सवालों के घेरे में है. OSM यानी ऑन स्क्रीन मार्किंग सिस्टम आधी अधूरी तैयारी का एक नया उदाहरण बन गया है. जिसके बाद मंगलवार को संसद समिति की बैठक के बाद सरकार ने बोर्ड परीक्षा के लिए अपनाई गई ऑन स्क्रीन मार्किंग सिस्टम में कथित अनियमितताओं के मद्देनजर बड़ा एक्शन भी लिया.

Continue reading on the app

नौतपा की भीषण गर्मी में गलत डाइट से बढ़ सकता है हीट स्ट्रोक का खतरा, जानें कैसा होना चाहिए खानपान

नई दिल्ली, 2 जून (आईएएनएस)। इन दिनों गर्मी का कहर देखने को मिल रहा है। इसे नौतपा कहा जाता है। इस समय सूरज की किरणें बहुत तेज हो जाती हैं और वातावरण का तापमान सामान्य से काफी ऊपर चला जाता है। वैज्ञानिक दृष्टि से देखें तो इस दौरान शरीर पर हीट स्ट्रोक यानी गर्मी का दबाव बढ़ जाता है, जिससे शरीर अपना सामान्य तापमान बनाए रखने के लिए ज्यादा मेहनत करता है।

ऐसे में गलत खानपान शरीर के तापमान को और बढ़ा सकता है, जिससे डिहाइड्रेशन, हीट स्ट्रोक और पाचन संबंधी समस्याओं का खतरा तेजी से बढ़ जाता है।

स्वास्थ्य विशेषज्ञों के अनुसार, नौतपा के दौरान शरीर को ऐसे भोजन की जरूरत होती है जो हल्का हो, जल्दी पच जाए और शरीर को अतिरिक्त गर्मी न दे, लेकिन इसके उलट अगर हम भारी और तैलीय भोजन लेते हैं तो शरीर को उसे पचाने में ज्यादा ऊर्जा खर्च करनी पड़ती है। वैज्ञानिक भाषा में इसे मेटाबॉलिक हीट प्रोडक्शन कहा जाता है। बर्गर, पिज्जा, फ्रेंच फ्राइज और अन्य तले-भुने चीजें पाचन तंत्र को धीमा करती हैं और शरीर के अंदर गर्मी बढ़ाकर थकान और कमजोरी पैदा कर सकती हैं।

इसी तरह ज्यादा मसालेदार भोजन भी शरीर के तापमान को प्रभावित करता है। मिर्च और तीखे मसालों में मौजूद कुछ यौगिक शरीर के मेटाबॉलिज्म को तेज कर देते हैं, जिससे अंदरूनी गर्मी बढ़ सकती है। ऐसे में डिहाइड्रेशन का खतरा बढ़ जाता है।

वहीं भारी प्रोटीन वाले भोजन को पचाने में शरीर को ज्यादा ऊर्जा लगती है। पाचन के दौरान शरीर ज्यादा गर्मी उत्पन्न करता है, जिससे गर्म मौसम में शरीर और ज्यादा थका हुआ महसूस करता है। यही कारण है कि विशेषज्ञ इस मौसम में हल्के प्रोटीन वाली चीजों को बेहतर मानते हैं।

पेय पदार्थों की बात करें तो कोल्ड ड्रिंक और सोडा तुरंत ठंडक का एहसास देते हैं, लेकिन इनमें मौजूद शुगर शरीर के इलेक्ट्रोलाइट बैलेंस को प्रभावित कर सकती है। ज्यादा शुगर शरीर में पानी को रोकने की क्षमता को कम करती है, जिससे धीरे-धीरे डिहाइड्रेशन बढ़ सकता है। इसी तरह चाय, कॉफी और एनर्जी ड्रिंक्स में मौजूद कैफीन शरीर से पानी को तेजी से निकालता है। इससे पेशाब के जरिए शरीर का पानी कम होता है और गर्मी में कमजोरी और थकान बढ़ सकती है।

ज्यादा नमक वाले पैकेज्ड स्नैक्स, जैसे चिप्स और नमकीन, भी शरीर के लिए नुकसानदायक हो सकते हैं। इसमें मौजूद ज्यादा सोडियम शरीर की कोशिकाओं से पानी खींच लेता है, जिससे शरीर में फ्लूइड बैलेंस बिगड़ जाता है। शरीर में पहले से ही पानी की कमी होने के चलते यह स्थिति गर्मियों में और भी खतरनाक हो जाती है।

नौतपा के दौरान बासी और खुले में रखा भोजन भी संक्रमण का बड़ा कारण बन सकता है। गर्म मौसम में बैक्टीरिया तेजी से बढ़ते हैं, जिससे फूड पॉइजनिंग और अन्य संक्रमणों का खतरा बढ़ जाता है। इसी तरह बहुत ठंडी चीजें या बर्फ वाला पानी अचानक शरीर के तापमान में बदलाव ला सकता है, जो पाचन तंत्र को प्रभावित करता है।

इन सभी जोखिमों से बचने के लिए हल्का, ताजा और हाइड्रेटिंग भोजन सबसे बेहतर माना जाता है। नारियल पानी, छाछ, लस्सी, सत्तू और मौसमी फलों का सेवन शरीर को ठंडा रखने में मदद करता है। पर्याप्त मात्रा में पानी पीना शरीर को हीट स्ट्रोक से सुरक्षित रखता है।

--आईएएनएस

पीके/वीसी

डिस्क्लेमरः यह आईएएनएस न्यूज फीड से सीधे पब्लिश हुई खबर है. इसके साथ न्यूज नेशन टीम ने किसी तरह की कोई एडिटिंग नहीं की है. ऐसे में संबंधित खबर को लेकर कोई भी जिम्मेदारी न्यूज एजेंसी की ही होगी.

Continue reading on the app

  Sports

सूर्या के बल्ले में लगी जंग... IPL के बाद T20 मुंबई लीग में भी नहीं बना सके रन, 12 गेंदों में हुआ काम-तमाम

Suryakumar Yadav Mumbai T20 League: भारतीय टी20 टीम के कप्तान और स्टार बल्लेबाज सूर्यकुमार यादव का खराब फॉर्म आईपीएल के बाद भी जारी है. मुंबई में हो रही मुंबई टी20 लीग में भी उनका बल्ला नहीं चला. अजिंक्य रहाणे की टीम नॉर्थ मुंबई पैंथर्स के खिलाफ 210 रनों के बड़े लक्ष्य का पीछा करते हुए सूर्यकुमार सिर्फ 19 रन बनाकर आउट हो गए. Tue, 2 Jun 2026 23:48:27 +0530

  Videos
See all

Firing At Khan Sir Coaching Centre LIVE: कई राउंड फायरिंग | Breaking News | Patna Breaking #tmktech #vivo #v29pro
2026-06-02T18:29:11+00:00

Attack On khan Sir Coaching: खान सर की कोचिंग के बाहर ताबड़तोड़ फायरिंग | Khan Sir Coaching Firing #tmktech #vivo #v29pro
2026-06-02T18:33:05+00:00

khan Sir On Coaching Attack : 2 दिन में कोचिंग को उड़ाने की धमकी - खान सर | Khan Sir Coaching Firing #tmktech #vivo #v29pro
2026-06-02T18:35:48+00:00

News Ki Pathshala: डील 2.0..भारत फ्रांस से खरीदेगा 114 राफेल फाइटर जेट! | Rafale | India-France Deal #tmktech #vivo #v29pro
2026-06-02T18:30:33+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers