Responsive Scrollable Menu

चमोली में THDC की निर्माणाधीन टनल में भरा मलबा-पानी, 13 लोगों का सुरक्षित रेस्क्यू, खुद मॉनिटरिंग कर रहे सीएम धामी

चमोली के पीपलकोटी में निर्माणाधीन टीएचडीसी की सहायक कंपनी एचसीसी की डीआरटी टनल में अचानक मलबा और पानी आने से अफरा-तफरी मच गई। हादसे के समय टनल के अंदर मजदूर रोज की तरह काम कर रहे थे। अचानक शाम करीब 6 बजकर 10 मिनट पर टनल में बड़ी मात्रा में मलबा और पानी आ गया। मजदूर कुछ समझ पाते, इससे पहले ही टनल का रास्ता बंद हो गया और 20 से अधिक मजदूर अंदर फंस गए। घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय प्रशासन और राज्य आपदा मोचन बल की टीमें तुरंत मौके पर पहुंच गईं।

टनल हादसे की गंभीरता को देखते हुए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने राहत और बचाव कार्य युद्धस्तर पर चलाने के निर्देश दिए हैं। घटना की जानकारी मिलते ही जिला अधिकारी गौरव कुमार भी मौके पर पहुंचे। वह लगातार राहत और बचाव कार्य की निगरानी कर रहे हैं। मौके पर जिला प्रशासन, पुलिस, एसडीआरएफ, एनडीआरएफ, आईटीबीपी और सेना सहित अन्य संबंधित एजेंसियों की टीमें तैनात हैं। राहत और बचाव दल लगातार टनल के अंदर फंसे लोगों तक पहुंचने की कोशिश कर रहे हैं।

शुरुआती प्रयासों में राहत टीमों को बड़ी सफलता मिली और दो मजदूरों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया। इसके बाद रेस्क्यू ऑपरेशन और तेज कर दिया गया। अब तक टनल से 16 मजदूरों को सुरक्षित बाहर निकाला जा चुका है। बाहर निकाले गए सभी मजदूरों को इलाज और मेडिकल जांच के लिए जिला अस्पताल गोपेश्वर भेजा जा रहा है। अस्पताल में डॉक्टरों की टीम को भी अलर्ट पर रखा गया है। बाकी मजदूरों को सुरक्षित बाहर निकालने के लिए रेस्क्यू ऑपरेशन लगातार जारी है।

महेंद्र भट्ट ने सोशल मीडिया पर दी जानकारी

उत्तराखंड भाजपा अध्यक्ष और राज्यसभा सांसद महेंद्र भट्ट ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा कि चमोली जिले के पीपलकोटी स्थित टीएचडीसी टनल में मलबा और पानी आने की सूचना मिली है। उन्होंने बताया कि घटना की गंभीरता को देखते हुए प्रशासन ने एनडीआरएफ और एसडीआरएफ की टीमों को तुरंत मौके पर भेज दिया है। जिला प्रशासन पूरी तरह अलर्ट है और युद्धस्तर पर राहत एवं बचाव अभियान चला रहा है। सांसद ने भगवान बद्रीविशाल से टनल में फंसे सभी मजदूरों के सुरक्षित होने की प्रार्थना भी की है।

टनल के अंदर रेस्क्यू में आ रही चुनौतियां

हादसे के बाद टनल के अंदर चल रहे रेस्क्यू ऑपरेशन का एक वीडियो भी सामने आने की बात कही जा रही है। हालांकि, इस वीडियो की स्वतंत्र रूप से पुष्टि नहीं की गई है। राहत और बचाव दल मलबे के बीच से रास्ता बनाने का प्रयास कर रहे हैं। टनल के अंदर पानी और मलबे का बहाव तेज होने के कारण रेस्क्यू में कई चुनौतियां आ रही हैं। इसके बावजूद राहत टीमें लगातार काम में जुटी हुई हैं। जिला प्रशासन पूरी स्थिति पर नजर बनाए हुए है। टनल के बाहर एंबुलेंस और डॉक्टरों की टीम भी तैयार है, ताकि बाहर निकाले जाने वाले मजदूरों को तुरंत प्राथमिक उपचार दिया जा सके।

Continue reading on the app

Paneer Butter Masala: रेस्टोरेंट जैसा पनीर बटर मसाला घर पर बनाएं, ग्रेवी का स्वाद ऐसा कि हर कोई मांगेगा दोबारा

Paneer Butter Masala: पनीर बटर मसाला उन डिशेज में शामिल है, जो घर के साधारण खाने को भी खास बना देती हैं। मुलायम पनीर के टुकड़े, मक्खन की खुशबू और मसालेदार-रिच ग्रेवी का कॉम्बिनेशन बच्चों से लेकर बड़ों तक सभी को पसंद आता है। अगर घर पर मेहमान आने वाले हैं या वीकेंड पर कुछ स्पेशल बनाने का मन है, तो यह रेसिपी लंच या डिनर के लिए शानदार विकल्प हो सकती है।

अक्सर घर पर पनीर बटर मसाला बनाते समय रेस्टोरेंट जैसी क्रीमी और स्मूद ग्रेवी नहीं बन पाती। इसकी वजह मसालों का संतुलन, टमाटर की सही पकाई और पनीर को ज्यादा देर तक पकाना हो सकता है। कुछ आसान कुकिंग ट्रिक्स अपनाकर आप घर पर भी स्वादिष्ट, खुशबूदार और सिल्की ग्रेवी वाली पनीर बटर मसाला तैयार कर सकते हैं।

पनीर बटर मसाला के लिए सामग्री

  • 250 ग्राम पनीर
  • 3-4 मध्यम आकार के टमाटर
  • 1 मध्यम प्याज
  • 1-2 हरी मिर्च
  • 1 चम्मच अदरक-लहसुन पेस्ट
  • 1-2 बड़े चम्मच मक्खन
  • 1 बड़ा चम्मच तेल
  • 8-10 काजू
  • 1/2 चम्मच जीरा
  • 1/2 चम्मच हल्दी
  • 1 चम्मच लाल मिर्च पाउडर
  • 1 चम्मच धनिया पाउडर
  • 1/2 चम्मच गरम मसाला
  • 1/2 चम्मच कसूरी मेथी
  • 2-3 बड़े चम्मच फ्रेश क्रीम
  • नमक स्वादानुसार
  • थोड़ा हरा धनिया

पनीर बटर मसाला बनाने का तरीका

सबसे पहले तैयार करें स्मूद ग्रेवी
एक पैन में थोड़ा तेल गर्म करके प्याज, कटे टमाटर, हरी मिर्च और काजू डालें। इन्हें मध्यम आंच पर तब तक पकाएं जब तक टमाटर नरम न हो जाएं। मिश्रण को ठंडा करके मिक्सर में बारीक पीस लें। जरूरत हो तो थोड़ा पानी डालें।

ग्रेवी को ज्यादा रेस्टोरेंट जैसा स्मूद बनाने के लिए इसे छलनी से छान सकते हैं। इससे टमाटर के बीज और छिलके अलग हो जाएंगे और ग्रेवी का टेक्सचर सिल्की बनेगा।

मसालों को अच्छी तरह भूनें
अब कड़ाही में मक्खन और थोड़ा तेल डालें। जीरा चटकने पर अदरक-लहसुन का पेस्ट डालकर हल्का भूनें। इसके बाद तैयार टमाटर-प्याज की प्यूरी डालें।

अब हल्दी, धनिया पाउडर और लाल मिर्च पाउडर डालकर मसाले को मध्यम आंच पर पकाएं। इसे तब तक भूनें जब तक ग्रेवी से कच्ची खुशबू खत्म न हो जाए और किनारों पर हल्का तेल नजर आने लगे। यही स्टेप ग्रेवी के स्वाद को गहरा बनाने में मदद करता है।

पनीर डालते समय रखें खास ध्यान
अब ग्रेवी में जरूरत के अनुसार थोड़ा गर्म पानी डालकर मनचाही कंसिस्टेंसी तैयार करें। नमक डालें और कुछ मिनट पकने दें। इसके बाद पनीर के क्यूब्स डालें।

पनीर को ग्रेवी में डालने के बाद बहुत देर तक तेज आंच पर न पकाएं। इससे पनीर सख्त हो सकता है। आखिर में गरम मसाला, कसूरी मेथी और फ्रेश क्रीम डालकर अच्छी तरह मिलाएं। ऊपर से थोड़ा मक्खन और हरा धनिया डालकर गैस बंद कर दें।

इस तरह बढ़ेगा रेस्टोरेंट जैसा स्वाद
पनीर को ज्यादा मुलायम रखने के लिए पकाने से पहले कुछ मिनट हल्के गर्म पानी में रखा जा सकता है। कसूरी मेथी को हथेलियों के बीच मसलकर डालने से इसकी खुशबू अच्छी तरह निकलती है। ग्रेवी में मक्खन और क्रीम की मात्रा अपने स्वाद और डाइट के अनुसार रखें।

गरमा-गरम पनीर बटर मसाला को नान, रोटी, तंदूरी रोटी या जीरा राइस के साथ सर्व करें। घर पर बनी यह डिश किसी खास मौके के खाने को भी रेस्टोरेंट जैसा स्वाद दे सकती है।

अगर आपको यह खबर उपयोगी लगी हो, तो इसे सोशल मीडिया पर शेयर करना न भूलें और हर अपडेट के लिए जुड़े रहिए [haribhoomi.com] के साथ।

लेखक: (कीर्ति)

Continue reading on the app

  Sports

Independence Day 2026: भारत के वो महान खिलाड़ी, जो आजादी से पहले ही बन गए देश की पहचान

भारत ने आजादी के बाद कई खेलों में धीरे-धीरे तरक्की की और आज कई उपलब्धियां हासिल कर ली हैं. मगर इनमें से कुछ की दमदार बुनियाद आजादी से पहले ही पड़ चुकी थी, जिनमें कुछ महान खिलाड़ियों का योगदान था. Fri, 14 Aug 2026 23:43:57 +0530

  Videos
See all

Major Gaurav Arya: भूखे मरेंगे, लेकिन बंदूक ज़रूर ख़रीदेंगे | Command Centre | #shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-14T22:30:10+00:00

Iran America War Update: ईरान ने उड़ाए अमेरिकी जेट? | Trump | Mojtaba | IRGC | World War #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-14T22:30:35+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers