Responsive Scrollable Menu

IND vs AFG: भारत और अफगानिस्तान के बीच खेले गए एकमात्र टेस्ट में जब दिखा था ये नजारा, अजिंक्य रहाणे ने जीता था दिल

IND vs AFG: भारतीय टीम इसी महीने जून में टेस्ट क्रिकेट के इतिहास में अफगानिस्तान के खिलाफ अपना दूसरा टेस्ट मैच खेलने उतरेगी. भारत और अफगानिस्तान के बीच एकमात्र टेस्ट मैच और 3 वनडे मैचों की सीरीज खेली जाएगी. टेस्ट मैच की शुरुआत 6 जून से होगी. जबकि वनडे सीरीज का आगाज 13 जून से होगा. दोनों टीमें के स्क्वाड का ऐलान हो चुका है. टीम इंडिया अपने घर में इस सीरीज के लिए अफगानिस्तान की मेजबानी करेगी. अफगानिस्तान के खिलाफ वनडे सीरीज से रोहित शर्मा और विराट कोहली जैसे दिग्गज बल्लेबाज टीम इंडिया में वापसी करेंगे. बता दें कि जब भारतीय टीम ने अफगानिस्तान के खिलाफ पहला टेस्ट मैच खेला तब कप्तान अजिंक्य रहाणे ने सभी को दिल जीत लिया था. 

विराट कोहली की जगह अजिंक्य रहाणे ने की थी टीम इंडिया की कप्तानी

भारत और अफगानिस्तान के बीच क्रिकेट के इतिहास में पहला टेस्ट मैच साल 2018 में खेला गया था. यह अफगानिस्तान का डेब्यू टेस्ट मैच था. यानी अफगानिस्तान की टीम पहली बार टेस्ट क्रिकेट खेल रही थी. यह टेस्ट मैच भी टीम इंडिया की मेजबानी में खेला गया था. तब टीम इंडिया के नियमित कप्तान विराट कोहली थे, लेकिन कोहली इस मैच का हिस्सा नहीं थे. रोहित शर्मा भी अफगानिस्तान के खिलाफ टेस्ट मैच नहीं खेले थे. तब विराट कोहली की गैरमौजूदगी में अजिंक्य रहाणे ने इंडिया की कप्तानी की थी. 

अफगान प्लेयर्स को स्टेज पर बुलाकर अजिंक्य रहाणे ने जीता था दुनियाभर के फैंस का दिल

अफगानिस्तान के खिलाफ इस टेस्ट मैच को टीम इंडिया ने 2 दिन में ही अपने नाम कर लिया था. भारत ने अफगानिस्तान को पारी और 262 रनों से हरा दिया था. इसके बाद भारतीय कप्तान अजिंक्य रहाणे ने अपनी खेल भावना और दरियादिली से सभी का दिल जीत लिया था. दरअसल ट्रॉफी मिलने के बाद अजिंक्य रहाणे ने अफगानिस्तान की पूरी टीम को ट्रॉफी के साथ फोटो खिंचवाने के लिए स्टेज पर बुलाया था और फोटो खिंचवाई थी. खेल भावना के इस शानदार नजारे की दुनिया भर में तारीफ हुई थी. 

शिखर धवन-मुरली विजय ने अफगानिस्तान के टेस्ट में खिलाफ लगाया था शतक

भारत और अफगानिस्तान के बीच यह एकमात्र टेस्ट मैच साल 2018 में बेंगलुरु के एम.चिन्नास्वामी स्टेडियम में 14 जून से 15 जून तक खेला गया था. इस मैच में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए दोनों ओपनर्स शिखर धवन और मुरली विजय की शतक के दम पर टीम इंडिया ने 474 रन बनाए थे. धवन ने 96 गेंदों पर 107 रनों की पारी खेली थी. जबकि मुरली विजय 153 गेंदों पर 105 रन बनाए थे. इसके अलावा हार्दिक पांड्या ने 71 रन और केएल राहुल ने 54 रन बनाए थे. अफगानिस्तान के लिए मोहम्मद यामीन अहमदजई ने सबसे ज्यादा 3 विकेट चटकाए थे.

सिर्फ 2 दिन में खत्म हुआ था भारत और अफगानिस्तान का टेस्ट मैच

भारतीय टीम की पहली पारी के जवाब में अफगानिस्तान की पूरी टीम 109 रनों पर सिमट गई थी. अफगान के लिए सिर्फ मोहम्मद नबी 20 रनों के आंकड़े को पार करने में कामयाब हुए थे. वहीं टीम इंडिया के लिए रविचंद्रन अश्विन ने सबसे ज्यादा 4 विकेट झटके थे. वहीं ईशांत शर्मा और रवींद्र जडेजा ने 2-2 विकेट चटकाए थे. जबकि उमेश यादव ने एक विकेट ली थी, फिर अफगानिस्तान की टीम फॉलोऑन खेलते हुए 103 रनों पर ऑलआउट हो गई थी. इस तरह यह मैच सिर्फ 2 दिन में ही खत्म हो गया और भारत ने पारी 262 रनों से जीत लिया.

इस बार पूरी तरह बदल जाएगी टीम इंडिया

शिखर धवन को उनके शादार प्रदर्शन के लिए प्लेयर ऑफ द मैच का अवॉर्ड दिया गया था. दरअसल धवन ने टेस्ट मैच के पहले ही दिन लंच से पहले शतक लगाने का कारनामा कर दिया था. ये कारनामा करने वाले धवन पहले भारतीय बल्लेबाज बने थे. हालांकि इस बार जब टीम इंडिया अफगानिस्तान के खिलाफ टेस्ट मैच में उतरेगी तो पूरी टीम बदल चुकी होगी. केएल राहुल को छोड़ साल 2018 वाले सभी भारतीय खिलाड़ी अफगानिस्तान के खिलाफ इस टेस्ट मैच का हिस्सा नहीं होंगे.

यह भी पढ़ें:  इंस्टाग्राम पर पूरे हुए RCB के 25 मिलियन फॉलोवर्स, यहां जानिए सभी 10 टीमों के कितने हैं फॉलोवर्स

Continue reading on the app

Fact Check: आरोपियों का जुलूस निकालती पुलिस का वीडियो मध्य प्रदेश पुलिस का, गाजियाबाद सूर्या हत्याकांड का नहीं

नई दिल्ली (विश्वास न्यूज)। उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद में 28 मई को 17 वर्षीय सूर्या प्रताप की असद नाम के एक शख्स ने चाकू मारकर हत्या कर दी थी। इसी हत्याकांड से जोड़ते हुए एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में पुलिस को दो लोगों को […]

The post Fact Check: आरोपियों का जुलूस निकालती पुलिस का वीडियो मध्य प्रदेश पुलिस का, गाजियाबाद सूर्या हत्याकांड का नहीं appeared first on Vishvas News.

Continue reading on the app

  Sports

Sri Lanka Cricket: 46 खिलाड़ियों को मिला सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट, RCB के खिलाड़ी को भी मिली खुशखबरी

श्रीलंका ने सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट का ऐलान करते हुए 46 खिलाड़ियों को इसमें शामिल किया है. बड़ी बात ये है कि आरसीबी के खिलाड़ी, जिसने बोर्ड से झगड़ा कर लिया था वो भी इसमें शामिल है. Tue, 02 Jun 2026 19:56:52 +0530

  Videos
See all

Surya Murder Case: मदरसे को लेकर रोहित सिंह का सनसनीखेज दावा ! Asad Encounter | madarsa #tmktech #vivo #v29pro
2026-06-02T15:06:29+00:00

Ghaziabad Murder Case: 'असद एनकाउंटर' से विपक्ष को क्यों तकलीफ? | Surya Chauhan | CM Yogi | Akhilesh #tmktech #vivo #v29pro
2026-06-02T15:05:35+00:00

Sai Murder Case: 'सरकार के लोग आए थे और हमें आश्वासन दिए है' | Delhi Murder Case | Delhi Police #tmktech #vivo #v29pro
2026-06-02T15:03:16+00:00

Bengal Politics | TMC सांसद कल्याण बनर्जी का भयंकर फूटा गुस्सा! BJP पर लगाए बेहद गंभीर आरोप! #tmktech #vivo #v29pro
2026-06-02T15:03:29+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers