Responsive Scrollable Menu

CBI ने उत्तराखंड के LUCC चिट फंड घोटाले में दो मुख्य साजिशकर्ताओं को गिरफ्तार किया

उत्तराखंड में बहुचर्चित LUCC (लोनी अर्बन मल्टी स्टेट क्रेडिट एंड थ्रिफ्ट को-ऑपरेटिव सोसाइटी) चिट फंड घोटाले की जांच कर रही केंद्रीय जांच ब्यूरो (CBI) ने बड़ी कार्रवाई करते हुए दो प्रमुख आरोपियों, किशन जैन और पंकज जैन, को मुंबई से गिरफ्तार किया है. दोनों की गिरफ्तारी 1 जून 2026 को व्यापक वित्तीय जांच, बैंकिंग लेनदेन के विश्लेषण और विभिन्न राज्यों में किए गए फील्ड ऑपरेशन के बाद की गई.

विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज

यह मामला उत्तराखंड उच्च न्यायालय के 17 सितंबर 2025 के आदेश के बाद CBI को सौंपा गया था. CBI ने 26 नवंबर 2025 को IPC, BNS, उत्तराखंड जमाकर्ता हित संरक्षण अधिनियम (UPID Act) और BUDS Act की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया था. जांच के लिए उत्तराखंड पुलिस द्वारा दर्ज 18 एफआईआर CBI ने अपने अधीन ली थीं.

करीब 800 करोड़ रुपये जमा किए

जांच में सामने आया है कि LUCC ने अनियमित जमा योजनाओं के माध्यम से राज्यभर में एक लाख से अधिक निवेशकों से करीब 800 करोड़ रुपये जमा किए. आरोप है कि कंपनी के पदाधिकारियों और सहयोगियों ने निवेशकों को ऊंचे रिटर्न का लालच देकर धन एकत्र किया और बाद में उसका दुरुपयोग तथा हेराफेरी की.

गबन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई

CBI के अनुसार, गिरफ्तार किए गए दोनों आरोपी इस कथित साजिश के प्रमुख किरदार हैं और उन्होंने अन्य आरोपियों के साथ मिलकर निवेशकों से जुटाई गई राशि के संग्रह, प्रबंधन और कथित गबन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई. जांच एजेंसी को ऐसे साक्ष्य मिले हैं जो करोड़ों रुपये की राशि के प्रवाह और उसके उपयोग में उनकी सक्रिय संलिप्तता की ओर संकेत करते हैं.

इससे पहले CBI ने 12 और 13 मई 2026 को पांच अन्य आरोपियों को गिरफ्तार किया था, जिनमें उत्तराखंड में LUCC के तीन वरिष्ठ सहकारी प्रमोटर भी शामिल थे. ये सभी आरोपी वर्तमान में देहरादून की सुधोवाला जेल में न्यायिक हिरासत में हैं.

पीड़ित निवेशकों को राहत देने की प्रक्रिया

CBI ने जांच के दौरान आरोपियों द्वारा कथित रूप से अपराध की आय से खरीदी गई कई अचल संपत्तियों का भी पता लगाया है. एजेंसी ने इन संपत्तियों का विवरण उत्तराखंड सरकार के वित्त सचिव, जो BUDS Act के तहत सक्षम प्राधिकारी हैं, को भेजा है और उन्हें फ्रीज कर पीड़ित निवेशकों को राहत देने की प्रक्रिया शुरू करने का अनुरोध किया है.

CBI का कहना है कि मामले की जांच तेजी से आगे बढ़ रही है और घोटाले से जुड़े अन्य पहलुओं की भी जांच जारी है. गिरफ्तार आरोपियों को ट्रांजिट रिमांड के बाद देहरादून स्थित BUDS Act अदालत में पेश किया जाएगा.

Continue reading on the app

'काला हिरण' फिल्म के मेकर्स पर सलमान खान की टीम का बड़ा एक्शन, डायरेक्टर बोले- 'अब डर नहीं लगता'

Salman Khan Team Sends Notice To Kala Hiran Makers: हाल ही में काला हिरण (Kala Hiran) नाम की फिल्म का पोस्टर जारी किया गया था. जिसे सलमान खान (Salman Khan) से जोड़ा गया था. कई लोगों का मानना है कि इस फिल्म में सलमान खान की लाइफ के उस हिस्से को दिखाया जाएगा, जब उन पर हिरण को मारने का आरोप लगा था. इसी के साथ सालों पुराना यह मामला दोबारा चर्चा में आ गया है. खबर है कि सुपरस्टार सलमान खान की लीगल टीम ने फिल्म के मेकर्स को नोटिस भेजा है और फिल्म की रिलीज पर रोक लगाने की मांग की है. नोटिस में केवल रिलीज रोकने की मांग ही नहीं की गई, बल्कि फिल्म से जुड़े पोस्टर्स और प्रमोशन को भी रोकने के लिए कहा गया है. इस पूरे विवाद के बीच फिल्म के निर्देशक भरत एस श्रीनेत और निर्माता अमित जानी ने भी अपनी रिएक्शन दिया है. जिसके बाद यह मामला और भी ज्यादा सीरियस होता जा रहा है. 

सलमान खान की टीम ने नोटिस में क्या कहा

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, सलमान खान की लीगल टीम ने 'काला हिरण: द बैटल फॉर लेगेसी' के प्रोड्यूसर को ऑफिशियल लीगल नोटिस भेजा है. इसमें कहा गया है कि फिल्म की स्टोरी और प्रोमेशन वगैरह सलमान खान से जुड़े काला हिरण शिकार केस की ओर इशारा करता है. इसी वजह से फिल्म की रिलीज पर रोक लगाने की मांग की गई है. इस नोटिस के जरिए मेकर्स से मांग की गई है कि वे प्रोजेक्ट से जुड़े पोस्टर्स और प्रमोशन को तुरंत रोक दें. इतना ही नहीं सलमान खान की टीम की ओर से चेतावनी दी गई है कि उनकी मांगों को नहीं माना गया तो आगे लीगल एक्शन लिया जाएगा.

काला हिरण फिल्म के मेकर्स क्या बोले

सलमान खान की ओर से भेजे गए लीगल नोटिस पर फिल्म के मेकर्स ने अपना रिएक्शन दिया है. इस फिल्म के डायरेक्टर भरत एस श्रीनेत ने कहा कि अब उन्हें ऐसे विवादों से डर नहीं लगता. उन्होंने कहा, 'उदयपुर फाइल्स ने फाइट करना सिखा दिया है, अब डर नहीं लगता.' वहीं प्रोड्यूसर अमित जानी ने भी नोटिस पर सवाल उठाए हैं. उनका आरोप है कि सलमान खान इस नोटिस के जरिए फिल्म से जुड़े लोगों पर प्रेशर बनाना चाहते हैं. अमित जानी का कहना है कि स्टार पावर का इस्तेमाल करके प्रोजेक्ट को प्रभावित करने की कोशिश की जा रही है. आपको बता दें कि इन आरोपों पर सलमान खान की ओर से कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है. 

ये भी पढ़ें: Bharat Bhhagya Viddhaata: 18 महीने तक हॉस्पिटल में थी स्मिता तांबे, एक्ट्रेस ने सुनाई नर्स से जुड़ी दिल छू लेने वाली कहानी

काला हिरण का टीजर 20 जून को होगा रिलीज

आपको बता दें कि विवाद के बावजूद जानी फायरफॉक्स मीडिया प्राइवेट लिमिटेड ने इस फिल्म का फर्स्ट-लुक पोस्टर जारी कर दिया है. पोस्टर में एक मैन लीड किरदार को लाल और नीले रंग के बीच रहस्यमयी और दमदार अंदाज में दिखाया गया है. मेकर्स का दावा है कि फिल्म रियल कानूनी स्ट्रगल और हाई-वोल्टेज घटनाओं से इंस्पायर है और इसे इंटरनेशनल स्टाइल में तैयार किया गया है. फिल्म के डायरेक्शन भरत एस श्रीनेत हैं, जबकि प्रोड्यूस अमित जानी कर रहे हैं. मेकर्स ने अनाउंसमेंट की है कि फिल्म का टीजर 20 जून को रिलीज किया जाएगा. हालांकि मौजूदा कानूनी विवाद के बाद यह देखना दिलचस्प होगा कि प्लान के मुताबिक इसका टीजर जारी किया जाएगा या नहीं.

सलमान खान की अपकमिंग फिल्मस

सलमान खान इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म मातृभूमि को लेकर चर्चा में हैं जो 15 अगस्त को रिलीज हो सकती है. इसके अलावा डायरेक्टर वामसी पेडीपल्ली की बड़े बजट की एक्शन फिल्म की शूटिंग में व्यस्त बताए जा रहे हैं, जिसमें एक्ट्रेस नयनतारा भी अहम रोल निभा रही हैं. वहीं, सलमान के खाते में राज और कृष्ण डीके की एक एक्शन-कॉमेडी सुपरहीरो फिल्म भी है. 

ये भी पढ़ें: फिल्मों के बाद अब राजनीति में एंट्री करेंगी भूमि पेडनेकर? एक्ट्रेस ने पहली बार खुलकर दिया जवाब

Continue reading on the app

  Sports

छुट्टी मनाने की जगह बैंगलुरु में क्या कर रहे हैं हार्दिक, रोहित को भी छोड़ना पड़ेगा मुंबई, वनडे सीरीज को लेकर अटकलें हुई तेज

भारतीय टीम के प्रमुख ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या 2 जून को बीसीसीआई के सेंटर ऑफ एक्सीलेंस (CoE) में रिपोर्ट कर चुके हैं.  मुंबई इंडियंस के लिए आईपीएल 2026 के दौरान खेलते हुए वह पीठ की चोट से जूझ रहे थे.  इस चोट के कारण उन्हें कुछ अहम मुकाबले मिस करने पड़े. Tue, 2 Jun 2026 17:35:16 +0530

  Videos
See all

'TMC में 50 विभीषण' रिजू दत्ता का बड़ा बयान! #tmcrebellion #rijudutta #50vibhishan #mamatabanerjee #tmktech #vivo #v29pro
2026-06-02T12:11:49+00:00

Nepal PM Balen Shah on India : भारत पर बोलना पड़ा भारी, नेपाली PM की किरकिरी ! | Explainer | #tmktech #vivo #v29pro
2026-06-02T12:11:16+00:00

Sai Murder Case: रोते हुए साई की मां ने जो कहा, सुन आंखें नम हो जाएंगी! Chhatarpur Protest #tmktech #vivo #v29pro
2026-06-02T12:15:35+00:00

Himachal Pradesh: अनुराग ठाकुर ने हिमाचल सरकार पर साधा निशाना | Kangra News #tmktech #vivo #v29pro
2026-06-02T12:11:37+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers