'काला हिरण' फिल्म के मेकर्स पर सलमान खान की टीम का बड़ा एक्शन, डायरेक्टर बोले- 'अब डर नहीं लगता'
Salman Khan Team Sends Notice To Kala Hiran Makers: हाल ही में काला हिरण (Kala Hiran) नाम की फिल्म का पोस्टर जारी किया गया था. जिसे सलमान खान (Salman Khan) से जोड़ा गया था. कई लोगों का मानना है कि इस फिल्म में सलमान खान की लाइफ के उस हिस्से को दिखाया जाएगा, जब उन पर हिरण को मारने का आरोप लगा था. इसी के साथ सालों पुराना यह मामला दोबारा चर्चा में आ गया है. खबर है कि सुपरस्टार सलमान खान की लीगल टीम ने फिल्म के मेकर्स को नोटिस भेजा है और फिल्म की रिलीज पर रोक लगाने की मांग की है. नोटिस में केवल रिलीज रोकने की मांग ही नहीं की गई, बल्कि फिल्म से जुड़े पोस्टर्स और प्रमोशन को भी रोकने के लिए कहा गया है. इस पूरे विवाद के बीच फिल्म के निर्देशक भरत एस श्रीनेत और निर्माता अमित जानी ने भी अपनी रिएक्शन दिया है. जिसके बाद यह मामला और भी ज्यादा सीरियस होता जा रहा है.
सलमान खान की टीम ने नोटिस में क्या कहा
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, सलमान खान की लीगल टीम ने 'काला हिरण: द बैटल फॉर लेगेसी' के प्रोड्यूसर को ऑफिशियल लीगल नोटिस भेजा है. इसमें कहा गया है कि फिल्म की स्टोरी और प्रोमेशन वगैरह सलमान खान से जुड़े काला हिरण शिकार केस की ओर इशारा करता है. इसी वजह से फिल्म की रिलीज पर रोक लगाने की मांग की गई है. इस नोटिस के जरिए मेकर्स से मांग की गई है कि वे प्रोजेक्ट से जुड़े पोस्टर्स और प्रमोशन को तुरंत रोक दें. इतना ही नहीं सलमान खान की टीम की ओर से चेतावनी दी गई है कि उनकी मांगों को नहीं माना गया तो आगे लीगल एक्शन लिया जाएगा.
काला हिरण फिल्म के मेकर्स क्या बोले
सलमान खान की ओर से भेजे गए लीगल नोटिस पर फिल्म के मेकर्स ने अपना रिएक्शन दिया है. इस फिल्म के डायरेक्टर भरत एस श्रीनेत ने कहा कि अब उन्हें ऐसे विवादों से डर नहीं लगता. उन्होंने कहा, 'उदयपुर फाइल्स ने फाइट करना सिखा दिया है, अब डर नहीं लगता.' वहीं प्रोड्यूसर अमित जानी ने भी नोटिस पर सवाल उठाए हैं. उनका आरोप है कि सलमान खान इस नोटिस के जरिए फिल्म से जुड़े लोगों पर प्रेशर बनाना चाहते हैं. अमित जानी का कहना है कि स्टार पावर का इस्तेमाल करके प्रोजेक्ट को प्रभावित करने की कोशिश की जा रही है. आपको बता दें कि इन आरोपों पर सलमान खान की ओर से कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है.
काला हिरण का टीजर 20 जून को होगा रिलीज
आपको बता दें कि विवाद के बावजूद जानी फायरफॉक्स मीडिया प्राइवेट लिमिटेड ने इस फिल्म का फर्स्ट-लुक पोस्टर जारी कर दिया है. पोस्टर में एक मैन लीड किरदार को लाल और नीले रंग के बीच रहस्यमयी और दमदार अंदाज में दिखाया गया है. मेकर्स का दावा है कि फिल्म रियल कानूनी स्ट्रगल और हाई-वोल्टेज घटनाओं से इंस्पायर है और इसे इंटरनेशनल स्टाइल में तैयार किया गया है. फिल्म के डायरेक्शन भरत एस श्रीनेत हैं, जबकि प्रोड्यूस अमित जानी कर रहे हैं. मेकर्स ने अनाउंसमेंट की है कि फिल्म का टीजर 20 जून को रिलीज किया जाएगा. हालांकि मौजूदा कानूनी विवाद के बाद यह देखना दिलचस्प होगा कि प्लान के मुताबिक इसका टीजर जारी किया जाएगा या नहीं.
सलमान खान की अपकमिंग फिल्मस
सलमान खान इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म मातृभूमि को लेकर चर्चा में हैं जो 15 अगस्त को रिलीज हो सकती है. इसके अलावा डायरेक्टर वामसी पेडीपल्ली की बड़े बजट की एक्शन फिल्म की शूटिंग में व्यस्त बताए जा रहे हैं, जिसमें एक्ट्रेस नयनतारा भी अहम रोल निभा रही हैं. वहीं, सलमान के खाते में राज और कृष्ण डीके की एक एक्शन-कॉमेडी सुपरहीरो फिल्म भी है.
ये भी पढ़ें: फिल्मों के बाद अब राजनीति में एंट्री करेंगी भूमि पेडनेकर? एक्ट्रेस ने पहली बार खुलकर दिया जवाब
एनवीडिया प्रमुख जेन्सेन हुआंग का एआई मेमोरी पर बड़ा दांव, एसके ग्रुप के साथ सहयोग बढ़ाने पर की चर्चा
सोल, 2 जून (आईएएनएस)। अमेरिकी चिप निर्माता कंपनी एनवीडिया के मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) जेन्सेन हुआंग ने ताइपे में एसके ग्रुप के चेयरमैन चेय ताए-वोन से मुलाकात की। दोनों नेताओं ने आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) मेमोरी के क्षेत्र में भविष्य के सहयोग पर चर्चा की।
यह बैठक ताइवान की राजधानी ताइपे में हुई, जिसकी जानकारी एसके ग्रुप ने अपने फेसबुक पोस्ट के माध्यम से दी। दोनों अधिकारी एशिया के सबसे बड़े प्रौद्योगिकी व्यापार मेलों में से एक कम्प्यूटेक्स में भाग लेने के लिए ताइवान की राजधानी पहुंचे थे।
फेसबुक पोस्ट में कहा गया कि एसके हाइनिक्स का बाजार पूंजीकरण (मार्केट कैप) 1 ट्रिलियन अमेरिकी डॉलर तक पहुंचने के महत्व को साझा करने के लिए दोनों कंपनियों के शीर्ष अधिकारियों ने मुलाकात की।
पोस्ट में कहा गया कि इस बैठक ने दोनों कंपनियों को एआई मेमोरी क्षेत्र में अब तक की उपलब्धियों की समीक्षा करने और एआई इंफ्रास्ट्रक्चर के नए युग की शुरुआत के लिए अपनी प्रतिबद्धता दोहराने का अवसर भी प्रदान किया।
जेन्सेन हुआंग ने इससे पहले इस सप्ताह दक्षिण कोरिया की अपनी यात्रा से पहले रोबोटिक्स को निवेश के संभावित क्षेत्र के रूप में बताया था।
उद्योग सूत्रों के अनुसार, उनका सोल दौरा गुरुवार रात से शुरू होने की उम्मीद है। शुक्रवार को हुआंग दक्षिण कोरिया के प्रमुख उद्योग समूहों के प्रमुखों के साथ कई बैठकों में हिस्सा लेंगे।
सूत्रों के मुताबिक, इन बैठकों में चेय ताए-वोन, एलजी ग्रुप के चेयरमैन कू क्वांग-मो और नेवर के संस्थापक एवं बोर्ड चेयरमैन ली हे-जिन शामिल हो सकते हैं।
सूत्रों के मुताबिक, हुंडई मोटर ग्रुप के कार्यकारी चेयरमैन यूइसुन चुंग भी इन चर्चाओं में शामिल होने पर सकारात्मक विचार कर रहे हैं।
उद्योग सूत्रों के अनुसार, दक्षिण कोरिया की गेमिंग कंपनी एनसी कॉर्प के सीईओ किम टेक-जिन भी रविवार को हुआंग से मुलाकात कर सकते हैं।
इसके अलावा, अगले सोमवार को सियोल में स्थानीय रोबोटिक्स और एआई स्टार्टअप्स के साथ एक बंद-द्वार बैठक भी प्रस्तावित है। इसमें अपस्टेज जैसी कंपनियां शामिल हो सकती हैं, जो स्वदेशी एआई फाउंडेशन मॉडल विकसित करने की सरकारी पहल में दावेदार मानी जा रही हैं।
व्यापार विशेषज्ञों का मानना है कि आगामी चर्चाएं केवल एआई सेमीकंडक्टर सहयोग तक सीमित नहीं रहेंगी, बल्कि रोबोटिक्स और फिजिकल एआई जैसे उभरते क्षेत्रों तक भी विस्तार कर सकती हैं। फिजिकल एआई का उद्देश्य वास्तविक मशीनों और प्रणालियों में एआई तकनीक को एकीकृत करना है।
अक्टूबर में अपनी पिछली दक्षिण कोरिया यात्रा के दौरान, जब वह ग्योंगजू शहर में आयोजित एशिया-प्रशांत आर्थिक सहयोग (एपेक) सीईओ शिखर सम्मेलन में शामिल हुए थे, तब उन्होंने सैमसंग इलेक्ट्रॉनिक्स के चेयरमैन ली जे-योंग और यूइसुन चुंग के साथ देर रात कोरियाई फ्राइड चिकन और बीयर, जिसे स्थानीय तौर पर चिमैक कहा जाता है, का आनंद लिया था। इस मुलाकात ने काफी सुर्खियां बटोरी थीं।
दक्षिण कोरिया में जेन्सेन हुआंग की यात्रा को लेकर लोगों में पहले से ही काफी उत्साह देखा जा रहा है। उनकी संभावित यात्रा कार्यक्रम का अनुमान लगाने वाली एक वेबसाइट भी इंटरनेट पर चर्चा का विषय बनी हुई है।
उद्योग विशेषज्ञों के अनुसार, जुन नाम के एक व्यक्ति ने एक ऑनलाइन मैप तैयार किया है, जिसमें हुआंग की संभावित गतिविधियों और उनकी यात्रा से जुड़ी खबरों को ट्रैक किया जा रहा है।
--आईएएनएस
डीबीपी
डिस्क्लेमरः यह आईएएनएस न्यूज फीड से सीधे पब्लिश हुई खबर है. इसके साथ न्यूज नेशन टीम ने किसी तरह की कोई एडिटिंग नहीं की है. ऐसे में संबंधित खबर को लेकर कोई भी जिम्मेदारी न्यूज एजेंसी की ही होगी.
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
News Nation






















