गर्मियों में ट्राई करें दाल की पूरी, आम रस के साथ मिलेगा लाजवाब स्वाद, यहां जानें पूरी रेसिपी
Dal Poori Recipe: चना दाल की पूरी बघेलखंड में बड़े चाव के साथ खायी जाती है. यह स्वाद में जितनी लाजवाब है उतना ही सेहत के मामले में भी दमदार है. इस पराठे को बनाने में चना, मूंग और उड़द जैसी दालों के मिश्रण का इस्तेमाल किया जाता है जो शरीर को भरपूर मात्रा में प्रोटीन देते हैं. इसके साथ ही इसमें इस्तेमाल होने वाले देसी मसाले जैसे हींग और अजवाइन न सिर्फ इसका स्वाद बढ़ाते हैं बल्कि डाइजेशन को भी दुरुस्त रखते हैं. जब इसे शुद्ध देसी घी के साथ तवे पर सेका जाता है तो इसकी खुशबू ही भूख बढ़ा देती है. यह पराठा खाने के बाद आपको लंबे समय तक भूख नहीं लगती और शरीर में गजब की एनर्जी बनी रहती है. यूं तो इन पराठों को आप दही, चटनी या अचार के साथ कभी भी खा सकते हैं लेकिन बघेलखंड में इसे खाने का अंदाज जरा निराला है. यहां गर्मियों के दिनों में इस तीखे चटपटे पराठे को एकदम ठंडे और मीठे आम रस के साथ परोसा जाता है.
आम खरीदते वक्त दुकानदार भी नहीं बताएगा ये सीक्रेट! ऐसे पहचानें कौन सा मैंगो निकलेगा शहद जैसा मीठा
Mango Buying Tips: गर्मियों का सीजन आते ही बाजारों में फलों के राजा आम की बहार आ जाती है. इस मौसम में हर कोई मीठे और रसीले आमों का स्वाद लेना चाहता है. बाजार में आम की ढेरों किस्में मिलती हैं, जिनमें सफेदा और लंगड़ा आम लोगों के बीच सबसे ज्यादा पॉपुलर हैं. लेकिन अक्सर देखा जाता है कि बहुत से लोग इन दोनों आमों के बीच का फर्क नहीं समझ पाते और सही आम चुनने में धोखा खा जाते हैं. अगर आप भी इस सीजन में एकदम मीठा और बेस्ट आम घर लाना चाहते हैं, तो यह खबर आपके बहुत काम की है.
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
News18














.jpg)






