Patanjali Aloe Vera Gel: बड़ों से लेकर बुजुर्गों तक, हर उम्र के लोगों के लिए फायदेमंद है पतंजलि का एलोवेरा जेल
Patanjali Aloe Vera Gel: नैचुरल प्रोडक्ट्स की मांग लगातार लोगों में बढ़ती ही जा रही है. लोग अब ऐसे उत्पादों की तलाश कर रहे हैं, जो सुरक्षित होने के साथ-साथ हमारी रोजमर्रा की जरूरतों को भी पूरा कर सकें. प्राकृतिक उत्पादों में खाने के बाद लोगों की डिमांड स्किन केयर की चीजों पर है. एलोवेरा जेल इसी श्रेणी का एक लोकप्रिय उत्पाद है, जिसका इस्तेमाल सालों से भारत में स्किन और बालों की देखभाल में किया जा रहा है. मगर बाजार में रेडीमेड एलोवेरा जेल भी मिलने लगे हैं, जो हानिकारक होते हैं. इसी कारण से स्वामी रामदेव की कंपनी पतंजलि ने अपना एलोवेरा जेल मार्केट में उतारा है. यह हर उम्र के लोगों के बीच एक पॉपुलर प्रोडक्ट बन चुका है. चलिए हम आपको इसके फायदें के बारे में विस्तार से बताते हैं.
स्किन को देती है ठंडक
Teenager's में हार्मोनल इंबैलेंस के कारण स्किन रिलेटेड कई प्रॉबलम्स सामने आती हैं. मुंहासे, ऑयली स्किन और दाग-धब्बे इस उम्र में आना आम होता है. ऐसे में पतंजलि का एलोवेरा जेल हमारी स्किन को ठंडक और ताजगी देने में मदद करता है. इसका लाइट वेट फॉर्मूला हमारी स्किन पर आसानी से लग जाता है और चिपचिपाहट का एहसास नहीं होने देता. नियमित उपयोग से ये हमारी स्किन को नमी देता है और चेहरा ज्यादा फ्रेश नजर आता है.
ये भी पढ़ें- Swami Ramdev Health Tips: मटके जैसा लटक गया है पेट, स्वामी रामदेव से जानिए कैसे कम होगा Weight
युवाओं के लिए रोजाना स्किनकेयर का हिस्सा
आज की भागदौड़ भरी जिंदगी में धूल, धूप और प्रदूषण का असर सबसे पहले त्वचा पर दिखाई देता है. ऐसे में पतंजलि एलोवेरा जेल त्वचा को हाइड्रेट रखने में सहायक हो सकता है. कई लोग इसे मॉइस्चराइजर, आफ्टर-शेव जेल या फेस जेल के रूप में इस्तेमाल करते हैं. इसके अलावा बालों और स्कैल्प पर लगाने से भी ठंडक और ताजगी का अनुभव हो सकता है.
महिलाओं की स्किन रूटीन में बेस्ट प्रोडक्ट
पतंजलि एलोवेरा जेल को महिलाएं अपने डेली स्किनकेयर रूटीन में यूज कर सकती है. एलोवेरा जेल को शामिल करना उनके लिए न सिर्फ स्किन के लिए फायदेमंद होगा बल्कि उनके बजट को भी कंट्रोल में रखेगा. यह हमारी त्वचा को मुलायम बनाए रखने में मदद करता है. कई लोग इसे फेस पैक में मिलाकर लगाते हैं, जबकि कुछ इसे मेकअप से पहले बेस या फिर प्राइमर के रूप में भी यूज करते हैं. इसकी माइल्ड फॉर्मूला इसे सेंसिटिव स्किन वाले लोगों के लिए भी उपयुक्त बनाती है.
बढ़ती उम्र में भी फायदेमंद
एजिंग के साथ स्किन में रूखापन बढ़ सकता है. ऐसे में एलोवेरा जेल त्वचा की नमी बनाए रखने में मददगार साबित हो सकता है. इसकी ठंडक से हमारी त्वचा को आराम मिलता है और ताजगी का एहसास होता है. बुजुर्ग लोग भी इसे अपनी दैनिक देखभाल का हिस्सा बना सकते हैं.
गर्मियों के स्किनकेयर का बेस्ट प्रोडक्ट
पतंजलि एलोवेरा जेल की सबसे बड़ी खासियत यह है कि इसका उपयोग अलग-अलग चीजों में किया जा सकता है. इसे चेहरे, हाथों, पैरों और बालों पर लगाया जा सकता है. गर्मियों में यह हमारी स्किन को ठंडक पहुंचाने में मदद करता है जबकि सर्दियों में नमी बनाए रखने में सहायक होता है. यही कारण है कि परिवार के कई सदस्य एक ही प्रोडक्ट का यूज अपनी जरूरत के अनुसार कर सकते हैं. आज जब लोग नैचुरल और सिंपल स्किनकेयर को पसंद कर रहे हैं तब पतंजलि एलोवेरा जेल अपनी मार्केट में एक अलग पहचान बना रहा है. युवा, महिलाएं और बुजुर्ग, सभी इसे अपनी जरूरत के हिसाब से इस्तेमाल कर सकते हैं. स्किन और बालों की नियमित देखभाल के लिए यह एक सुविधाजनक और लोकप्रिय विकल्प बन गया है.
ECLG Scheme: एमएसएमई सेक्टर को मिली बड़ी राहत, राजस्थान के उद्योगों को 1500 करोड़ रुपये के लोन की मंजूरी
ECLG Scheme: पश्चिमी एशिया में जारी भू-राजनीतिक तनाव का असर भारत के कई उद्योगों पर पड़ रहा है. खासकर निर्यात आधारित सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्योग यानी MSME इससे प्रभावित हुए हैं. ऐसे समय में केंद्र सरकार की ओर से शुरू की गई इमरजेंसी क्रेडिट लाइन गारंटी स्कीम यानी ECLGS उद्योग जगत के लिए राहत का बड़ा माध्यम बनकर सामने आई है. इस योजना के तहत प्रभावित इकाइयों को अतिरिक्त सहायता उपलब्ध कराई जा रही है, जिससे वे अपने कारोबार को सुचारू रूप से संचालित कर सकें.
35 हजार करोड़ रुपये से अधिक के ऋण स्वीकृत
सरकार द्वारा 05 मई से शुरू की गई इस योजना का उद्देश्य उन क्षेत्रों को आर्थिक सहयोग देना है जो अंतरराष्ट्रीय परिस्थितियों के कारण दबाव झेल रहे हैं. अब तक देशभर में लगभग 80 हजार आवेदनों को मंजूरी मिल चुकी है. इन आवेदनों के तहत 35,194 करोड़ रुपये से अधिक के ऋण स्वीकृत किए गए हैं. इसके साथ ही 15,720 करोड़ रुपये की गारंटी भी जारी की जा चुकी है. योजना के तहत पात्र उद्योगों को उनकी मौजूदा कार्यशील पूंजी सीमा के अतिरिक्त 20 प्रतिशत तक अतिरिक्त ऋण उपलब्ध कराया जा रहा है. इससे उद्योगों को नकदी की कमी से निपटने में मदद मिल रही है.
राजस्थान के एमएसएमई को मिला 1500 करोड़ रुपये का लाभ
राजस्थान के उद्योग संगठनों के अनुसार, राज्य के एमएसएमई सेक्टर को इस योजना के तहत करीब 1500 करोड़ रुपये के ऋण स्वीकृत किए गए हैं. यह राशि प्रदेश के उन उद्योगों के लिए राहत लेकर आई है जो निर्यात और अंतरराष्ट्रीय बाजारों पर निर्भर हैं. उद्योग प्रतिनिधियों का मानना है कि इस आर्थिक सहायता से उत्पादन गतिविधियों को गति मिलेगी और रोजगार पर पड़ने वाले संभावित असर को भी कम किया जा सकेगा.
किन लोगों को सबसे ज्यादा फायदा
एम्पलॉयर्स एसोसिएशन ऑफ राजस्थान के अध्यक्ष एन.के. जैन का कहना है कि पश्चिमी एशिया में जारी तनाव का सबसे अधिक प्रभाव निर्यात आधारित एमएसएमई इकाइयों पर पड़ा है. ऐसे में ECLGS योजना उनके लिए संजीवनी साबित हो रही है. इससे उद्योगों को वित्तीय स्थिरता मिलने के साथ कारोबार को जारी रखने में भी सहायता मिल रही है.
बैंकों ने दिखाई तेजी
इस योजना की एक खास बात इसकी तेज और सरल प्रक्रिया है. आवेदन से लेकर ऋण स्वीकृति तक की पूरी प्रक्रिया डिजिटल माध्यम से पूरी की जा रही है. अधिकांश मामलों में 5 से 7 दिनों के भीतर ऋण मंजूर किया जा रहा है. उद्योग संगठनों का कहना है कि इस बार बैंकों और संबंधित विभागों के बीच बेहतर समन्वय देखने को मिला है. यही कारण है कि ऋण वितरण की प्रक्रिया पहले की तुलना में अधिक प्रभावी रही है.
उद्यमियों को मिला भरोसा
राजस्थान चैंबर और अन्य उद्योग संगठनों के प्रतिनिधियों का मानना है कि संकट के समय शुरू की गई यह योजना उद्योगों के लिए काफी उपयोगी साबित हो रही है. समय पर मिलने वाली वित्तीय सहायता से एमएसएमई इकाइयों को कारोबार जारी रखने, कर्मचारियों को बनाए रखने और नए अवसरों की तलाश करने में मदद मिल रही है. कुल मिलाकर ECLGS योजना ने राजस्थान सहित देशभर के एमएसएमई सेक्टर को आर्थिक मजबूती देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है. आने वाले समय में यह योजना उद्योगों की विकास यात्रा को और गति दे सकती है.
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
News Nation























