A PHP Error was encountered
Severity: Warning
Message: Trying to access array offset on value of type null
Filename: controllers/Web.php
Line Number: 286
Backtrace:
File: /home/ezenews/htdocs/www.ezenews.in/public/application/controllers/Web.php
Line: 286
Function: _error_handler
File: /home/ezenews/htdocs/www.ezenews.in/public/index.php
Line: 319
Function: require_once
A PHP Error was encountered
Severity: Warning
Message: Attempt to read property "title" on null
Filename: front/post_detail.php
Line Number: 30
Backtrace:
File: /home/ezenews/htdocs/www.ezenews.in/public/application/views/front/post_detail.php
Line: 30
Function: _error_handler
File: /home/ezenews/htdocs/www.ezenews.in/public/application/controllers/Web.php
Line: 161
Function: view
File: /home/ezenews/htdocs/www.ezenews.in/public/application/controllers/Web.php
Line: 296
Function: show_page
File: /home/ezenews/htdocs/www.ezenews.in/public/index.php
Line: 319
Function: require_once
" onclick="javascript:window.open(this.href, '', 'menubar=no,toolbar=no,resizable=yes,scrollbars=yes,height=300,width=600');return false;"
target="_blank" title="Share on Facebook" class="float-right">
A PHP Error was encountered
Severity: Warning
Message: Attempt to read property "description" on null
Filename: front/post_detail.php
Line Number: 45
Backtrace:
File: /home/ezenews/htdocs/www.ezenews.in/public/application/views/front/post_detail.php
Line: 45
Function: _error_handler
File: /home/ezenews/htdocs/www.ezenews.in/public/application/controllers/Web.php
Line: 161
Function: view
File: /home/ezenews/htdocs/www.ezenews.in/public/application/controllers/Web.php
Line: 296
Function: show_page
File: /home/ezenews/htdocs/www.ezenews.in/public/index.php
Line: 319
Function: require_once
जापान में उष्णकटिबंधीय तूफान जांगमी (जापान में टाइफून नंबर-6) से सामान्य जन जीवन अस्त व्यस्त हो गया है। इसकी वजह से मंगलवार दोपहर नौ लोग घायल हो गए, जबकि ओकिनावा और कागोशिमा में 47,000 से अधिक घरों की बिजली आपूर्ति बाधित हो गई। स्थानीय मीडिया आउटलेट्स ने इसकी जानकारी दी।
30 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, तूफान के क्यूशू क्षेत्र की ओर बढ़ने से व्यापक असर देखने को मिला। मंगलवार सुबह 11:45 बजे (स्थानीय समयानुसार) तक यह तूफान कागोशिमा प्रांत के याकूशिमा द्वीप से लगभग 140 किलोमीटर दक्षिण-पश्चिम में स्थित था और 30 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से उत्तर-पूर्व दिशा में बढ़ रहा था।
मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार, तूफान का केंद्रीय दबाव 975 हेक्टोपास्कल दर्ज किया गया, जबकि केंद्र के पास हवा की गति 25 मीटर प्रति सेकंड तक पहुंच रही थी।
नौ लोगों को मामूली चोटें आई
क्योडो न्यूज एजेंसी के अनुसार, जापान के मुख्य कैबिनेट सचिव मिनोरू किहारा ने बताया कि मंगलवार सुबह 6 बजे तक कागोशिमा और ओकिनावा प्रांतों में छह घरों को आंशिक नुकसान, सड़कों पर जलभराव, पेड़ों के गिरने और तेज हवाओं से वस्तुओं के उड़ने की घटनाएं सामने आई हैं। घायल हुए सभी नौ लोगों को मामूली चोटें आई हैं।
47,930 घरों की बिजली गुल थी
सुबह 5 बजे तक दोनों प्रांतों में लगभग 47,930 घरों की बिजली गुल थी। वहीं, परिवहन सेवाएं भी प्रभावित हुईं। एहतियात के तौर पर 15 खंडों वाले दो एक्सप्रेसवे मार्ग बंद कर दिए गए और एक रेल लाइन पर सेवाएं निलंबित कर दी गईं। इसके अलावा, छह अन्य रेल ऑपरेटरों ने दिन में बाद में 19 लाइनों पर सेवाएं रोकने की योजना बनाई।
300 से ज्यादा उड़ानें रद्द कर दी गईं
मंगलवार को मुख्य रूप से क्यूशू क्षेत्र से आने-जाने वाली 300 से ज्यादा उड़ानें रद्द कर दी गईं। समुद्री परिवहन भी प्रभावित हुआ है, जहां किंकी, शिकोकू, क्यूशू और ओकिनावा क्षेत्रों में 57 कंपनियों के 64 नौवहन मार्गों पर सेवाएं स्थगित कर दी गईं।
किहारा ने कहा कि सरकार स्थानीय प्रशासन के साथ मिलकर जानकारी साझा करने, नुकसान का आकलन करने और आपातकालीन राहत कार्यों में जुटी हुई है। उन्होंने चेतावनी दी कि बुधवार सुबह से टोक्यो महानगरीय क्षेत्र में भी परिवहन सेवाएं प्रभावित हो सकती हैं।
प्रभावित क्षेत्रों के लोगों से अपील
उन्होंने कहा,"तूफान प्रभावित क्षेत्रों के लोगों से अपील है कि वे स्थानीय प्रशासन द्वारा जारी निकासी संबंधी निर्देशों पर ध्यान दें, आवश्यकता पड़ने पर समय रहते सुरक्षित स्थानों पर चले जाएं और अपनी सुरक्षा के लिए सतर्क रहें।" मौसम एजेंसी ने तेज हवाओं, ऊंची समुद्री लहरों, तूफानी ज्वार, भूस्खलन, निचले इलाकों में बाढ़ तथा नदियों के उफान की चेतावनी जारी की है।
मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार, तूफान मंगलवार को धीरे-धीरे पूर्व की ओर मुड़ते हुए दक्षिणी क्यूशू के करीब पहुंच सकता है। बुधवार को इसके होंशू के दक्षिणी तट के साथ उत्तर-पूर्व दिशा में बढ़ते हुए शिकोकू और कांतो क्षेत्रों के करीब पहुंचने की संभावना है।
तूफान के केंद्र के उत्तर और पूर्व में घने वर्षा बादल मौजूद होने के कारण उसके पहुंचने से पहले ही व्यापक क्षेत्रों में भारी बारिश हो सकती है। कुछ इलाकों में मूसलाधार वर्षा की भी आशंका है।
209.5 मिमी बारिश दर्ज की गई
पिछले 24 घंटों में कागोशिमा प्रांत के अमागी कस्बे में 209.5 मिमी बारिश दर्ज की गई, जो जून महीने के लिए अब तक का रिकॉर्ड है। बुधवार सुबह तक के 24 घंटों में टोकाई और किंकी क्षेत्रों में 350 मिमी तक बारिश होने का अनुमान है। वहीं इजु द्वीपों में 300 मिमी, शिकोकू में 250 मिमी, उत्तरी क्यूशू और कांतो-कोशिन में 200 मिमी तथा दक्षिणी क्यूशू में 180 मिमी तक वर्षा हो सकती है।
स्रोत-आईएएनएस
Continue reading on the app