Responsive Scrollable Menu

तिरंगे के रंग में रंगा ग्वालियर, पुलिस ने निकाली भव्य तिरंगा यात्रा, बच्चों ने कागज पर उकेरे देशभक्ति के चित्र

देश में इस समय आजादी की वर्षगांठ यानि स्वतंत्रता दिवस की धूम है,  प्रदेश सरकार के निर्देश पर इस समय हर घर तिरंगा अभियान  भी चल रहा है, गांव गांव , शहर शहर लोगों पर देशभक्ति का रंग चढ़ा हुआ है, ग्वालियर में भी आज ऐसा ही कुछ दिखाई दिया, एक ओर पुलिस ने भव्य तिरंगा यात्रा निकाली तो वहीं दूसरी ओर बच्चों में कागज पर देशभक्ति के चित्र उकेरे।

09 अगस्त से 17 अगस्त 2026 तक देशभर में ’‘हर घर तिरंगा अभियान-2026’’ का आयोजन किया जा रहा है। इसी अभियान के तहत प्रदेश में आयोजन हो रहे हैं, इसी क्रम में आज ग्वालियर पुलिस  ने एक भव्य ’’तिरंगा यात्रा’’ निकाली, तिरंगा यात्रा का नेतृत्व एसपी धर्मवीर सिंह ने किया वे भी बाइक पर सवार होकर देशभक्ति का संदेश देते दिखाई दिए, राष्ट्रध्वज के सम्मान, राष्ट्रभक्ति एवं राष्ट्रीय एकता का संदेश देती इस यात्रा में बड़ी संख्या में पुलिस अधिकारी एवं कर्मचारी उत्साह के साथ शामिल हुए। 

फ्लैग प्वाइंट कटोरा ताल थीम रोड से हुआ शुभारंभ

तिरंगा यात्रा फ्लैग प्वाइंट कटोरा ताल से प्रारंभ होकर इंदरगंज होते हुए महाराजबाड़ा, सराफा, गश्त का ताजिया, इंदरगंज, नदीगेट, पड़ाव, तानसेन तिराहा, बारादरी, हुरावली, डीबी सिटी, सचिन तेंदुलकर मार्ग, वीसी बंगला, राजमाता चौराहा होते हुए पुलिस कंट्रोल रूम पहुंची, जहां यात्रा का समापन हुआ। यात्रा के दौरान मार्ग में जगह-जगह शहरवासियों ने पुष्प वर्षा कर उत्साहपूर्वक तिरंगा यात्रा का स्वागत किया। शहरवासियों में राष्ट्रध्वज के प्रति सम्मान और देशभक्ति का उत्साह देखने को मिला। तिरंगों से सजी सड़कों और देशभक्ति के नारों से ग्वालियर का वातावरण पूरी तरह राष्ट्रप्रेम से सराबोर नजर आया।

चिड़ियाघर में बच्चों ने कागज पर उकेरे देशभक्ति के चित्र 

हर घर तिरंगा अभियान-2026 के अंतर्गत नगर निगम ग्वालियर द्वारा शहरभर में विभिन्न देशभक्ति कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है। इसी क्रम में आज गुरुवार को गांधी प्राणी उद्यान (चिड़ियाघर) में बच्चों के लिए एक  चित्रकला प्रतियोगिता आयोजित की गई। प्रतियोगिता में शहर के करीब 30 प्राथमिक, मिडिल और हाई स्कूल के लगभग 80 से 90 छात्र-छात्राओं ने भाग लिया। बच्चों ने देशभक्ति के रंगों से ओत-प्रोत होकर तिरंगे और राष्ट्रप्रेम से प्रेरित सुंदर चित्र बनाए। इस प्रतियोगिता का मुख्य उद्देश्य स्कूली बच्चों में देशभक्ति की भावना को बढ़ावा देना और उन्हें राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा के महत्व के प्रति जागरूक करना है।

Continue reading on the app

Uttarakhand Weather: 14 से 17 अगस्त तक भारी बारिश का अलर्ट, सभी जिलों को किया गया सतर्क

उत्तराखंड में बारिश का दौर अभी थमने वाला नहीं है। मौसम विभाग ने 14 से 17 अगस्त के बीच प्रदेश के कई हिस्सों में भारी से बहुत भारी बारिश की चेतावनी जारी की है। कुछ इलाकों में बारिश बेहद तेज हो सकती है, जबकि आकाशीय बिजली गिरने की भी आशंका है। मौसम विभाग की चेतावनी के बाद सभी जिलों को अलर्ट कर दिया गया है। खासतौर पर भूस्खलन की आशंका वाले इलाकों, नदी-नालों और दूसरे संवेदनशील क्षेत्रों पर नजर रखने को कहा गया है।

मौसम विज्ञान केंद्र देहरादून की ओर से 13 अगस्त को जारी पूर्वानुमान के बाद राज्य आपातकालीन परिचालन केंद्र ने सभी जिलों को सतर्क रहने के निर्देश दिए हैं। आपदा प्रबंधन सचिव विनोद कुमार सुमन ने जिलाधिकारियों और संबंधित विभागों से कहा है कि भारी बारिश की स्थिति में राहत और बचाव के इंतजाम पहले से तैयार रखें।

14 अगस्त: चार जिलों में ऑरेंज अलर्ट

14 अगस्त को देहरादून, पिथौरागढ़, बागेश्वर और नैनीताल में ऑरेंज अलर्ट रहेगा। इन जिलों में कहीं-कहीं भारी से बहुत भारी बारिश हो सकती है। गरज-चमक के साथ कुछ जगह बेहद तेज बारिश का दौर भी देखने को मिल सकता है।

चम्पावत, टिहरी, पौड़ी, चमोली, रुद्रप्रयाग, हरिद्वार और ऊधमसिंह नगर में भारी बारिश की संभावना है। अन्य जिलों में भी तेज बारिश और गरज-चमक को देखते हुए येलो अलर्ट जारी किया गया है।

15 अगस्त: पूरे उत्तराखंड में येलो अलर्ट

स्वतंत्रता दिवस यानी 15 अगस्त को पूरे प्रदेश में येलो अलर्ट रहेगा। देहरादून, टिहरी, पौड़ी, उत्तरकाशी, नैनीताल, चम्पावत और बागेश्वर में कहीं-कहीं भारी बारिश हो सकती है। पहाड़ी जिलों में आकाशीय बिजली के साथ तेज बारिश की आशंका है। हरिद्वार और ऊधमसिंह नगर में भी गरज-चमक और बिजली गिरने की संभावना जताई गई है।

16 अगस्त: नैनीताल समेत तीन जिलों में ऑरेंज अलर्ट

16 अगस्त को चम्पावत, बागेश्वर और नैनीताल में ऑरेंज अलर्ट रहेगा। यहां भारी से बहुत भारी बारिश के साथ कुछ स्थानों पर बेहद तेज बारिश हो सकती है।देहरादून, टिहरी, हरिद्वार, चमोली, ऊधमसिंह नगर, अल्मोड़ा और पिथौरागढ़ में भी कहीं-कहीं भारी बारिश की संभावना है। कई दूसरे जिलों में तेज बारिश और आकाशीय बिजली को लेकर येलो अलर्ट रहेगा।

17 अगस्त: देहरादून और टिहरी में भारी बारिश की चेतावनी

17 अगस्त को देहरादून और टिहरी में ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। दोनों जिलों में कहीं-कहीं भारी से बहुत भारी बारिश हो सकती है। इस दौरान आकाशीय बिजली और बेहद तेज बारिश का दौर भी देखने को मिल सकता है। बाकी जिलों में भारी बारिश और गरज-चमक के साथ तेज बारिश की आशंका को देखते हुए येलो अलर्ट रहेगा।

यात्रा से पहले मौसम की जानकारी लेने की सलाह

आपदा प्रबंधन सचिव विनोद कुमार सुमन ने लोगों से खराब मौसम के दौरान गैरजरूरी यात्रा से बचने की अपील की है। खासतौर पर पहाड़ी इलाकों में भूस्खलन और चट्टान गिरने वाले स्थानों से दूर रहने को कहा गया है।

लोगों को नदी-नालों और तेज बहाव वाली जलधाराओं के पास नहीं जाने की सलाह दी गई है। बारिश के दौरान पहाड़ों पर सड़कें बंद होने, जलभराव और नदियों का जलस्तर अचानक बढ़ने जैसी स्थिति बन सकती है। आकाशीय बिजली के समय खुले स्थान या पेड़ के नीचे खड़े होने के बजाय सुरक्षित पक्के भवन में रहने की सलाह दी गई है।

Continue reading on the app

  Sports

मैदान पर छक्कों की बौछार, बाहर स्पॉन्सर्स की कतार... जानिए कैसे 15 की उम्र में वैभव सूर्यवंशी बने ब्रांड्स के फेवरेट 'पोस्टर बॉय'

Vaibhav Sooryavanshi 5 brands: भारतीय क्रिकेट में हर दशक में कोई न कोई ऐसा अनोखा खिलाड़ी आता है, जिसकी तुलना सीधे सचिन तेंदुलकर के शुरुआती दिनों से होने लगती है. वैभव सूर्यवंशी की यात्रा भी कुछ ऐसी ही सनसनीखेज रही है. इतनी कम उम्र में इंटरनेशनल दबाव का सामना करना और फिर अपने बल्ले की धमक से प्रतिद्वंद्वियों को पस्त करना उनकी मानसिक मजबूती का सबूत है. क्रिकेट मैदान पर उनके इस उल्कापिंड जैसी तेज़ी से हुए उभार ने सिर्फ खेल प्रेमियों का ध्यान ही नहीं खींचा, बल्कि कॉर्पोरेट जगत और दुनिया के बड़े ब्रांड्स को भी अपनी ओर आकर्षित किया है. आज वैभव मैदान के अंदर अपनी धमाकेदार पारियों और मैदान के बाहर अपनी बढ़ती ब्रांड वैल्यू के चलते चर्चा के केंद्र में हैं. Fri, 14 Aug 2026 05:01:03 +0530

  Videos
See all

Air India Flight Turbulence : पायलट का DRUG TEST पॉजिटिव, AIR INDIA FLIGHT में नशे का खुलासा! #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-13T23:30:21+00:00

RG Kar Medical College Case। TMC नेता Nirmal Ghosh की गिरफ्तारी पर क्या बोले तमाम BJP नेता ? #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-13T23:36:49+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers