Responsive Scrollable Menu

बालकनी से मांस फेंकने के वीडियो पर भड़कीं 'गोपी बहू', देवोलीना बोलीं- 'होली का रंग गिरा था तो...'

मुंबई से सामने आए एक वायरल वीडियो ने सोशल मीडिया पर तीखी बहस छेड़ दी है. वीडियो में कथित तौर पर एक शख्स बालकनी से मांस के टुकड़े फेंकता नजर आ रहा है, जिस पर टीवी एक्ट्रेस देवोलीना भट्टाचार्यजीने कड़ी प्रतिक्रिया दी है. देवोलीना ने अपनी पोस्ट में एक पुराने चर्चित मामले का जिक्र करते हुए सवाल उठाए और घटना पर नाराजगी जाहिर की. उनके बयान के बाद सोशल मीडिया दो हिस्सों में बंटा नजर आ रहा है.

Continue reading on the app

इंदौर में सराफा चौपाटी को लेकर छिड़ा विवाद, दुकान आवंटन मामले में हाईकोर्ट पहुंचे पुराने व्यापारी, जानिए क्या है पूरा मामला?

इंदौर की मशहूर सराफा चौपाटी में दुकानों के आवंटन को लेकर इन दिनों भारी विवाद छिड़ा हुआ है। दरअसल यह मामला अब केवल व्यापारियों के बीच का नहीं रहा, बल्कि हाईकोर्ट की चौखट तक जा पहुंचा है, जहां सालों से व्यवसाय कर रहे पुराने दुकानदार न्याय की उम्मीद लगाए बैठे हैं। वहीं शहर की इस प्रसिद्ध चौपाटी में दुकान वितरण की प्रक्रिया पर गंभीर सवाल उठ रहे हैं, जिसमें सराफा चौपाटी एसोसिएशन के अध्यक्ष राम गुप्ता पर पक्षपात और अनियमितताओं के आरोप लगाए गए हैं।

दरअसल पीड़ित व्यापारियों का कहना है कि वर्षों से सराफा चौपाटी में अपनी आजीविका चला रहे पात्र और वास्तविक लोगों की जानबूझकर अनदेखी की गई है। उनकी जगह ऐसे लोगों को लाभ पहुंचाया गया है, जिनका सराफा से कोई पुराना जुड़ाव नहीं है। यह आरोप आवंटन प्रक्रिया की पारदर्शिता पर बड़ा प्रश्नचिह्न खड़ा करता है। व्यापारियों के अनुसार, नगर निगम को सौंपी गई पात्रता सूची में कई पुराने और अनुभवी व्यापारियों के नाम शामिल ही नहीं किए गए। इसके विपरीत, उनकी जगह अन्य लोगों के नाम जोड़ दिए गए, जिससे पुराने दुकानदारों में गहरा असंतोष है।

ठोस सबूतों के बावजूद, दुकान आवंटन की प्रक्रिया से बाहर रखा गया

वहीं व्यापारियों ने दावा किया है कि सराफा चौपाटी में 20 से 40 वर्षों से व्यवसाय कर रहे कई परिवारों के पास नगर निगम द्वारा जारी पुराने लाइसेंस और अन्य आवश्यक दस्तावेज मौजूद हैं। इन ठोस सबूतों के बावजूद, उन्हें दुकान आवंटन की प्रक्रिया से बाहर रखा गया, जो सरासर नाइंसाफी है। उनका आरोप है कि पूरी आवंटन प्रक्रिया ही पारदर्शी नहीं रही और सूची में शामिल नामों में बाद में बदलाव किए गए। व्यापारियों का कहना है कि प्रारंभिक सूची में जिन लोगों के नाम शामिल थे, उन्हें अंतिम सूची से रहस्यमय तरीके से हटा दिया गया, जिससे उनकी नाराजगी और भी बढ़ गई है।

व्यापारियों ने इंदौर हाईकोर्ट में याचिका दायर की

दरअसल इस पूरे मामले में आठ व्यापारियों ने इंदौर हाईकोर्ट में एक याचिका दायर कर सराफा चौपाटी एसोसिएशन और नगर निगम की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल उठाए हैं। याचिकाकर्ताओं ने कोर्ट से गुहार लगाई है कि पात्र व्यापारियों को न्याय दिलाया जाए और पूरी आवंटन प्रक्रिया की निष्पक्ष जांच कराई जाए। उनका मानना है कि अदालत ही उन्हें इस अन्याय से मुक्ति दिला सकती है।

व्यापारियों ने यह भी बताया कि उन्होंने अपनी शिकायतों को लेकर मेयर, मंत्री, नगर निगम कमिश्रर और कलेक्टर सहित अन्य जिम्मेदार अधिकारियों को कई बार ज्ञापन सौंपे थे। लेकिन, कहीं से भी कोई संतोषजनक समाधान नहीं मिलने के बाद, उन्हें मजबूरन न्याय के लिए अदालत का दरवाजा खटखटाना पड़ा। एक उदाहरण देते हुए, व्यापारियों ने बताया कि कुछ लोगों के नाम प्रारंभिक सूची में स्पष्ट रूप से दर्ज थे, लेकिन अंतिम सूची से उन्हें हटा दिया गया। वहीं, कई ऐसे लोग भी हैं जो लंबे समय से सराफा क्षेत्र में अपनी आजीविका चला रहे हैं, लेकिन उन्हें ‘व्यापारी’ की श्रेणी में ही शामिल नहीं किया गया, जिससे उनकी नाराजगी और भी ज्यादा बढ़ गई है।

वहीं अब पीड़ित व्यापारियों ने मुख्यमंत्री से भी इस पूरे मामले में हस्तक्षेप की मांग करने की तैयारी शुरू कर दी है। उनका कहना है कि यदि इस आवंटन प्रक्रिया की स्वतंत्र और निष्पक्ष जांच कराई जाए, तो इससे जुड़े कई अनछुए तथ्य और अनियमितताएं सामने आ सकती हैं। व्यापारियों की मुख्य मांग है कि पूरी सूची की पुनः समीक्षा की जाए और वास्तविक तथा वर्षों से सराफा चौपाटी में व्यवसाय कर रहे पात्र व्यापारियों को प्राथमिकता के आधार पर दुकानें आवंटित की जाएं, ताकि उन्हें उनका हक मिल सके और इस ऐतिहासिक चौपाटी की गरिमा बनी रहे।

Continue reading on the app

  Sports

छुट्टी मनाने की जगह बैंगलुरु में क्या कर रहे हैं हार्दिक, रोहित को भी छोड़ना पड़ेगा मुंबई, वनडे सीरीज को लेकर अटकलें हुई तेज

भारतीय टीम के प्रमुख ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या 2 जून को बीसीसीआई के सेंटर ऑफ एक्सीलेंस (CoE) में रिपोर्ट कर चुके हैं.  मुंबई इंडियंस के लिए आईपीएल 2026 के दौरान खेलते हुए वह पीठ की चोट से जूझ रहे थे.  इस चोट के कारण उन्हें कुछ अहम मुकाबले मिस करने पड़े. Tue, 2 Jun 2026 17:35:16 +0530

  Videos
See all

Surya Murder Case Live: खोड़ा अवैध मदरसे सील!, भारी संख्या में फोर्स | Ghaziabad | UP Police | Top #tmktech #vivo #v29pro
2026-06-02T12:44:10+00:00

News Ki Pathshala : भारत की Defence Industry पर Vitenam का भरोसा ! | World News | Top News |#shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-06-02T12:36:01+00:00

Shocking Crime Story: पति पर पत्नी का खौफनाक अटैक! | Crime News Today | Shocking News #tmktech #vivo #v29pro
2026-06-02T12:45:08+00:00

Bengal Politics | ये क्या मज़ाक चल रहा है? स्पीकर दफ्तर के बाहर बुरी तरह भड़के TMC नेता कुणाल घोष! #tmktech #vivo #v29pro
2026-06-02T12:37:53+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers