Responsive Scrollable Menu

NEET MDS Result 2026: नीट एमडीएस का रिजल्ट आज होगा जारी, एक क्लिक में ऐसे कर सकेंगे चेक

देशभर के डेंटल अभ्यर्थियों के लिए बड़ी खबर है। नेशनल बोर्ड ऑफ एग्जामिनेशंस इन मेडिकल साइंसेज (NBEMS) आज, 2 जून 2026 को NEET MDS 2026 परीक्षा का परिणाम जारी करने जा रहा है। परीक्षा में शामिल उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपना रिजल्ट और मेरिट लिस्ट चेक कर सकेंगे। इस बार NEET MDS परीक्षा का आयोजन 2 मई 2026 को किया गया था और अब उम्मीदवारों का इंतजार खत्म होने वाला है।

NBEMS द्वारा परिणाम दो अलग-अलग पीडीएफ फाइलों में जारी किया जाएगा। पहली पीडीएफ में सभी सफल उम्मीदवारों की मेरिट लिस्ट और रैंक की जानकारी होगी, जबकि दूसरी पीडीएफ में ऑल इंडिया 50 प्रतिशत कोटा सीटों के लिए पात्र उम्मीदवारों की रैंक सूची जारी की जाएगी। इसके बाद उम्मीदवारों के व्यक्तिगत स्कोरकार्ड भी लॉगिन पोर्टल पर उपलब्ध करा दिए जाएंगे।

रिजल्ट में उम्मीदवार का रोल नंबर, एप्लिकेशन आईडी, 960 में प्राप्त कुल अंक, ऑल इंडिया रैंक (AIR) और अन्य महत्वपूर्ण विवरण शामिल होंगे। अभ्यर्थियों को सलाह दी जाती है कि स्कोरकार्ड डाउनलोड करने के बाद उसमें दर्ज सभी जानकारियों की सावधानीपूर्वक जांच कर लें। किसी प्रकार की त्रुटि मिलने पर तुरंत संबंधित अधिकारियों से संपर्क करें।

ऐसे डाउनलोड करें NEET MDS Result 2026

  • सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट natboard.in पर जाएं।
  • "Examinations" सेक्शन पर क्लिक करें।
  • उपलब्ध परीक्षाओं की सूची में "NEET MDS" का चयन करें।
  • NEET MDS 2026 Result लिंक पर क्लिक करें।
  • स्क्रीन पर रिजल्ट नोटिफिकेशन पीडीएफ खुल जाएगी।
  • मेरिट लिस्ट पीडीएफ डाउनलोड करें और अपना रोल नंबर सर्च करें।
  • भविष्य के लिए रिजल्ट की कॉपी सुरक्षित रख लें।

टाई होने पर ऐसे तय होगी रैंक

यदि दो या अधिक उम्मीदवारों के अंक समान होते हैं तो NBEMS द्वारा निर्धारित टाई-ब्रेकिंग नियम लागू किए जाएंगे। सबसे पहले कम गलत उत्तर देने वाले उम्मीदवार को प्राथमिकता मिलेगी। इसके बाद Part-B में अधिक अंक प्राप्त करने वाले उम्मीदवार को बेहतर रैंक दी जाएगी। यदि फिर भी बराबरी रहती है तो Part-B में कम गलत उत्तर और अंत में BDS प्रोफेशनल परीक्षाओं में प्राप्त कुल प्रतिशत के आधार पर मेरिट तय की जाएगी।

रिजल्ट जारी होने के बाद सफल उम्मीदवार काउंसलिंग प्रक्रिया में भाग लेकर देशभर के विभिन्न डेंटल कॉलेजों में MDS पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए आवेदन कर सकेंगे। उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे नवीनतम अपडेट के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर नियमित रूप से नजर बनाए रखें।

Continue reading on the app

कश्मीरी कुड़ी बनकर ISI ने बिछाया जाल, जम्मू के युवक ने ऐसे फेल कर दिया हनीट्रैप का गेम

जम्मू के डोडा जिले में फेसबुक पर कश्मीरी महिला बनकर युवक को हनीट्रैप में फंसाने की ISI की बड़ी साजिश नाकाम हो गई है। +92 नंबर देखते ही युवक ने सुरक्षाबलों की जानकारी देने से मना कर दिया। पढ़ें पूरी कहानी।

Continue reading on the app

  Sports

क्या होता है कैप्ट बॉयफ्रेंड? जो सुष्मिता सेन के लिए बने थे ललित मोदी, रिलेशनशिप पर धमाकेदार खुलासा

इंडियन प्रीमियर लीग के पूर्व कमिश्नर अक्सर अपने बयानों को लेकर सुर्खियों में रहते हैं. ललित मोदी का वित्तीय अनियमितताओं में आने के साल 2010 के बाद से लंदन में हैं. हालांकि, वह भारतीय क्रिकेट को लगाताक फॉलो करते रहते हैं, लेकिन इस बार वह आईपीएल या भारतीय क्रिकेट को लेकर नहीं, बल्कि सुष्मिता सेन के साथ अपने रिलेशनशिप के खुलासे को लेकर चर्चा में हैं. Tue, 2 Jun 2026 13:10:59 +0530

  Videos
See all

Bihar News | जवानी का गुनाह, बुढ़ापे में मिली सजा | #shorts #viralnews #viralvideo #biharnews #tmktech #vivo #v29pro
2026-06-02T08:14:01+00:00

Mumbai Bulldozer Action: मुंबई के गोरेगांव में गरजा बुलडोजर! | Goregaon | Breaking News | #tmktech #vivo #v29pro
2026-06-02T08:15:04+00:00

Virat-Anushka took blessings from Premanand Ji Maharaj | #viralnews #viralvideo #hindinews #shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-06-02T08:16:59+00:00

IPL Trophy जीतने के बाद सीधे Vrindavan पहुंचे Virat-Anushka, Premanand Maharaj से की मुलाकात #tmktech #vivo #v29pro
2026-06-02T08:16:26+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers