Top 10 Morning News: CBSE विवाद से FIFA वर्ल्ड कप डील तक और फिर मणिपुर तनाव-सुबह की 10 बड़ी खबरें
क्या NEET रीटेस्ट पर सुप्रीम कोर्ट के फैसले ने लाखों छात्रों की उम्मीदों पर पूर्ण विराम लगा दिया? क्या CBSE पोर्टल विवाद शिक्षा व्यवस्था की बड़ी डिजिटल कमजोरी उजागर कर रहा है? क्या US-ईरान टकराव दुनिया को नए संकट और महंगे तेल की ओर धकेल रहा है? -जानिए भारत और दुनिया की टॉप 10 सुबह की सबसे चर्चित खबरें।
Aaj Ka Mausam: बरसात में भीगेंगे देश के 17 राज्य, मौसम विभाग ने आंधी-बारिश का जारी किया अलर्ट
देश के अलग-अलग हिस्सों में मौसम तेजी से बदल रहा है. इस बार प्री-मानसून का असर सामान्य वर्षों की तुलना में कहीं ज्यादा मजबूत दिखाई दे रहा है. भारतीय मौसम विभाग (IMD) लगातार हालात पर नजर बनाए हुए है. हाल ही में INSAT-3DS सैटेलाइट ने करीब 1600 किलोमीटर लंबी बादलों और गरज-चमक वाली एक बड़ी पट्टी दर्ज की है, जो राजस्थान से शुरू होकर मध्य भारत होते हुए तेलंगाना तक फैली हुई है.
मौसम विशेषज्ञों का मानना है कि यह केवल बादलों का समूह नहीं है, बल्कि एक ऐसा शक्तिशाली मौसम तंत्र है जो एक साथ कई राज्यों को प्रभावित कर सकता है. इसके चलते राजस्थान, उत्तर प्रदेश, बिहार, झारखंड, पश्चिम बंगाल, मध्य प्रदेश, पंजाब, हरियाणा और पूर्वोत्तर राज्यों में तेज बारिश, आंधी और बिजली गिरने की घटनाएं बढ़ सकती हैं.
क्यों बिगड़ रहा है मौसम?
मसम विभाग के मुताबिक इस समय देश के लगभग 70 से 80 प्रतिशत हिस्से में प्री-मानसून गतिविधियां सक्रिय हैं. बंगाल की खाड़ी, अरब सागर, राजस्थान, पाकिस्तान और गंगा के मैदानी इलाकों के ऊपर कई साइक्लोनिक सर्कुलेशन बने हुए हैं. इन सिस्टमों के कारण वातावरण में नमी बढ़ गई है और मौसम अस्थिर हो गया है. गर्मी, नमी और ऊपरी हवाओं के अनुकूल होने से अगले 48 घंटों के दौरान कई राज्यों में तेज बारिश, ओलावृष्टि, आंधी और वज्रपात की संभावना बनी हुई है.
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
Asianetnews
News Nation





















