Responsive Scrollable Menu

Aaj Ka Panchang 02 June 2026: पांचवा बड़ा मंगल आज, जानें शुभ-अशुभ मुहूर्त और राहुकाल समय, पढ़े पूरा पंचांग

Aaj Ka Panchang 02 June 2026: आज यानी 02 जून मंगलवार को ज्येष्ठ माह के कृष्ण पक्ष की द्वितीया तिथि है. पुरुषोत्तम मास द्वितीय ज्येष्ठ कृष्ण द्वितीया शाम 07 बजकर 01 मिनट तक रहेगा. उसके बाद तृतीया तिथि की शुरुआद हो जाएगी. आज ज्येष्ठ कृष्ण पक्ष द्वितीया तिथि पर आडल योग और विडाल योग बन रहा है. ज्येष्ठ अधिकमास का मंगलवार होने यह बड़ा मंगल है. यह ज्येष्ठ महीने का पांचवां बड़ा मंगल है. मंगलवार के दिन हनुमान जी की पूजा और हनुमान चालीसा का पाठ करना बेहद शुभ माना जाता है. 

ज्योतिषाचार्य डॉक्टर अरविंद त्रिपाठी के अनुसार, हर व्यक्ति को प्रत्येक दिन का पंचांग पढ़ना या सुनना चाहिए. जिसकी वजह से उसे शुभ फलों की प्राप्ति होती है. इसके साथ ही माता लक्ष्मी प्रसन्न होती हैं. पंचांग पढ़ने से आयु वृद्धि होती है. पापों से छुटकारा मिलता है. जो लोग पंचांग पढ़ते या सुनते हैं उनकी सभी मनोकामनाएं भी पूरी होती हैं. इसलिए शास्त्र कहते हैं कि हर व्यक्ति को सुबह सबसे पहले पंचांग पढ़ना चाहिए. आइए जानते हैं, 02 जून 2026 मंगलवार का पंचांग क्या होगा.

आज की तिथि, वार, नक्षत्र, करण और योग

  • दिन- मंगलवार
  • तिथि- 2 जून 2026, द्वितीया
  • नक्षत्र- मूल 
  • सूर्योदय- सुबह 5:23 बजे
  • सूर्यास्त- शाम 7:14 बजे 
  • करण- तैतिल, गर
  • चंद्रमा- धनु राशि 
  • शुभ मुहूर्त- सुबह 11:51 से दोपहर 12:46 तक
  • राहुकाल- 3:46 से शाम 5:30 तक
  • दिशा शूल- उत्तर
  • महामंत्र-  ॐ हं हनुमते नम:

चंद्र गोचर

चंद्रमा का गोचर धनु राशि में होगा.

संवत

विक्रम संवत- 2083, रौद्र
शक संवत- 1948, पराभव

चंद्रमास

सूर्योदय आज सुबह 5 बजकर 29 पर हुआ है
सूर्यास्त आज शाम 07 बजकर 06 मिनट पर होगा
चंद्रोदय 02 जून शाम 09:05 मिनट पर होगा
चंद्र अस्त 03 जून को सुबह 07:45 मिनट पर होगा

आज का शुभ समय

ब्रह्म मुहूर्त सुबह 04:08 मिनट से 04:56 मिनट तक
अमृत काल दोपहर 02:59 मिनट से शाम 04:47 मिनट तक
अभिजीत मुहूर्त सुबह 11:58 मिनट से दोपहर 12:51 बजे तक

आज का अशुभ समय

राहुकाल दोपहर 03 बजे से शाम 04 बजकर 30 मिनट तक रहेगा
यम गण्डक सुबह 09:04 बजे से सुबह 10:44 मिनट तक रहेगा
गुलिक काल दोपहर 12:24 बजे से दोपहर 02:04 बजे तक रहेगा
आज का दुर्मुहूर्त सुबह 08.24 बजे से सुबह 09:18 बजे तक उसके बाद सुबह 11:20 मिनट से दोपहर 12:03 मिनट तक.

आपका दिन मंगलमय हो.

यह भी पढ़ें: Gajlakshmi Rajyog 2026: कर्क राशि में गुरु-शुक्र की बनेगी युति, इन 4 राशियों का सोया भाग्य जगेगा!

Continue reading on the app

छत्तीसगढ़ का मशहूर 'खुजली तालाब', रविवार को उमड़ती है भीड़, मान्यता जानकर रह जाएंगे हैरान

Balod News: तालाब परिसर में करीब 20 फीट ऊंचे जलेश्वर महादेव शिवलिंग की स्थापना की गई है, जिससे इस स्थान का धार्मिक महत्व और बढ़ गया है. शिवलिंग स्थापना के बाद अब लोग सोमवार के दिन भी बड़ी संख्या में यहां पहुंचते हैं और स्नान के साथ भगवान शंकर की पूजा-अर्चना करते हैं.

Continue reading on the app

  Sports
  Videos
See all

Uttarakhand News: उत्तराखंड की खबरें देखिए | Weather Update | IMD Alert | CM Dhami | Top News | BJP #tmktech #vivo #v29pro
2026-06-02T03:15:06+00:00

Blue Moon seen in California skies| कैलिफोर्निया के आसमान में दिखा दुर्लभ ब्लू मून #viralnews #tmktech #vivo #v29pro
2026-06-02T03:08:22+00:00

Amish Devgan के सामने TMC के पूर्व प्रवक्ता का सनसनीखेज दावा, ममता के 50 विधायक टूटने वाले है? #tmktech #vivo #v29pro
2026-06-02T03:12:55+00:00

Mau Hatyakand | UP News | Lucknow News | CM Yogi Statement on Cow | Top Hindi News | Latest News #tmktech #vivo #v29pro
2026-06-02T03:09:11+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers