Responsive Scrollable Menu

डायन बताकर हत्या जैसी कुप्रथाएं रहीं तो लोकतंत्र नहीं टिकेगा:सुप्रीम कोर्ट ने महिला की हत्या करने वाले की उम्रकैद बरकरार रखी

सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि डायन बताकर महिलाओं को प्रताड़ित करने जैसी गलत प्रथाएं जारी रहेंगी, तो देश में लोकतंत्र नहीं टिक सकता। कोर्ट ने ओडिशा में 1998 में एक महिला को डायन बताकर घर से बाहर खींचने और पीटने वाले व्यक्ति की उम्रकैद की सजा बरकरार रखी। इस हमले में महिला की मौत हो गई थी। जस्टिस प्रशांत कुमार मिश्रा और जस्टिस एनवी अंजारिया की बेंच ने यह फैसला सुनाया। बेंच ने कहा कि इस मामले में महिला की बेटी ने अपनी मां को बेहद क्रूर तरीके से मारे जाते देखा था। फरवरी 1998 में लड़की की मौत के बाद हुआ हमला ओडिशा के सुंदरगढ़ जिले के गांव में फरवरी 1998 में एक लड़की की मौत हुई थी। उसके परिवार के एक सदस्य ने दावा किया था कि लड़की की मौत पीड़ित महिला की डायन विद्या के कारण हुई। इसके बाद आरोपी और उसकी साथी महिला को उसके घर से बाहर खींचकर लाए। दोनों ने उस पर हमला किया, जिससे उसकी मौत हो गई। घटना महिला की बेटी ने देखी थी। बेटी की शिकायत पर FIR दर्ज की गई। ट्रायल कोर्ट ने आरोपी और सह-आरोपी को हत्या समेत कई अपराधों में दोषी ठहराया उम्रकैद की सजा सुनाई। हाईकोर्ट ने ट्रायल कोर्ट का फैसला बरकरार रखा। सुप्रीम कोर्ट ने कुप्रथा पर जताई चिंता बेंच ने कहा, भारत का संविधान समानता, भाईचारे और वैज्ञानिक सोच के सिद्धांतों पर आधारित समाज की कल्पना करता है। हमें पूरी उम्मीद है कि यह मामला गंभीर याद दिलाएगा कि अंधविश्वास और तर्कहीन मान्यताओं पर हमेशा न्याय की जीत होनी चाहिए। डायन बताकर हिंसा की क्रूरता केवल हत्या तक सीमित नहीं रहती। इसमें ज्यादातर महिलाओं को यातना, मारपीट, यौन हिंसा और समाज से अलग किए जाने का सामना करना पड़ता है। बेंच ने डायन बताकर हिंसा के असर बताए बेंच ने कहा कि यह सही है कि डायन बताकर हिंसा की समस्या अब भी समाज के कुछ हिस्सों में बनी हुई है। इन जगहों पर पूर्वाग्रह, अंधविश्वास और तर्कहीन डर कानून के राज और संवैधानिक नैतिकता पर हावी हो जाते हैं। कोर्ट ने कहा, कई बार बेहद मुश्किल हालात में उस महिला को दोषी ठहराना आसान रास्ता बन जाता है, जिसने वह काम किया ही नहीं होता। इससे समाज में गहरे बैठे उस पूर्वाग्रह का पता चलता है, जो समाधान खोजने के बजाय किसी को बलि का बकरा बनाना चाहता है।’’ बेंच ने कहा, ‘‘ऐसे हालात में तर्क को प्राथमिकता दी जानी चाहिए, क्योंकि सामूहिक तर्कहीनता के खिलाफ तर्क ही एकमात्र मजबूत सुरक्षा है।’’ कोर्ट ने अपने फैसले में डॉ. बीआर आंबेडकर को भी उद्धृत किया। उन्होंने कहा था, ‘‘न्यायपूर्ण समाज वह है, जिसमें सम्मान की बढ़ती भावना और तिरस्कार की घटती भावना मिलकर एक संवेदनशील समाज का निर्माण करती है।’’ बेटी की गवाही के आधार पर सजा बरकरार सुप्रीम कोर्ट ने यह फैसला बालकु ओराम की अपील पर सुनाया। उसने सितंबर 2022 के ओडिशा हाईकोर्ट के फैसले को चुनौती दी थी। हाईकोर्ट ने ट्रायल कोर्ट की ओर से आरोपी को सुनाई गई उम्रकैद और दोषसिद्धि को बरकरार रखा था। सुप्रीम कोर्ट ने अपील खारिज करते हुए आरोपी की दोषसिद्धि और सजा की पुष्टि कर दी। कोर्ट ने कहा कि आरोपी के खिलाफ प्रत्यक्ष सबूत मजबूत हैं। इससे साफ साबित होता है कि उसने सह-आरोपी के साथ मिलकर महिला की हत्या की थी। महिला पर एक लड़की की मौत डायन विद्या से कराने का आरोप लगाया गया था। गवाही की गुणवत्ता मायने रखती है सुप्रीम कोर्ट ने कहा, ‘‘जब किसी मामले में एकमात्र चश्मदीद की गवाही के रूप में प्रत्यक्ष सबूत मौजूद हो, तो केवल उसी के आधार पर दोषी ठहराने में कोई कानूनी रुकावट नहीं है। गवाहों की संख्या नहीं, उनकी गवाही की गुणवत्ता मायने रखती है।’’ कोर्ट ने कहा कि पीड़ित महिला की बेटी ने हमले के तरीके और इस्तेमाल किए गए हथियारों के बारे में जो बताया, वह लगातार एक जैसा रहा। उसकी गवाही इतनी विश्वसनीय थी कि आरोपी की दोषसिद्धि बरकरार रखी जा सके। बेंच ने कहा कि किसी करीबी रिश्तेदार को केवल रिश्ते के आधार पर पक्षपाती गवाह नहीं माना जा सकता। ऐसा रिश्तेदार स्वाभाविक गवाह भी हो सकता है।

Continue reading on the app

तस्कर-ड्राइवर ही नहीं, शराब कंपनियों पर भी गिरेगी गाज… बिहार की सम्राट सरकार का बड़ा फैसला

बिहार सरकार ने पूर्ण शराबबंदी जारी रखने की अपनी प्रतिबद्धता दोहराई है. अब शराब तस्करी मामलों में सिर्फ तस्कर ही नहीं, बल्कि पकड़ी गई शराब के ब्रांड और संबंधित कंपनी पर भी सख्त कार्रवाई होगी.

Continue reading on the app

  Sports

AUS vs BAN: बांग्लादेश की जीत पर पीएम ने किया वीडियो कॉल, खिलाड़ियों के साथ यूं मनाया जश्न

डार्विन में ऑस्ट्रेलिया को हराकर बांग्लादेश ने कंगारुओं के घर में अपनी पहली टेस्ट जीत का स्वाद चखा. इस जीत ने ऑस्ट्रेलिया में मौजूद फैंस से लेकर बांग्लादेश तक में जश्न का माहौल बना दिया है. मैच खत्म होने के बाद खुद बांग्लादेश के प्रधानमंत्री तारिक रहमान खिलाड़ियों के साथ फेसटाइम (वीडियो कॉल) पर इस खुशी के पल को जीते नजर आए. Sun, 16 Aug 2026 14:30:50 +0530

  Videos
See all

Vande Mataram Controversy | ‘संविधान है तो आजादी है..’ वंदे मातरम विवाद पर अखिलेश का BJP पर हमला | #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-16T09:02:48+00:00

FDA issues notices: पान मसाला विज्ञापन को लेकर घिरे शाहरुख, अजय और टाइगर | PAN Masala Ad #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-16T09:10:29+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers