Responsive Scrollable Menu

IPS Transfer: एक साथ हुआ 11 आईपीएस अधिकारियों का तबादला, राज्य सरकार ने सौंपा नया पदभार, देखें लिस्ट

पंजाब पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल हुआ है। भारतीय पुलिस सेवा के 11 अधिकारियों का स्थानांतरण (IPS Transfer Punjab) किया गया है। जालंधर आयुक्त बदले गए हैं। इसके अकवा डीआईजी और AIG पदों के प्रभार में बदलाव हुआ है। तबादले और नियुक्ति से संबंधित आदेश गृह मामले विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव आलोक शेखर द्वारा 1 जून 2026 को जारी किया गया है। सभी अधिकारियों को तत्काल प्रभाव से नया पदभार संभाले का निर्देश दिया गया है।

बैच 1994 की आईपीएस अधिकारी अनीता पुंज को स्पेशल डीजीपी, एचआरडी एंड वेलफेयर पंजाब चंडीगढ़ पद पर नियुक्त किया गया है। पहले वह स्पेशल डीजी-कम निदेशक, एमआरएस-पीपीए फिलौर पद पर कार्यरत थी। डीआईजी लुधियाना रेंज पद की जिम्मेदारी संदीप गोयल को सौंपी गई है। पहले वह डीआईजी एजीटीएफ-II लुधियाना पद पर कार्यरत थे। इसके अलावा डीआईजी बॉर्डर रेंज पद का अतिरिक्त प्रभार भी संभाल रहे थे।

जालंधर का नया पुलिस आयुक्त कौन?

जालंधर पुलिस आयुक्त पद पर कार्यरत बैच 2006 के आईपीएस अधिकारी धनप्रीत कौर को स्थानांतरित करके निदेशक, MRS, PPA फिलौर बनाया गया है। जालंधर पुलिस आयुक्त पद पर सत्येंद्र सिंह को नियुक्त किया गया है। जो पहले लुधियाना रेंज के डीआईजी पद तैनात थे।

इन आईपीएस अफसरों को भी मिली नई जिम्मेदारी 

  • एसएसपी अमृतसर ग्रामीण पद पर कार्यरत सोहैल काशीम मीर, को AIG कार्मिक-1 पंजाब चंडीगढ़ पद पर नियुक्त किया गया है।
  • फरीदकोट एसएसपी पद पर कार्यरत प्रज्ञा जैन को एआईजी लॉ एंड ऑर्डर पद की जिम्मेदारी दी गई है।
  • डीआईजी कारागार पंजाब पद पर सुरेंद्र जीत सिंह मांड को नियुक्त किया गया है।
  • विवेक शील सोनी कमांडेंट 75वीं बटालियन पीएपी जालंधर को डीआईजी बार्डर रेंज अमृतसर पद की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
  • प्रदीप कुमार यादव को टेक्निकल सर्विसेज के आईजीपी पद पर नियुक्त किया गया है।
  • कंवलदीप सिंह को डीआईजी लॉ एंड ऑर्डर पंजाब पद की जिम्मेदारी दी गई है।
  • संदीप कुमार शर्मा को डीआईजी PAP-2 जालंधर पद पर नियुक्त किया गया है।

Continue reading on the app

लिपुलेख-कालापानी पर शेखी बघार अपने ही देश में घिरे बालेन शाह, सुगौली संधि से ब्रिटेन का भी कनेक्शन: जानिए भारत-नेपाल सीमा विवाद के बारे में सब कुछ

नेपाल PM बालेन शाह ने लिपुलेख विवाद को लेकर अब ब्रिटेन के सामने हाथ फैलाया है, जबकि भारत के पास पहले से ही इसके ऐतिहासिक साक्ष्य मौजूद हैं।

Continue reading on the app

  Sports

ICC का बड़ा एक्शन: भ्रष्टाचार के आरोपों पर Cricket Canada सस्पेंड, लेकिन Players खेलेंगे मैच

क्रिकेट जगत से एक बड़ी खबर सामने आई, जब अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद ने क्रिकेट कनाडा की सदस्यता तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दी। अहमदाबाद में आयोजित आईसीसी बोर्ड की बैठक के बाद यह निर्णय लिया गया। आईसीसी के अनुसार क्रिकेट कनाडा ने सदस्यता से जुड़ी अपनी जिम्मेदारियों का गंभीर रूप से उल्लंघन किया है, जिसके चलते यह कड़ा कदम उठाना पड़ा है।

बता दें कि पिछले कुछ महीनों से क्रिकेट कनाडा विवादों में घिरा हुआ था। अप्रैल में कनाडाई प्रसारण निगम द्वारा प्रसारित एक वृत्तचित्र में संगठन के भीतर कथित भ्रष्टाचार, मैचों में हेरफेर और कुछ खिलाड़ियों व अधिकारियों से जुड़े हिंसा तथा धमकी के आरोपों को उजागर किया गया था। इसके बाद क्रिकेट कनाडा की कार्यप्रणाली और प्रशासनिक व्यवस्था पर लगातार सवाल उठ रहे थे।

मौजूद जानकारी के अनुसार आईसीसी बोर्ड ने फैसला लेते समय कनाडा के खिलाड़ियों के हितों को प्राथमिकता दी है। यही वजह है कि निलंबन के बावजूद कनाडा की राष्ट्रीय पुरुष और महिला टीमें आईसीसी के सभी अंतरराष्ट्रीय आयोजनों में हिस्सा ले सकेंगी। आईसीसी ने स्पष्ट किया है कि खिलाड़ियों को संगठनात्मक समस्याओं की वजह से किसी प्रकार का नुकसान नहीं होने दिया जाएगा।

गौरतलब है कि निलंबन के दौरान भी क्रिकेट कनाडा को आर्थिक सहायता मिलती रहेगी। हालांकि यह सहायता सीधे नहीं दी जाएगी, बल्कि आईसीसी प्रबंधन की निगरानी में नियंत्रित व्यवस्था के तहत उपलब्ध कराई जाएगी। यह राशि केवल राष्ट्रीय टीमों के स्वीकृत कार्यक्रमों और गतिविधियों पर ही खर्च की जा सकेगी।

आईसीसी ने यह भी बताया कि क्रिकेट कनाडा को सदस्यता बहाल कराने के लिए कुछ विशेष शर्तें पूरी करनी होंगी। इन शर्तों का उद्देश्य संगठन में पारदर्शिता, जवाबदेही और बेहतर प्रशासनिक व्यवस्था स्थापित करना है। इन सुधारों की निगरानी आईसीसी की सामान्यीकरण समिति और प्रबंधन टीम द्वारा की जाएगी। सभी शर्तों के पूरी तरह संतोषजनक तरीके से लागू होने के बाद ही सदस्यता बहाल करने पर विचार किया जाएगा।

इसी बैठक में आईसीसी बोर्ड ने खेल से जुड़े कई महत्वपूर्ण बदलावों को भी मंजूरी दी है। खराब रोशनी के कारण खेल प्रभावित होने की समस्या को कम करने के लिए टेस्ट क्रिकेट में लाल गेंद की जगह गुलाबी गेंद के इस्तेमाल का परीक्षण किया जाएगा। हालांकि इसके लिए दोनों टीमों की सहमति जरूरी होगी। साथ ही मैरीलेबोन क्रिकेट क्लब के सहयोग से बेहतर प्रकाश व्यवस्था पर भी शोध किया जाएगा।

इसके अलावा अब निर्धारित पेय विराम के दौरान मुख्य प्रशिक्षक या उनके प्रतिनिधि मैदान में जाकर खिलाड़ियों से चर्चा कर सकेंगे। टी20 अंतरराष्ट्रीय मुकाबलों में 15 मिनट का अनिवार्य मध्यांतर भी लागू किया जाएगा। वहीं संदिग्ध गेंदबाजी एक्शन की जांच के दौरान मैच अधिकारियों को तकनीकी आंकड़ों तक पहुंच देने का भी फैसला लिया गया है।

क्रिकेट जानकारों का मानना है कि आईसीसी का यह कदम वैश्विक क्रिकेट प्रशासन में पारदर्शिता और जवाबदेही सुनिश्चित करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल माना जा रहा है। साथ ही नए नियमों से खेल को अधिक आधुनिक और सुचारु बनाने में भी मदद मिलने की उम्मीद जताई जा रही है।
Mon, 01 Jun 2026 21:47:18 +0530

  Videos
See all

Black And White With Anjana Om Kashyap: Paper Leak में Coaching Mafia की सबसे बड़ी भूमिका? #tmktech #vivo #v29pro
2026-06-01T16:39:11+00:00

Shorts | खौफनाक आंधी में उड़ा भारी भरकम झूला #kashmir #viral #shorts #trending #ATShorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-06-01T16:39:27+00:00

ChakraView | Sumit Awasthi: हर बार छात्रों को ही परीक्षा क्यों देनी पड़ती है ? | NEET-UG Paper Leak #tmktech #vivo #v29pro
2026-06-01T16:45:20+00:00

CM पर सवाल, सड़कों पर प्रदर्शन! DIGP IPS Tumme Amo ने खोले कई राज | Exclusive | Arunachal Pradesh #tmktech #vivo #v29pro
2026-06-01T16:40:28+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers