Responsive Scrollable Menu

CBSE OSM Row: स्कैनिंग में गड़बड़ी, मार्क्स खराब, नतीजे बर्बाद, CBSE के खिलाफ क्यों सड़कों पर उतरे बच्चे और मां-बाप?

CBSE Exam Flaws Decoding: सीबीएसई लगातार सवालों के घेरे में है. पहले परीक्षा परिणाम फिर डिजिटल मूल्यांकन प्रणाली में खामियां. स्कैनिंग में गड़बड़ियों के बाद पुनर्मूल्यांकन पोर्टल में आई तकनीकी दिक्कतों ने छात्रों और अभिभावकों का गुस्सा सातवें आसमान पर पहुंचा दिया. अब सवाल है कि सीबीएसई से कहां-कहां चूक हुई और कैसे मामला इतना बड़ा हो गया कि सड़कों पर विरोध-प्रदर्शन तक पहुंच गया. पढ़ें पूरी पड़ताल.

Continue reading on the app

31 जुलाई से पहले भरें ITR-2, इन गलतियों की वजह से आता है टैक्स नोटिस

आयकर विभाग ने AY 2026-27 के लिए ITR-2 फाइलिंग शुरू कर दी है. यह फॉर्म कैपिटल गेन, एक से अधिक मकान, 50 लाख रुपये से अधिक आय, एनआरआई और विदेशी संपत्ति रखने वाले करदाताओं के लिए महत्वपूर्ण है.

Continue reading on the app

  Sports

Women's Cricket का बदलेगा कैलेंडर, ICC ने Champions Trophy की तारीख बदली, नए Tournament को मंजूरी।

अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद यानी आईसीसी ने अपनी हालिया बोर्ड बैठक में महिला क्रिकेट और वैश्विक क्रिकेट प्रशासन से जुड़े कई महत्वपूर्ण फैसलों को मंजूरी दी है। अहमदाबाद में आयोजित बैठक के बाद जारी जानकारी के अनुसार महिला चैंपियंस ट्रॉफी 2027 की तारीखों में बदलाव किया गया है, जबकि क्रिकेट कनाडा के खिलाफ भी कड़ा कदम उठाया गया है।

बता दें कि महिला चैंपियंस ट्रॉफी की घोषणा पहली बार वर्ष 2022 में की गई थी। यह टूर्नामेंट पहली बार आयोजित होने जा रहा है और इसकी मेजबानी श्रीलंका करेगा। पहले इस प्रतियोगिता को जून और जुलाई 2027 के दौरान आयोजित करने की योजना थी, लेकिन अब आईसीसी ने इसे 14 फरवरी से 28 फरवरी 2027 के बीच कराने का फैसला किया है। हालांकि तारीख बदलने के पीछे कोई आधिकारिक कारण नहीं बताया गया है।

मौजूद जानकारी के अनुसार इस प्रतियोगिता में कुल आठ टीमें हिस्सा लेंगी और मुकाबले बीस ओवर प्रारूप में खेले जाएंगे। क्रिकेट जगत में इस बदलाव को महत्वपूर्ण माना जा रहा है क्योंकि फरवरी के दौरान न्यूजीलैंड और ऑस्ट्रेलिया के बीच प्रस्तावित सीमित ओवरों की श्रृंखला भी आयोजित होनी है। ऐसे में दोनों प्रतियोगिताओं की तारीखों में आंशिक टकराव की संभावना बन सकती है।

गौरतलब है कि आईसीसी ने महिला उभरते राष्ट्र ट्रॉफी के नए स्वरूप को भी मंजूरी दी है। इस साल यह प्रतियोगिता 10 टीमों के साथ आयोजित होगी। इनमें पांच पूर्ण सदस्य देश और पांच सहयोगी सदस्य देश शामिल किए जाएंगे। टीमों का चयन उनकी रैंकिंग के आधार पर किया जाएगा। पिछले वर्ष इस प्रतियोगिता का पहला संस्करण खेला गया था, जिसमें थाईलैंड ने खिताब अपने नाम किया था।

इसके अलावा आईसीसी बोर्ड ने महिला टी20 विश्व कप 2028 के लिए क्वालीफिकेशन प्रक्रिया को भी मंजूरी दे दी है। यह प्रतियोगिता पाकिस्तान की मेजबानी में आयोजित होगी। हालांकि भारत और पाकिस्तान के बीच मौजूदा व्यवस्था के तहत भारतीय टीम के मुकाबले तटस्थ स्थान पर खेले जाएंगे। कुल 12 टीमों वाली इस प्रतियोगिता में 10 टीमों को सीधे प्रवेश मिलेगा, जबकि बाकी दो स्थान वैश्विक क्वालीफायर के जरिए भरे जाएंगे।

क्रिकेट जानकारों का मानना है कि आईसीसी के ये फैसले महिला क्रिकेट के विस्तार, प्रतियोगिताओं के बेहतर संचालन और सदस्य देशों में सुशासन को मजबूत करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम साबित हो सकते हैं। आने वाले महीनों में इन फैसलों का प्रभाव अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट व्यवस्था में साफ तौर पर देखने को मिलने की उम्मीद की जा रही है।
Mon, 01 Jun 2026 22:33:48 +0530

  Videos
See all

ACB ने गुजरात में रिश्वतखोर बिजली निरीक्षक अश्विन बी चौधरी के ठिकानों से करोड़ों बरामद! #tmktech #vivo #v29pro
2026-06-01T18:15:21+00:00

Anjana Om Kashyap | असद से यारी सूर्य को पड़ी भारी #shorts #shortsvideo #blackandwhite #aajtak #tmktech #vivo #v29pro
2026-06-01T18:11:59+00:00

Vardaat With Shams Tahir Khan: Twisha Sharma Death Case को Dummy Trial | Giribala | Aaj Tak News #tmktech #vivo #v29pro
2026-06-01T18:11:31+00:00

Shweta Singh Death Mystery Update: श्वेता सिंह का पति अचानक क्या करने लगा? | Lucknow | News #shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-06-01T18:10:26+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers