Responsive Scrollable Menu

Stock in Focus: इंफ्रास्ट्रक्चर कंपनी ₹194 करोड़ का ऑर्डर, फोकस में रहेगा स्टॉक

Stock in Focus: इंफ्रास्ट्रक्चर कंपनी को लखनऊ में 194 करोड़ रुपये का नया फ्लाईओवर प्रोजेक्ट मिला है। इससे पहले कंपनी 302 करोड़ रुपये की एयरपोर्ट परियोजना में भी सबसे कम बोलीदाता बनी थी। लगातार मिल रहे ऑर्डर से स्टॉक पर निवेशकों की नजर रहेगी।

Continue reading on the app

400 दिन के FD पर मिलेगा 6.75% रिटर्न, एक और इस सरकारी बैंक ने बदली ब्याज दरें, 1 जून से नए रेट लागू

पब्लिक सेक्टर के यूनियन बैंक ऑफ़ इंडिया ने जून महीने की शुरुआत के साथ ही फिक्स डिपाजिट के ब्याज दरों (FD Rates) में बदलाव कर दिया है। 3 करोड़ रुपये से कम के निवेश पर 2.70% से लेकर 6.65% तक ब्याज सामान्य नागरिकों को ऑफर कर रहा है। वहीं भारतीय वरिष्ठ नागरिक और सुपर सीनियर सिटीजंस को 5 करोड़ रुपये तक के डॉमेस्टिक टर्म डिपॉजिट पर अतिरिक्त ब्याज की सुविधा भी दे रहा है। इसके अलावा सेविंग्स डिपॉजिट के इंटरेस्ट रेट में भी संशोधन किया गया है, जो खाते के बैलेंस पर निर्भर करता है।

सभी बैंक विभिन्न वित्तीय कारकों को ध्यान में रखते हुए फिक्स्ड डिपॉजिट के ब्याज दरों में समय-समय पर बदलाव करते रहते हैं। इसलिए निवेश से पहले ग्राहकों को बैंक की आधिकारिक वेबसाइट या नजदीकी शाखा को विजिट करने की सलाह दी जाती है। ध्यान रखें कि ग्राहक एफडी में 7 दिन से लेकर 10 साल तक का निवेश कर सकते हैं।

वरिष्ठ नागरिकों को मिल रहा कितना ब्याज?

वरिष्ठ नागरिकों को बैंक 0.50 प्रतिशत अतिरिक्त ब्याज सभी टेन्योर पर ऑफर कर रहा है। 60 साल से लेकर 80 साल आयु वर्ग के लोगों के लिए इंटरेस्ट रेट 3.20% से लेकर 7.15% है। वहीं सुपर सीनियर सिटीजंस 80 साल या इससे अधिक आयुवर्ग को बैंक  के लिए अधिकतम ब्याज दर 7.40% है।

इतने दिन के टेन्योर पर सबसे ज्यादा रिटर्न 

बैंक सबसे ज्यादा ब्याज 555 दिन के स्पेशल टेन्योर पर ऑफर कर रहा है, इंटरेस्ट रेट 6.65% है। 444 दिन के स्पेशल टेन्योर पर 6.50% रिटर्न मिल रहा है।  400 दिन और 401 दिन से लेकर 446 दिन दो अलग-अलग टेन्योर पर बैंक 6.25% ब्याज ऑफर कर रहा है। 1 साल से लेकर 399 दिन के एफडी पर 6.20% रिटर्न मिल रहा है।

टेन्योर वाइज ब्याज दरें 

  • 7 दिन से लेकर 14 दिन- 2.70%
  • 15 दिन से लेकर 30 दिन- 2.80%
  • 31 से लेकर 45 दिन- 3%
  • 46 से लेकर 90 दिन- 4%
  • 91 से लेकर 120 दिन- 4.30%
  • 121 दिन से लेकर 180 दिन- 4.75%
  • 181 दिन से लेकर 270 दिन- 5.40%
  • 271 दिन से लेकर 364 दिन- 5.60%
  • 1 साल से लेकर 399 दिन- 6.20%
  • 401 दिन से लेकर 443 दिन- 6.25%
  • 444 दिन- 6.50%
  • 445 दिन से लेकर 554 दिन- 6.15%
  • 555 दिन- 6.65%
  • 556 दिन से लेकर 996 दिन- 6.15%
  • 997 दिन- 6.10%
  • 998 दिन से लेकर 3 साल तक- 6.10%
  • 3 साल से अधिक और 10 साल तक- 6%

यहाँ चेक करें नई ब्याज दरें 

Continue reading on the app

  Sports

ICC का बड़ा एक्शन: भ्रष्टाचार के आरोपों पर Cricket Canada सस्पेंड, लेकिन Players खेलेंगे मैच

क्रिकेट जगत से एक बड़ी खबर सामने आई, जब अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद ने क्रिकेट कनाडा की सदस्यता तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दी। अहमदाबाद में आयोजित आईसीसी बोर्ड की बैठक के बाद यह निर्णय लिया गया। आईसीसी के अनुसार क्रिकेट कनाडा ने सदस्यता से जुड़ी अपनी जिम्मेदारियों का गंभीर रूप से उल्लंघन किया है, जिसके चलते यह कड़ा कदम उठाना पड़ा है।

बता दें कि पिछले कुछ महीनों से क्रिकेट कनाडा विवादों में घिरा हुआ था। अप्रैल में कनाडाई प्रसारण निगम द्वारा प्रसारित एक वृत्तचित्र में संगठन के भीतर कथित भ्रष्टाचार, मैचों में हेरफेर और कुछ खिलाड़ियों व अधिकारियों से जुड़े हिंसा तथा धमकी के आरोपों को उजागर किया गया था। इसके बाद क्रिकेट कनाडा की कार्यप्रणाली और प्रशासनिक व्यवस्था पर लगातार सवाल उठ रहे थे।

मौजूद जानकारी के अनुसार आईसीसी बोर्ड ने फैसला लेते समय कनाडा के खिलाड़ियों के हितों को प्राथमिकता दी है। यही वजह है कि निलंबन के बावजूद कनाडा की राष्ट्रीय पुरुष और महिला टीमें आईसीसी के सभी अंतरराष्ट्रीय आयोजनों में हिस्सा ले सकेंगी। आईसीसी ने स्पष्ट किया है कि खिलाड़ियों को संगठनात्मक समस्याओं की वजह से किसी प्रकार का नुकसान नहीं होने दिया जाएगा।

गौरतलब है कि निलंबन के दौरान भी क्रिकेट कनाडा को आर्थिक सहायता मिलती रहेगी। हालांकि यह सहायता सीधे नहीं दी जाएगी, बल्कि आईसीसी प्रबंधन की निगरानी में नियंत्रित व्यवस्था के तहत उपलब्ध कराई जाएगी। यह राशि केवल राष्ट्रीय टीमों के स्वीकृत कार्यक्रमों और गतिविधियों पर ही खर्च की जा सकेगी।

आईसीसी ने यह भी बताया कि क्रिकेट कनाडा को सदस्यता बहाल कराने के लिए कुछ विशेष शर्तें पूरी करनी होंगी। इन शर्तों का उद्देश्य संगठन में पारदर्शिता, जवाबदेही और बेहतर प्रशासनिक व्यवस्था स्थापित करना है। इन सुधारों की निगरानी आईसीसी की सामान्यीकरण समिति और प्रबंधन टीम द्वारा की जाएगी। सभी शर्तों के पूरी तरह संतोषजनक तरीके से लागू होने के बाद ही सदस्यता बहाल करने पर विचार किया जाएगा।

इसी बैठक में आईसीसी बोर्ड ने खेल से जुड़े कई महत्वपूर्ण बदलावों को भी मंजूरी दी है। खराब रोशनी के कारण खेल प्रभावित होने की समस्या को कम करने के लिए टेस्ट क्रिकेट में लाल गेंद की जगह गुलाबी गेंद के इस्तेमाल का परीक्षण किया जाएगा। हालांकि इसके लिए दोनों टीमों की सहमति जरूरी होगी। साथ ही मैरीलेबोन क्रिकेट क्लब के सहयोग से बेहतर प्रकाश व्यवस्था पर भी शोध किया जाएगा।

इसके अलावा अब निर्धारित पेय विराम के दौरान मुख्य प्रशिक्षक या उनके प्रतिनिधि मैदान में जाकर खिलाड़ियों से चर्चा कर सकेंगे। टी20 अंतरराष्ट्रीय मुकाबलों में 15 मिनट का अनिवार्य मध्यांतर भी लागू किया जाएगा। वहीं संदिग्ध गेंदबाजी एक्शन की जांच के दौरान मैच अधिकारियों को तकनीकी आंकड़ों तक पहुंच देने का भी फैसला लिया गया है।

क्रिकेट जानकारों का मानना है कि आईसीसी का यह कदम वैश्विक क्रिकेट प्रशासन में पारदर्शिता और जवाबदेही सुनिश्चित करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल माना जा रहा है। साथ ही नए नियमों से खेल को अधिक आधुनिक और सुचारु बनाने में भी मदद मिलने की उम्मीद जताई जा रही है।
Mon, 01 Jun 2026 21:47:18 +0530

  Videos
See all

News Ki Pathshala: म्यांमार के राष्ट्रपति का भारत दौरा, चीन की बढ़ेगी टेंशन? #ytshorts #shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-06-01T16:14:16+00:00

News Ki Pathshala | वियतनाम में तैनात होगी ब्रह्मोस! #vietnam #brahmos #shorts #newskipathshala #tmktech #vivo #v29pro
2026-06-01T16:06:47+00:00

Dhar Bhojshala पहुंचे T Raja Singh, बोले- 'गैर हिंदू' नहीं, लिखा हो 'मुसलमानों का प्रवेश निषेध' | MP #tmktech #vivo #v29pro
2026-06-01T16:06:21+00:00

Brahmos Missile | India Vs Pakistan: मेक इन इंडिया हथियार..दुश्मन का 'काल' ! | PM Modi | Hindi News #tmktech #vivo #v29pro
2026-06-01T16:15:13+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers