एक बच्चे के पिता को डेट कर रही नोरा फतेही? सोशल मीडिया पर वायरल हुईं फोटो, स्टार फुटबॉलर संग उड़ी अफेयर की अफवाह
Nora Fatehi-Yassine Bounou: बॉलीवुड की डांसिंग सेंसेशन नोरा फतेही (Nora Fatehi) एक बार फिर अपनी पर्सनल लाइफ को को लेकर सुर्खियों में आ गई हैं. इस बार उनका नाम मोरक्को के मशहूर फुटबॉलर यासीन बूनू (Yassine Bounou) के साथ जोड़ा जा रहा है. सोशल मीडिया पर दोनों की कुछ फोटो वायरल हो रही हैं. इसी के साथ दोनों को लेकर डेटिंग की अफवाहों ने जोर पकड़ लिया है. खास बात यह है कि यासीन बूनू शादीशुदा हैं और एक बेटे के पिता भी हैं, ऐसे में फोटो ने लोगों का ध्यान और ज्यादा खींच लिया है.
दरअसल, एक्ट्रेस नोरा फतेही और फुटबॉलर यासीन बूनू को 28 मई को मोरक्को के कासाब्लांका शहर के ऐन डायब इलाके में साथ देखा गया. इसके बाद इंटरनेट पर इनकी फोटो वायरल होने लगीं. फैंस ने दावा किया कि नोरा ने हाल ही में सोशल मीडिया पर जो आउटफिट पहना था, वही ड्रेस वह बूनू के साथ कथित मुलाकात के दौरान पहने नजर आई थीं. बस फिर क्या था, सोशल मीडिया पर दोनों के अफेयर को लेकर अटकलों का दौर शुरू हो गया.
वायरल फोटो ने अफवाह को दी हवा
नोरा फतेही और यतीन बूनू की फोटो को लेकर सोशल मीडिया यूजर्स तरह-तरह के कयास लगा रहे हैं. कुछ फैंस का मानना है कि दोनों एक दूसरे को डेट कर रहे हैं. जबकि कई लोग इसे महज एक मुलाकात बता रहे हैं. रिपोर्ट्स में यह भी दावा किया गया कि नोरा ने सऊदी अरब यात्रा के दौरान यासीन बूनू के कुछ टीममेट्स से भी मुलाकात की थी. यही वजह है कि दोनों के अफेयर को लेकर चर्चाएं और तेज हो गई हैं.
हालांकि अभी तक नोरा फतेही और यासीन बूनू ने इन अफवाहों पर कोई रिएक्शन नहीं दिया है. दोनों की ओर से किसी भी तरह का ऑफिशियल बयान सामने नहीं आया है. ऐसे में फिलहाल इन खबरों को सिर्फ अटकलों के तौर पर ही देखा जा रहा है.
شفت مؤخرا هاد الشائعه في مجموعه من الصفحات ???????? و نقلاتها حتى مواقع اجنبيه، هل هو تشويش على الحارس رقم 1 للمنتخب الوطني؟
— Leila Ben Shitrit ✨ⵍⴰⵢⵍⴰ ⴱⵏ ⵛⴻⵜⵔⵉⵉⵜ✨ (@1__leila) May 31, 2026
بعض تقارير تحدثت عن مشاهدة ياسين بونو و نورة فتحي في عين الذياب يوم 28 ماي
حتى الآن، لا يوجد أي تأكيد أو نفي رسمي من الطرفين، وتبقى كل الأخبار مجرد تكهنات. pic.twitter.com/sbzsEFa8I3
जानिए कौन हैं यासीन बूनू?
आपको बता दें कि यासीन बूनू मोरक्को के स्टार फुटबॉलर हैं और क्लब फुटबॉल में गोलकीपर के तौर में खेलते हैं. वह सऊदी अरब के क्लब अल-हिलाल से खेलते हैं. वह इंटरनेशल फुटबॉल में भी बड़ा नाम माने जाते हैं. बूनू ने साल 2012 में इमान खल्लाद से शादी की थी और दोनों का एक बेटा भी है, जिसका नाम इसाक है.
इतना नहीं कुछ महीनों पहले मीडिया में बूनू और इमान को लेकर खबर सामने आई थी कि इन दोनों के बीच सबकुछ अच्छा नहीं चल रहा है और दोनों अलग होने पर विचार कर रहे हैं. हालांकि इस खबर की पुष्टि नहीं हुई है. दिलचस्प बात यह है कि इससे पहले भी नोरा फतेही का नाम एक और मोरक्कन फुटबॉलर अचरफ हकीमी के साथ जोड़ा गया था. हालांकि उस समय भी दोनों में से किसी ने इन खबरों की पुष्टि नहीं की थी.
वर्क फ्रंट पर क्या रही हैं नोरा फतेही
नोरा फतेही जहां एक तरफ अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर सुर्खियों में हैं. वहीं दूसरी ओर नोरा अपने प्रोफेशनल कमिटमेंट्स में काफी बिजी हैं. हाल ही में वह पैन इंडिया फिल्म 'KD: The Devil' के गाने को लेकर चर्चा में आई थीं. इस गानों को लेकर काफी विवाद हुआ था जिसे बाद में हटाना पड़ा था.
इसके अलावा नोरा जल्द ही राघव लॉरेंस की हॉरर-कॉमेडी फिल्म 'कांचना 4' में नजर आ सकती हैं, वहीं, नोरा का कुछ समय 'बॉडी रोल' गाना भी रिलीज हुआ था, इसमें उनके साथ हनी सिंह नजर आए थे. इस गाने को लोगों की ओर से अच्छा रिस्पॉन्स मिला.
नोरा फीफा वर्ल्ड कप 2026 की ओपनिंग सेरेमनी नजर आएंगी, जो 12 जून को कनाडा के टोरंटो आयोजित किया जाएगा. इस इंटरनेशल इवेंट में वह परफॉर्म करेंगी. खास बात यह है कि इस बार नोरा सिर्फ डांस ही नहीं बल्कि अपनी सिंगिंग का भी जलवा दिखाने वाली हैं. उनके साथ माइकल बुब्ले, एलानिस मॉरिसेट और एलेसिया कारा जैसे इंटरनेशल कलाकार भी मंच शेयर करेंगे.
ये भी पढ़ें: विराट को किस करते हुए अनुष्का शर्मा ने शेयर की फोटो, हाथ में दिखी आईपीएल की ट्रॉफी
TMC ने 2 विधायकों को किया निष्कासित, 45 लीटर टंकी वाली कार में भर दिए 52 लीटर पेट्रोल; टॉप-5
Top News Today: पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 में करारी हार झेलने के बाद तृणमूल कांग्रेस में आंतरिक कलह और तेज हो गई है। मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी के सनसनीखेज खुलासे के बाद पार्टी ने अपने ही दो विधायकों को तत्काल प्रभाव से निष्कासित कर दिया।
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
News Nation
Hindustan



















