Responsive Scrollable Menu

भारत को शुक्रिया बोलते ही बलूचों पर पाक ने की Fighter Jet से बमबारी, अब होगा तगड़ा पलटवार?

पाकिस्तानी लड़ाकू विमानों ने अपने ही नागरिकों पर अंधाधुंध बमबारी की जिसमें 20 से ज्यादा निर्दोष लोगों की जान चली गई। लेकिन इस बार बलूचिस्तान चुप नहीं बैठा। एक तरफ बीएलए ने पाकिस्तान के खिलाफ आर-पार की जंग छेड़ दी है तो दूसरी तरफ बलूच नेताओं ने सीधे भारत से मदद की गुहार लगा दी है और भारत का शुक्रिया भी अदा किया। 11 अगस्त को बलूचिस्तान ने अपनी आजादी का जश्न मनाया लेकिन पाकिस्तान ने तोहफे में बम फोड़े वहां वो भी अपने फाइटर जेट से। दरअसल बलूच मीडिया ने वह खौफनाक तस्वीरें जारी की हैं जिन्हें देखकर आपकी रूह जरूर कांप जाएगी। द बलूचिस्तान पोस्ट के मुताबिक मंगलवार देर रात से बुधवार तड़के तक पाकिस्तान की वायु सेना के विमानों ने सुराब के गोंधन इलाके को निशाना बनाया। और स्थानीय संगठनों का कहना है कि हमला किसी सैन्य ठिकाने पर नहीं बल्कि आम गरीब बलूचों के घरों पर किया गया। अब इस अंधाधुंध बमबारी में कम से कम 20 से ज्यादा आम नागरिकों की जान चली गई और दर्जनों घायल बताए जा रहे हैं और कई घर तो मलवे के ढेर में तब्दील हो गए हैं। यह हमला तब हुआ जब पूरे प्रांत में पाक आर्मी के खिलाफ गुस्सा अपने चरम पर था। 

इसे भी पढ़ें: Jan Gan Man: 'आजादी' का जश्न मनाते हुए झूम उठा पूरा Balochistan ! बीच-बीच में बाधा डाल रहा है Pakistan

पाकिस्तान अक्सर इन हमलों को आतंकवाद विरोधी ऑपरेशन का नाम देता है। लेकिन क्या अपने ही लोगों पर बम गिराना आतंकवाद का खात्मा है या उसे और बढ़ावा देना है यह तो तय करना है पूरी दुनिया को और यूएन जैसे संगठन को अब सवाल क्या है सेना का दावा बनाम जमीनी हकीकत क्या है वो भी चलिए हम ग्राफिक्स के जरिए जान लेते हैं। देखिए पाकिस्तानी सेना ने अभी तक सुराब के हमलों पर चुप्पी साधी है। लेकिन मंगलवार को उन्होंने एक बयान जरूर जारी किया। आईएसपीआर यानी कि पाकिस्तानी सेना की मीडिया विंग का दावा है कि उन्होंने पंजगुर जिले में एक इंटेलिजेंस बेस्ड ऑपरेशन चलाया है जिसमें पांच कथित आतंकवादियों को मार गिराया गया। अब सेना ने हथियार और आईडीज बरामद करने का दावा भी किया है। लेकिन बड़ा सवाल तो यह है कि अगर पंजगुर में ऑपरेशन सफल था तो सुरा में आम नागरिकों पर बमबारी क्यों हुई? अब बलूच मानवाधिकार कार्यकर्ताओं का कहना है कि सेना अपनी हार का बदला आम जनता से ले रही है ताकि डर का माहौल पैदा किया जा सके। अब इस दमन के बीच बलूच लिबरेशन आर्मी यानी बीएलए ने पाकिस्तान को हिला कर रख दिया है। बीएलए के प्रवक्ता जियान बलूच ने हाल ही में घोषणा की कि 1 अगस्त से 8 अगस्त के बीच उन्होंने पूरे प्रांत में 38 बड़े ऑपरेशंस को अंजाम दिया। इन हमलों में 32 पाकिस्तानी सैनिकों और उनके ऑपरेटिव मारे गए। 

इसे भी पढ़ें: 'आजादी' का जश्न मना रहे बलूचों पर पाकिस्तान ने की Air Strike, जवाब में Baloch Liberation Army ने Pakistan Army के छक्के छुड़ाए

बीएलए ने ना केवल सेना के काफिलों और बख्तरबंद गाड़ियों को निशाना बनाया बल्कि रेलवे लाइनों, पुलिस चौकियों और कमर्शियल गाड़ियों को भी उड़ा दिया। अब जिहान बलोच का संदेश बिल्कुल साफ है कि जब तक पाकिस्तान बलूचिस्तान को आजाद नहीं मानता है ये जंग नहीं रुकेगी। अब यह लड़ाई गोरिल्ला युद्ध से कहीं आगे निकल चुकी है। दोस्तों अब इस पूरी खबर में सबसे बड़ा मोड़ है भारत का। जी हां, बहुत बड़ा जिक्र है भारत का। 11 अगस्त को जिसे बलूचिस्तान अपना असली आजादी दिवस मानता था, स्वतंत्रता दिवस मानता था, बलूच नेताओं ने स्पष्ट कर दिया था उस दिन कि वे अब पाकिस्तान के कब्जे को एक पल भी बर्दाश्त नहीं करेंगे। दिग्गज बलूच नेता मीरियर बलूच ने सोशल मीडिया पर भारत का आभार व्यक्त किया। उन्होंने लिखा कि भारतीय मीडिया और भारत के विदेश मंत्रालय एमए ने जिस तरह बलूचिस्तान के दर्द को दुनिया के सामने रखा उसके लिए वह ऋणी हैं। उन्होंने भारत के सैद्धांतिक रुख का समर्थन किया यह पाकिस्तान के लिए सबसे बड़ा झटका है क्योंकि उसे डर है कि अब बलूचिस्तान का मुद्दा अंतरराष्ट्रीय मंच पर और भी मजबूती से उठेगा और यह सच्चाई भी है। 

Continue reading on the app

अब कैंची अटैक की तैयारी में हूती, सऊदी पर होगा दो तरफा हमला?

ईरान हिमायती इस्लामिक रेजिस्टेंस यानी इसराइल के खिलाफ प्रतिरोध की धुरी के एक अहम ग्रुप यमन के अंसारुल्लाह को छेड़कर ऐसा लग रहा है सऊदी अरब ने मुसीबत मोल ले ली है। यमन के हूतियों ने लाल सागर सऊदी के लिए बैन कर रखा है। ना सिर्फ बैन है बल्कि हमले भी अंजाम दे रहे हैं। अब मीडिया रिपोर्ट और सऊदी अधिकारियों के हवाले से खबर है कि दुनिया के सबसे बड़े तेल एक्सपोर्टर सऊदी अरब पर एक ऐसा खौफनाक खतरा मंडरा रहा है जिसने क्राउन प्रिंस मोहम्मद बिन सलमान की नींद उड़ा दी है। अब मीडिया रिपोर्ट्स और सऊदी अधिकारियों के हवाले से खबर है कि दुनिया के सबसे बड़े तेल एक्सपोर्टर सऊदी अरब पर बेहद खौफनाक खतरा मंडरा रहा है। खबर है कि रेजिस्टेंस के ग्रुप सऊदी पर एक साथ दो तरफ से अटैक कर सकते हैं। सऊदी अरब के नॉर्थ बॉर्डर से हसदुशाबी, कताइयब हिजबुल्ला, अल नुजवा और कताइयब सैयद अल शोहदा जैसी तंजीमे हमला बोलेंगी और साउथ की तरफ से यमन पर कब्जा जमाए बैठे हूतियों की प्रोफेशनल आर्मी मिसाइलों, ड्रोंस और लंबी दूरी के रॉकेटों से सऊदी अरब के खिलाफ मोर्चा खोल देंगी। 

इसे भी पढ़ें: Fake Intelligence से बढ़कर है खतरा, Strait of Hormuz पर Donald Trump के दावे को Araghchi ने नकारा

वैसे भी हूतियों और सऊदी अरब की दुश्मनी 15 साल से भी ज्यादा पुरानी है। जब सऊदी पर उत्तर और दक्षिण की तरफ से एक साथ सैकड़ों ड्रोन और मिसाइलों से हमले होंगे तो सऊदी अरब में लगा अमेरिकी डिफेंस का चक्रव्यूह टूट जाएगा। यह कैंची की तरह काटने वाला अटैक होगा। जैसे कैंची के दो अलग-अलग सिरे साथ जुड़ते हैं तो कोई भी चीज कट जाती है। ठीक उसी तरह सऊदी अरब को काटने की तैयारी है। हो सकता है सऊदी को पहले से इस प्लान की भनक हो तभी तो उसने पिछले दिनों अमेरिका के साथ मिलकर इराक में हजो शाबी के ठिकानों पर भीषण हमले अंजाम दिए थे। खुफिया रिपोर्ट्स की मानें तो इस हमले का असली मकसद सऊदी अरब की इकोनमी की कमर तोड़ना है और उसके बुनियादी ढांचे को तबाह करना है। सऊदी अरब के एक सीनियर अफसर ने सीएनएन से बातचीत के दौरान इस बात का खुलासा किया है ऐसा मीडिया रिपोर्ट दावा करती हैं। 

इसे भी पढ़ें: Iran और अमेरिका हमारे दोस्त, फिर पाकिस्तान कैसे बना Mediator? Foreign Policy पर राहुल गांधी ने PM मोदी को घेरा

वो कहते हैं कि उन्हें खुफिया एजेंसियों से मल्टीपल कोऑर्डिनेटेड अटैक की कई रिपोर्ट्स मिली हैं। इन रिपोर्ट्स में साफ कहा गया है कि यह हमले आने वाले कुछ समय में हो सकते हैं। गौरतलब है कि हूं को ला रहे एक प्लेन पर सऊदी अरब ने उस वक्त हमला किया था जब वह ईरान से आयतुल्लाह खामने के जनाजे में शामिल होकर लौट रहे थे। वो हमला तो फेल हो गया लेकिन हूती सऊदी अरब के पीछे पड़ गए हैं और यह जंग अब बड़ी होती जा रही है। पानी में ऊपर की ओर उतर आया और समंदर से निकलकर किनारों पर बहता हुआ यह तेल देखिए। ऐसा लग रहा है जैसे समंदर से तेल की झील फूट पड़ी हो। यह ईरान का समुद्र है। ऐसा नहीं है कि ईरान का समंदर तेल छोड़ने लगा है। दरअसल, यह उन जहाजों और तेल टैंकरों से निकला ऑयल है जिन्हें ईरान ने स्ट्रेट ऑफ होर्मोस में उड़ा दिया था या डुबो दिया। यह ईरान के दुश्मनों के उन जहाजों का तेल है जिन्हें उसकी परमिशन के बिना आबनाए होमोस से गुजारा जा रहा था। ईरान समर्थित सोशल मीडिया हैंडल्स पर यह वीडियो गश्त कर रहा है। जिसमें समंदर के किनारों पर तेल ही तेल नजर आता है। ईरान में आईआरजीसी नेवी ने पहले भी वीडियो दिखाते हुए कई दावे किए हैं और कई वीडियो में दिखाया गया है कि अगर स्टेट ऑफ हुर्मस पर ईरान को इग्नोर करके कोई भी जहाज निकालने की कोशिश की गई तो अंजाम यह होगा। जो लोग अमेरिका के आर्डर को फॉलो कर रहे हैं उनका हश्र यह है। 

Continue reading on the app

  Sports

'चीटर' स्टीव स्मिथ...बांग्लादेश के साथ खुलेआम बेईमानी, स्निको की गलती का बेशर्मी से उठाया फायदा

Steve Smith Admits edged of the ball Connect: डार्विन टेस्ट के पहले दिन बांग्लादेशी गेंदबाजों ने ऑस्ट्रेलिया को 198 रनों पर ढेर कर दिया. हालांकि, दिन की सबसे बड़ी चर्चा स्टीव स्मिथ के 'नॉट आउट' विवाद को लेकर रही. 7 रन के निजी स्कोर पर कैच आउट होने के बावजूद स्निको की चूक से बचे स्मिथ ने खुद माना कि गेंद बल्ले से लगी थी. खुद को आउट जानने के बाद भी मैदान पर डटे रहने की उनकी इस ढिठाई और बेईमानी पर क्रिकेट फैंस का गुस्सा फूट पड़ा. Thu, 13 Aug 2026 19:45:02 +0530

  Videos
See all

Soya Chaap खाते हैं पहले ये राज़ जान लो! | #shorts #viralvideo #viralnews #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-13T15:13:42+00:00

Kishore ajwani : पंजाब में Mobile गेम की लत में हार गए लाखों रूपये | Punjab Police | Online Game #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-13T15:11:31+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers