'दोस्ती की आड़ में छुरेबाजी नहीं चलेगी', सूर्या हत्याकांड पर भड़के योगी; बोले- धर्म रक्षा के लिए शस्त्र भी जरूरी
CM Yogi Adityanath: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बिजनौर के अफजलगढ़ में सोमवार (1 जून) को एक जनसभा को संबोधित करते हुए गाजियाबाद के सूर्या चौहान हत्याकांड का जिक्र किया. उन्होंने कहा कि धर्म और समाज की रक्षा के लिए जरूरत पड़ने पर सख्ती भी जरूरी होती है. मुख्यमंत्री ने कहा कि दोस्ती की आड़ में धोखा और हिंसा किसी भी कीमत पर स्वीकार नहीं की जा सकती.
‘प्रेग्नेंसी में देवी का दर्जा, डिलीवरी के बाद दिए जाते हैं ताने’, कियारा आडवाणी ने मां बनने के स्ट्रगल पर तोड़ी चुप्पी
Kiara Advani on Motherhood: पहली बार मां बनने के बाद लाइफ किस तरह बदलती है, इस बात को शायद एक मां से बेहतर कोई नहीं जान सकता है. बॉलीवुड एक्ट्रेस कियारा आडवाणी (Kiara Advani) भी पिछले साल मां बनने के बाद एहसास से गुजरी थीं. उन्होंने एक बेटी को जन्म दिया. इस दौरान उनकी लाइफ में लाइफ में कई तरह के बदलाव आए हैं. एक तरफ जहां वह अपने मां बनने के बाद की लाइफ का लुत्फ उछा रही हैं. वहीं दूसरी ओर उन्होंने मां बनने के बाद के स्ट्रगल पर भी खुलकर बात की है, जिनका सामना अक्सर महिलाओं को मां बनने के बाद करना पड़ता है.
हाल ही में एक इंटरव्यू में कियारा आडवाणी ने मदरहुड, सोसाइटी की सोच और महिलाओं पर पड़ने वाले प्रेशर को लेकर अपने दिल की बात कही. एक्ट्रेस ने बताया कि प्रेग्नेंसी के दौरान जिस महिला को लोग देवी की तरह देखते हैं, बच्चे के जन्म के बाद उसी महिला को उसके वजन, लुक्स और करियर को लेकर जज किया जाता है.
मां बनने के बाद बदली लाइफ
बॉम्बे टाइम्स को दिए इंटरव्यू में कियारा आडवाणी ने कहा कि मां बनने का एक्सपीरियंस उनकी लाइफ का सबसे खूबसूरत एहसास है. उनके मुताबिक इस नई जिम्मेदारी ने उन्हें खुद को और दुनिया को देखने का बिल्कुल नया नजरिया दिया है.
कियारा ने कहा, ‘मां बनने की फीलिंग्स शानदार है. मुझे लगता है कि अब जो भी डायरेक्टर मेरे साथ काम करेंगे, उन्हें मेरा सबसे बेहतर वर्जन देखने को मिलेगा. मदरहुड ने मेरी लाइफ और दुनिया को समझने का एक नया पहलू दिया है.’
एक्ट्रेस का मानना है कि मां बनने के बाद इंसान के अंदर इमोशनली रूप से काफी बदलाव आते हैं. वह पहले से ज्यादा सेंसिटिव, जिम्मेदार और लाइफ में ज्यादा अवेयर हो जाता है.
‘पहले देवी कहते हैं, फिर मिलते हैं ताने
कियारा ने इस बातचीत के दौरान सोसाइटी के उस रवैये पर भी सवाल उठाया, जिसका सामना ज्यादातर महिलाओं को बच्चे के जन्म के बाद करना पड़ता है. उन्होंने कहा कि प्रेगनेंसी के दौरान लोग महिला की खूब तारीफ करते हैं, लेकिन बच्चे के जन्म के बाद अचानक सब कुछ बदल जाता है.
एक्ट्रेस ने कहा, ‘जब आप प्रेग्नेंट होती हैं तो लोग कहते हैं कि आप कितनी सुंदर लग रही हैं, कितना ग्लो कर रही हैं. लेकिन जैसे ही बच्चे को जन्म देती है लोगों का नजरिया बदल जाता है.’
उन्होंने आगे कहा, ‘फिर लोग कहने लगते हैं कि तुम मोटी लग रही हो, थोड़ी ऐसी लग रही हो, थोड़ी वैसी लग रही हो. जब आप प्रेग्नेंट होती हैं तब आपको देवी की तरह देखा जाता है, लेकिन बच्चा पैदा होने के बाद लोग उम्मीद करते हैं कि आप तुरंत पहले जैसी फिट और परफेक्ट दिखने लगें.’
ये भी पढ़ें: बॉबी देओल ने की थी Jab We Met बनाने की शुरुआत, लेकिन इम्तियाज अली ने एक्टर को ही कर दिया बाहर, जानें वजह
बेटी के जन्म के बाद कियारा ने शुरू की नई लाइफ
बताते चलें कि कियारा आडवाणी और सिद्धार्थ मल्होत्रा ने 15 जुलाई 2025 को अपनी बेटी सरायाह मल्होत्रा का इस दुनिया में वेलकम किया था. बेटी के जन्म के बाद दोनों की लाइफ खुशियों से भर गई. इसी के साथ दोनों ने नई लाइफ शुरू की. दिलचस्प बात यह है कि मां बनने के कुछ ही महीनों बाद कियारा फिर से फिटनेस की ओर लौट आईं और अपना वजन घटाया था. इस समय कियारा बहुत फिट हैं.
वर्क फ्रंट की बात करें तो कियारा आने वाले समय में कई बड़ी फिल्मों में दिखाई देंगी. एक्ट्रेस इस समय सबसे ज्यादा यश की टॉक्सिक फिल्म को लेकर चर्चा में हैं. जिसमें वह लीड रोल में नजर आएंगी. हालांकि इस फिल्म की फाइनल डेट सामने नहीं आई है कि यह कब रिलीज होगी. इसके अलावा बताया जा रहा है कि वह राम चरण के साथ ‘गेम चेंजर’ और ऋतिक रोशन के साथ ‘वॉर 2’ भी दिखाई दे सकती हैं.
ये भी पढ़ें: अनुष्का शर्मा के लिए बहुत पजेसिव हैं Virat Kohli, एक्ट्रेस ने इस क्रिकेटर को लगाया गले, बन गया विराट का मुंह!
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
News Nation





















