'मैं फोन में नोट्स...,' वैभव सूर्यवंशी ने ऐसे ही नहीं जीती ऑरेंज कैप, सीजन शुरू होने से पहले ही बना लिया था ये प्लान
Vaibhav Sooryavanshi: दुनिया की सबसे बड़ी टी20 क्रिकेट लीग आईपीएल 2026 में 15 साल के वैभव सूर्यवंशी ने ऑरेंज कैप को जीतकर इतिहास रच दिया है. आईपीएल 2026 सीजन शुरू होने से पहले शायद ही किसी ने इस बात की कल्पना की होगी कि वैभव सूर्यवंशी बड़े-बड़े दिग्गज खिलाड़ियों को पीछे छोड़ ऑरेंज कैप को अपने नाम कर लेंगे, लेकिन इस युवा बल्लेबाज ने इस सीजन सबसे ज्यादा रन बनाकर क्रिकेट जगत को हैरान कर दिया है. वैभव सूर्यवंशी ने बताया कि उन्होंने ऐसे ही 700 से ज्यादा रन नहीं बना लिया है बल्कि इसके लिए उन्होंने अपना टारगेट सेट किया था और लिखकर रखा था.
वैभव सूर्यवंशी ने IPL 2026 सीजन शुरू होने से पहले तय कर लिया था लक्ष्य
वैभव सूर्यवंशी ने अपनी इस सफलता की पीछे की वजह बताई है. उन्होंने आईपीएल 2026 फाइनल खत्म होने के बाद स्टार स्पोर्ट्स से बात करते हुए कहा कि वो हर मुकाबले के बाद अपने उस लक्ष्य को याद करते थे जो उन्होंने सीजन शुरू होने से पहले बनाई थी. वैभव ने कहा कि उन्होंने अपने फोन में एक नोट्स बनाकर रखा था. उन्होंने सीजन शुरू होने से पहले ही नोट्स में लिख लिया था कि वो 700 रन बनाएंगे. वैभव हर मैच के बाद अपने नोट्स को देखकर अपना लक्ष्य याद करते थे. उनके इसी नोट्स ने उन्हें आत्मविश्वास दिलाई और उन्होंने बैखोफ होकर पूरे सीजन बल्लेबाजी की.
Swept the field with his skills. Swept the season with awards ????
— IndianPremierLeague (@IPL) May 31, 2026
1️⃣5️⃣ years old and already needing a bigger trophy cabinet ????#TATAIPL | #Final | #TheFinalLeap | #RCBvGT pic.twitter.com/bIYKIHfgRD
वैभव सूर्यवंशी ने बड़े-बड़े गेंदबाजों को बनाया अपना शिकार
आईपीएल 2026 में वैभव सूर्यवंशी ने दुनिया को कोई ऐसा स्टार गेंदबाज नहीं रहा, जिसकी पिटाई नहीं की होगी. जसप्रीत बुमराह, पैट कमिंस, मिचेल स्टार्क, लुंडी एनगिडी और कगिसो रबाडा जैसे वर्ल्ड लेवल के गेंदबाजों को पहले ही गेंद से छक्के लगाकर वैभव ने अपना निशाना बनाया. हर मैच में वैभव ने तूफानी बल्लेबाजी की और राजस्थान रॉयल्स की टीम को क्वालीफायर-2 तक पहुंचाया.
आईपीएल 2026 में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज रहे वैभव सूर्यवंशी
वैभव सूर्यवंशी आईपीएल 2026 में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज रहे और ऑरेंज कैप को अपने नाम किया. वैभव ने 16 मैचों की 16 पारियों में बल्लेबाजी करते हुए कुल 776 रन बनाए. उन्होंने 48.50 की औसत और 237.31 की स्ट्राइक रेट से बल्लेबाजी की. वैभव के बल्ले से 1 शतक और 5 अर्धशतक निकला.
Heading home with a heart full of gratitude, a season full of memories and a goal to come back soon to fulfill for you. ???? pic.twitter.com/jSd5EhGWUY
— Rajasthan Royals (@rajasthanroyals) June 1, 2026
वैभन ने कई अवॉर्ड को किया अपने नाम
वैभव सूर्यवंशी ने आईपीएल 2026 में कुल 63 चौके और 72 छक्के लगाए. वैभव किसी एक आईपीएल सीजन में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले खिलाड़ी भी बन गए हैं. उन्होंने क्रिस गेल का रिकॉर्ड ध्वस्त कर दिया है. गेल ने एक सीजन सिर्फ 59 छक्के लगाए थे. इतना ही नहीं आईपीएल 2026 में सबसे शानदार स्ट्राइक रेट के मामले में भी वैभव टॉप पर रहे.
यह भी पढ़ें: टीम इंडिया, PSG और अब RCB ने लगातार जीते खिताब, क्या इतिहास दोहरा पाएगी मेसी की टीम अर्जेंटीना?
बांग्लादेश में खसरे का कहर: 3 और मासूमों की गई जान
ढाका, 1 जून (आईएएनएस)। बांग्लादेश में खसरे और उससे मिलते-जुलते लक्षणों के कारण बच्चों की मौत का सिलसिला जारी है। पिछले 24 घंटों में (रविवार से सोमवार) खसरे के मिलते-जुलते लक्षणों के कारण तीन और बच्चों की मौत हो गई, जिससे मृतक संख्या बढ़कर 588 हो गई है।
मीडिया आउटलेट यूएनबी ने स्वास्थ्य महानिदेशालय (डीजीएचएस) की ओर से जारी हेल्थ बुलेटिन के हवाले से बताया कि पिछले 24 घंटों में 1,134 संदिग्ध मामले सामने आए। इसके साथ ही 15 मार्च से अब तक कुल संदिग्ध मामलों की संख्या बढ़कर 72,070 हो गई है।
स्वास्थ्य अधिकारियों ने बताया कि संक्रमण को नियंत्रित करने और बच्चों की सुरक्षा के लिए निगरानी, टीकाकरण और उपचार संबंधी प्रयास तेज कर दिए गए हैं। वहीं, प्रभावित क्षेत्रों में स्वास्थ्य सेवाओं को और मजबूत करने पर जोर दिया जा रहा है।
रिपोर्ट्स बताती हैं कि खसरे के कारण 90 और इससे मिलते-जुलते लक्षणों के कारण 498 बच्चों ने जान गंवाई है।
डीजीएचएस के आंकड़ों के मुताबिक, पिछले (सोमवार सुबह 8 बजे तक) 24 घंटों में 45 नए संदिग्ध मामले सामने आए हैं, जिससे कुल संदिग्ध मामलों की संख्या 9,094 तक पहुंच गई है।
ढाका ट्रिब्यून के अनुसार, 15 मार्च से अब तक मिलते-जुलते लक्षणों से जूझ रहे कुल 57,902 बीमार बच्चों को अस्पताल में भर्ती कराया गया। इनमें से 53,722 की सेहत सुधर गई।
ढाका ट्रिब्यून ने डीजीएचएस के बुलेटिन के आधार पर कहा कि संदिग्ध मौत सिलहट, मैमनसिंह और खुलना जिलों में रिकॉर्ड की गई।
खसरे के बढ़ते मामलों ने बांग्लादेश की स्वास्थ्य सेवाओं को लेकर लापरवाही उजागर कर दी है। 30 अप्रैल को साइंस डॉट ओआरजी में एक रिपोर्ट छपी थी, जिसके मुताबिक 18 महीने रही मोहम्मद यूनुस सरकार के ढुलमुल रवैये ने स्थिति को बेकाबू कर दिया। इसके अनुसार, खसरे ने महामारी का रूप इसलिए लिया क्योंकि, कथित तौर पर, अंतरिम सरकार ने यूनीसेफ के माध्यम से वैक्सीन खरीद रोक दी थी और उसकी जगह ओपन टेंडर प्रणाली अपनाने का फैसला ले लिया था।
इस कदम के बारे में पहले से चेतावनी दी गई थी कि इससे नियमित टीकाकरण बाधित हो सकता है और प्रकोप फैलने का खतरा बढ़ सकता है। आखिरकार, हुआ भी ऐसा ही।
यही वजह है कि सरकार ने आगामी मानसून सीजन में डेंगू जैसी मच्छर जनित रोगों से बचाव को लेकर योजना बनानी शुरू कर दी है। स्वास्थ्य मंत्री सरदार मोहम्मद सखावत हुसैन ने सोमवार को कहा कि सरकार डेंगू के मामलों में बढ़ोतरी से निपटने की तैयारी के तहत पूरे बांग्लादेश में उपजिला हेल्थ कॉम्प्लेक्स में डेंगू कॉर्नर बना रही है। इसके तहत चिकित्सा क्षेत्र से जुड़े लोगों को ट्रेनिंग भी दी जाएगी।
--आईएएनएस
केआर/
डिस्क्लेमरः यह आईएएनएस न्यूज फीड से सीधे पब्लिश हुई खबर है. इसके साथ न्यूज नेशन टीम ने किसी तरह की कोई एडिटिंग नहीं की है. ऐसे में संबंधित खबर को लेकर कोई भी जिम्मेदारी न्यूज एजेंसी की ही होगी.
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
News Nation















.jpg)






